Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • कर्णछपरा में खेत के कुएं से महिला और दो बच्चों के शव मिले
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

कर्णछपरा में खेत के कुएं से महिला और दो बच्चों के शव मिले

कर्णछपरा निवासी हरिनारायण सिंह के खेत के कुएं में मंगलवार को एक 35 वर्षीया महिला और दो बच्चों के शव मिले. खेत के मालिक खाद के छिड़काव के लिए गए थे.
Central Desk 17 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
KarnChhapra_Bodies1
  • पड़ोसियों का कहना है तीन दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा

 

बैरिया : सोनबरसा मौजा के कर्णछपरा निवासी हरिनारायण सिंह के खेत के कुएं में मंगलवार को एक 35 वर्षीया महिला और दो बच्चों के शव मिले. उस समय खेत के मालिक हरिनारायण सिंह खेत में खाद के छिड़काव के लिए मजदूरों के साथ गए थे.

 

 

जब खेत के मालिक वहां पहुंचे तो कुएं के किनारे एक जोड़ी हवाई चप्पल और एक मोबाइल फोन पड़ा देखा. इसके बाद जब उन्होंने कुएं में झांका तो दो बच्चों और एक महिला के शव उतराते दिखे. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल बैरिया और दोकटी थानों के एसएचओ को दी. शव को देखने के लिए काफी लोग वहां एकत्र हो गए.

 

थानाध्यक्ष बैरिया संजय त्रिपाठी ने उस मोबाइल फोन के बारे में छानबीन की तो वह पूजा वर्मा (35) पत्नी प्रेम वर्मा निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी का निकला. इस आधार पर लोगों से बातचीत होने पर तीनों शवों की पहचान हो गई.

 

उक्त शव मृतका पूजा के अलावा उसका आठ वर्षीय पुत्र बजरंगी और 10 वर्षीया पुत्री संस्कृति की थी. कयास लगाया जा रहा है कि घर की कलह के चलते अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंककर मां ने कुएं में छलांग लगा दी.

 

एएसपी /क्षेत्राधिकरी उमेश कुमार यादव ने वहां मौजूद दोकटी के थानाध्यक्ष को मामले की जांच और मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी देने धतुरी टोला भेजा. वहां प्रेम वर्मा नहीं मिला. पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार के दिन दोनो में झगड़ा हुआ था. उसके बाद दोनों बच्चों के साथ पूजा घर से निकल गई थी और तब से गायब थी.

 

इस बीच रोते-बिलखते मृतका के भाई राजू वर्मा निवासी ओझवलिया भी मौके पर पहुंच गया. पूछने पर उसने बताया कि वह तो अपनी बहन से मिलने आया था. यहां आने पर घटना का पता चला. मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर बहन और बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया है.

 

 

फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. एएसपी उमेश कुमार यादव से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का लग रहा है. पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Related

Tags: कर्णछपरा दोकटी बच्चे बैरिया महिला शव

Post navigation

Previous: महिला थाना प्रभारी ने कसा मनचलों पर शिकंजा
Next: बांसडीह में जरूरतमंदों को प्रशासन ने बांटे कंबल

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.