Category: बलिया शहर
ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि बलिया का अपना इतिहास रहा है, लिहाजा इस विषय को ऊपर तक ले जाएंगे और इस क्षेत्र में बलिया के विकास का हमारा विशेष ध्यान होगा. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी हद तक यहां की व्यवस्था ठीक मिली, पर सुधार की सम्भावनाएं जरूर है. इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक हैं. जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर चलें तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अब समिति की बैठक तहसील स्तर पर भी होगी. इसका फायदा होगा कि वहां की धरातलीय समस्याओं पर बात होगी. जितना संवाद होगा, उतना बेहतर समाधान होगा.
पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार अजित ओझा, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल में भेज देने का काम किया था जिसमें पत्रकारों की एकता एवं शैक्षणिक, राजनैतिक, व्यापारी, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन, अधिवक्ता संगठन समेत अन्य संगठनों के समर्थन की बदौलत तीनों पत्रकारों को कोर्ट द्वारा जमानत दी गई और पुलिस महकमा द्वारा संगीन धाराओं को हटाया गया.
सहायक आयुक्त (खाद्य) बलिया, महेंद्र श्रीवास्तव ने आम जनमानस से अपील की वे यथा संभव दूध लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त व्यक्ति या दुकानदार से ही खरीदें जिससे दूध में मिलावट करने वालों पर लगाम लगाई जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस गर्मी व तपन में खुली अवस्था तथा कटे फल या खाद्य पदार्थों का सेवन न करें.
दुबहर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहां कि मोबाइल के फेसबुक पर मित्र भी सोच समझ कर किसी को बनाएं साथ ही अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें इसकी जानकारी दी.
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को ये निर्देश दिया गया कि मरीजों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव रखकर उनके उपचार की नियमित जानकारी लें एवं उनके पूर्ण रोग मुक्त होने में सहयोग दें. उन्होंने कहा कि तत्संबंधित रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी या जिला क्षय रोग अधिकारी को मासिक आधार पर दें. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिकारी गण, व्यापारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों को प्रेरणा पत्र प्रदान किया गया.
जिलाधिकारी ने कहा कि इन पानी की टंकियों पर स्वच्छता संबंधी नारों के अतिरिक्त स्कूल चलो अभियान, कैच द रेन आदि स्लोगन भी लिखा जा सकता है जो कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। जिलाधिकारी ने सभा में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख ,जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग स्वच्छता के कार्य में विशेष योगदान दे सकते हैं.
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को राजकीय बलिया गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहां अधीक्षिका के नहीं मिलने और वहां की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मु.मुमताज को कड़ी फटकार लगाई. चेतावनी देते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था पर नजर रखें. अन्यथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने वहां बने भोजन को खुद चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा और सुधार करने के निर्देश दिए.
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे शेरे पूर्वांचल बच्चा पाठक के पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर कदम चौराहा के परिसर में कही सभी दल पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम के संयोजक सियाराम यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र कुमार पाठक टुनजी के नेतृत्व में स्वर्गीय बच्चा पाठक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्मृतियों को याद करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया.
किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि के लिए ऋण दिया जाता है. हर एक किसान को इसका लाभ सुनिश्चित कराया जाए. सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए समस्त प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें.
जिलाधिकारी महोदय ने समस्त कार्यों की गहनता से समीक्षा की. अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि समय कम है कार्य तेजी से करा कर 15 जून से पूर्व कर लिया जाए. उन्होंने ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा. कहा कि सभी जेई तथा एई कैम्प लगाकर कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने का प्रयास करें.
