Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • भारतेंदु बने केंद्रीय विश्वविद्यालय नागालैंड के प्रोफेसर, बढ़ाया जिले का मान
  • Campus रिपोर्ट
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • बहरवासू
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

भारतेंदु बने केंद्रीय विश्वविद्यालय नागालैंड के प्रोफेसर, बढ़ाया जिले का मान

बुलंद हो हौंसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है. ऐसा ही कर दिखाया है ग्रामीण परिवेश में जन्मे डॉ भारतेन्दु कुमार पाठक ने,जो ग्रामीण परिवेश से निकल कर प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे
Ashish 7 March, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IMG-20250307-WA0001
भारतेंदु बने केंद्रीय विश्वविद्यालय नागालैंड के प्रोफेसर, बढ़ाया जिले का मान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/BalliaLIVE

केके पाठक, बलिया

बुलंद हो हौंसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है. ऐसा ही कर दिखाया है ग्रामीण परिवेश में जन्मे डॉ भारतेन्दु कुमार पाठक ने,जो ग्रामीण परिवेश से निकल कर प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे.

विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत हृदयपुर के निवासी डॉ. भारतेन्दु कुमार पाठक पुत्र श्रीकृष्ण पाठक ( सेवानिवृत्त अध्यापक,रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरारपट्टी, बलिया),का चयन केन्द्रीय विश्वविद्यालय नागालैंड के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर के पद पर हुआ है.

डॉ. पाठक के चयनित होने पर हृदयपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है, शुक्रवार को उनके दरवाजे पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

डॉ. पाठक के अनुज व हृदयपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू पाठक ने बताया कि भारतेन्दु कुमार पाठक शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती व लगनशील थे. उनके चयनित होने पर आज हृदयपुर गांव सहित पूरे बलिया जिले का नाम रोशन हुआ है. पूरे गांव में उत्सव सा खुशी का माहौल है.

बता दें कि डॉ भारतेन्दु, इससे पहले कश्मीर विश्वविद्यालय श्रीनगर में सन् 2013 से आज तक स्थायी रुप से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. इनके निर्देशन में अनेक शोधार्थी पीएचडी की उपाधि पा चुके हैं.

इनकी शिक्षा बलिया व वाराणसी से सम्पन्न हुई है. इन्होंने बीए०,पीजी कॉलेज दुबे छपरा से एवं बीएड, दूजा देवी महाविद्यालय सहतवार से तथा एम०ए० व जेआरएफ०/एसआरएफ० यूजीसी नेट (पीएचडी )काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से उत्तीर्ण की है.

ये झारखंड शासन में प्रवक्ता के पद पर भी सेवाएं दे चुके है. डॉ पाठक हिन्दी भाषा व साहित्य के प्रचार-प्रसार में सतत् प्रयासरत रहते है और अहिन्दी भाषी कश्मीर जैसे प्रदेश में हिन्दी की ज्योति जला रहे थे साथ ही बलिया व वाराणसी के साहित्यकारों से पूरे भारत को परिचित करा रहे थे.

ग्रामीणों ने बताया कि इनके प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति होने से गांव के साथ- साथ पूरा बलिया गौरवान्वित हुआ है. उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय शैक्षिक, सामाजिक और साहित्य जगत व विकास खण्ड मुरली छपरा के प्रधान संगठन से जुड़े लोगों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर उनके आवास पर बधाई देने का तांता लगा हुआ है.

इस अवसर पर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी, डॉ क्षेमेन्द्र भारद्वाज, डॉ के के रंजन, कन्हैया पाठक, डॉ सुदर्शन प्रसाद, ब्रह्मनंद तिवारी, अविनाश कन्नौजिया, मोनू यादव, अशोक कुमार, सत्येन्द्र चौबे सहित दर्जनों लोग बधाई देने के लिए मौजूद रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia Ballia Ballia LIVE Ballia news Ballia News Today बलिया बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बागीबलिया बांसडीह ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में एक कि मौत, दूसरा घायल
Next: पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.