Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरारोड में बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मारी व क्षेत्र की अन्य खबरें
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मारी व क्षेत्र की अन्य खबरें

छात्रा को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार छात्रा उछलकर सड़क के बीचो-बीच जा गिरी।
General Desk 24 July, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Kushaha bhad accident

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

कुशहा भाड़ मोड़ पर बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मारी, बुरी तरह घायल

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया। बेल्थरारोड-मधुबन राज मार्ग पर ग्राम कुशहांभाड़ मोड़ जानलेवा साबित होने लगा है। बुधवार को करीब 9:30 बजे कोचिंग कर अपने घर वापस जा रही रीतू प्रजापति (17) नामक छात्रा को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार छात्रा उछलकर सड़क के बीचो-बीच जा गिरी।

संयोग अच्छा रहा कि किसी बड़ी वाहन का आवागमन नही हुआ, अन्यथा बड़ी अनहोनी से नकारा नही जा सकता था। साइकिल सवार चोटिल छात्रा की पहचान रितु प्रजापति पुत्री सुरेंद्र प्रजापति निवासी ग्राम पतनारी थाना उभांव के रूप में हुआ। गंभीर रूप से घायल छात्रा को वहा मौजूद लोग ने आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सीयर में दाखिल कराया गया। बाइक सवार बाइक लेकर भागने में सफल रहा।

कुशहां भाड़ लिंक रोड पर ब्रेकर बनाए की मांग

बेल्थरा रोड में डीएबी रेलवे फाटक संख्या 18 सी बंद हो जाने के बाद से ग्राम भदौरा तरछापार, पतनारी आदि के लोगों का आवागमन ग्राम कुशहांभाड़ लिंक रोड से हो रहा है। बेल्थरा रोड मधुबन राजमार्ग के ग्राम कुशहां भाड़ के लिंक रोड टर्निंग पॉइंट पर आए दिन एक्सीडेंट होता रहता है। यहां प्राइमरी पाठशाला में करीब 100 बच्चे डेली सड़क पार कर पढ़ने आते जाते हैं। इन बच्चों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन तीनों ग्राम सभा से करीब सैकड़ो बच्चे स्कूल एवं ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। ग्राम प्रधान रामाधार राजभर,व सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव पूर्व प्रधान अंगद यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामश्रय उर्फ फाइटर,ने जनहित में शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने सचेत किया है कि अगर यहां ब्रेकर नहीं बनता है। तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना होनी तय है।

विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्काउट गाइड एवं योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी में बुधवार को बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड एवं योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 19 जुलाई से 23 जुलाई  तक पांच दिवसीय चल रहा था। जिसका समापन समारोह आयोजित किया गया।

आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंध निदेशक टी एन मिश्रा ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया। इसके साथ ही सरस्वती वंदना कु.प्रियंका एवं मधुरिका ने गाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक श्री सत्यनारायण मिश्र जी रहे। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के बीएड विभाग प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार यादव रहे। अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत श्रीमती निशा उपाध्याय एवं सोनम ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही ‘ मेरा जुता है जापानी। फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ गाने की मधुर प्रस्तुति स्वतंत्र प्रकाश ने की।

कार्यक्रम में कु.निक्की एवं कु. प्रियंका ने ‘राधे आ यमुना जी के पार’ गाने पर मनमोहक प्रस्तुति कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। स्काउट गाइड प्रशिक्षक श्री रवीन्द्र जी एवं श्री शैलेन्द्र जी एवं योग प्रशिक्षक के रूप में श्री गोविन्द जी ने अपने कुशल प्रशिक्षण द्वारा छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रियंका उपाध्याय,डॉ राकेश कुमार यादव,डॉ नीरज यादव,भरत चौहान ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की। उक्त कार्यक्रम में हेमंत कुमार मिश्र, प्रेमचंद मौर्य,दिलीप कुमार, सत्येन्द्र प्रजापति,नीलू,सुमन,डिम्पी सिंह,मधुरिका ने काफी परिश्रम किया। कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं को मोमेंटो एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news कुशहा भाड़ बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: रेलवे का सामान चुराने वाले दो चोर पकड़े गए
Next: बांसडीह में दिवंगत रोहित पांडेय के परिजनों से मिले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कहा दोषी बचेगा नहीं

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.