भोजपुरी की थाती, बलिया के गौरव वीरेंद्र सिंह धुरान नहीं रहे

बलिया। नारदीय शैली के महान गायक भोजपुरी परंपरा की पहचान भोजपुरी बेल्ट के सगे वीरेंद्र सिंह धुरान काका नहीं रहे. बुधवार शाम लगभग  पांच बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा.

शिव विवाह के सजीव चित्रण और अइसन दुलहा ना देखनी बाप रे बाप सरीखे गीतों के लिए वीरेंद्र सिंह धुरान को भोजपुरियों के लिए भुलाना आसान नहीं होगा.