Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 25 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

ानीनमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

दुबहड़ :दुबहड़ क्षेत्र के घोड़हरा बिसेनी डेरा निवासी नीरज सिंह चंदन को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सफल आर्ट डायरेक्शन के लिए रजत पुरस्कार से सम्मानित किया.

बिल्थरारोड की बिटिया तमन्ना ए रुखसार और नगरा के लाल पीयूष द्विवेदी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कामयाबी की नई इबारत लिखी….

• कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए मंगलवार को जिला और शहर अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी कर दी है. कई दिन के इंतजार के बाद कांग्रेस ने आखिरकार 43 जिला औऱ शहर अध्यक्षों की और घोषणा कर दी है. इस सूची में 29 शहर और 14 जिलाध्यक्ष शामिल हैं. इसमें भी पार्टी ने जातीय संतुलन के साथ ही ऊर्जावान और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में तरजीह का संदेश दिया है. कुंवर सिंह छात्रसंघ के महामंत्री रहे 41 वर्षीय ओमप्रकाश पांडेय को बलिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने ओमप्रकाश पांडेय की नियुक्ति पर बधाई दी है.

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यमक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में 24 फैसलों पर मुहर लगी. मनरेगा मजदूरी में देरी होने पर अफसरों को 9 रुपये रोज हर्जाना देने का फैसला किया गया.

• नगरा थाना क्षेत्र के परसिया चट्टी पर स्थित एक मकान के सामने से ट्रैक्टर चोरी चला गया. ट्रैक्टर मालिक अवधेश कन्नौजिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस पड़ताल में जुटी है.

• बीते तीन दशक से आयोजित रामकथा का समापन मंगलवार को हुआ. श्रीरामाश्रम प्रवचन परिषद पियरौंटा (प्रियधाम) में कथा के अंतिम दिन आजमगढ के पं. गोविद शास्त्री ने रामचरित मानस के सभी खंडो की विस्तृत जानकारी दी. शास्त्री जी ने कहा कि हनुमान को अहम था कि वे भरत से बड़े हैं. कितु पूरे रामचरित मानस में केवल भरत को ही साधु कहा गया है.

• हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि दुबहड़ के शिवपुर दियर नई बस्ती स्थित अखार के दत्तूमठ स्थित पोखरे पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. आपको बता दें कि बुधवार से होने वाले श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में यह कलश यात्रा प्रसिद्ध कथा वाचक पण्डित गौरवकृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में निकाली गयी. इस कलश यात्रा में कई गाँवों के लोग सम्मिलित हुए.

• क्रिसमस के अवसर पर जिले के विभिन्न गिरजाघरों को भव्य ढंग से सजाया गया. आकर्षक रोशनी से गिरजाघर जगमगा रहे हैं. खोरीपाकड़ (रामपुर महावल) के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में इस मौके पर विविध कार्यक्रम की तैयारी है. बलिया सिटी के विशुनीपुर स्थित चर्च में भी प्रार्थना के लिए विशेष इंतजाम किए गए. प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बस देखते ही बन रहा है. बाजारों से लेकर घरों में रौनक छाई हुई है. दुकानों पर बेहतरीन गिफ्ट आइटम हैं. तो केक पार्लर्स में लजीज केक बन रहे हैं.

• घने कोहरे और गलन के बीच तापमान लगातार गोता लगाए जा रहा है. मगर इस हाड़कपाऊ ठंड भी श्रद्धालुओं और बच्चों को रोक नहीं सकी. गुरुद्वारा सिख संगत की ओर से प्रकाशोत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. गुरुद्वारे से चौक से निकली प्रभात फेरी विजय हाल रोड, बालेश्वर रोड, दुर्गा मंदिर, जापलीन गंज, रामलीला मैदान, हनुमानगढ़ी मंदिर, वापस चौक होते हुए लौट कर फिर गुरुद्वारा पहुंची.

• पेनाल्टी शूट आउट में काठमांडू (नेपाल) की टीम ने आरा बक्सर बिहार 4-3 पराजित कर दिया. मौका था मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता मैच का. कामरेड श्रीराम चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया. फुटबाल एसोसिएशन मनियर के तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है.

• संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में सनबीम ए ने स्टेडियम ए को 3-2 से पराजित किया. मंगलवार को मौका था वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में जिला हॉकी चैंपियनशिप का. फाइनल मैच में निर्णायक समय तक 2-2 की बराबरी के बाद विजेता का निर्णय पेनाल्टी शूट में किया गया. इसमें सनबीम ए 3-2 से विजयी रही.

• खुद को शिक्षक बताने वाले युवक ने काम देने का बहाना बनाकर महिला को गोरखपुर से बलिया बुलाया. दो दोस्तों संग रेलवे स्टेशन पर महिला की आगवानी किया. परिखरा गांव में उसके ठहरने और खाने पीने का इंतजाम किया. आरोप है कि रात में युवक ने महिला संग मुंह काला किया. इसके बाद उसके बुलावे पर मौके पर पहुंचे उसके दो साथियों ने महिला संग छेड़खानी की तो पीड़िता शोर मचाने लगी. किसी तरह पीड़िता मंगलवार की सुबह थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. एसओ बांसडीहरोड राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रुपेश मिश्र, अमित सिंह औऱ सुमित सिंह के खिलाफ दुष्कर्म औऱ छेड़खानी का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है. पीड़िता गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है.

• छपरा-बलिया के बीच आए दिन 65105 मेमो सवारी गाड़ी कैंसिल हो रही है. रविवार से मंगलवार तक मेमो ट्रेन कैंसिल रही. जबकि 16 दिसंबर से फरवरी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है. सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर टेंपा औऱ बाइकें खड़ी कर प्लेटफार्म पर जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जाता है. इन दिक्कतों के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह की कई शिकायतों का पिटारा यात्रियों ने एडीआरएम प्रवीण कुमार के सामने खोल दिया. एडीआरएम सोमवार को देर शाम सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने. एडीआरएम ने आश्वासन दिया कि रेलवे बोर्ड के सामने समस्याओं को रखा जाएगा.

• तमन्ना-ए-रुखसार ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमएससी में सर्वाधिक अंक हासिल किया है. बिल्थरारोड नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी हाजी अब्दुल रहमान की पौत्री वकील अहमद की बेटी है तमन्ना-ए-रुखसार. बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह में डीन डॉ मल्लिकार्जुन जोशी ने तमन्ना-ए- रुखसार को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस दीक्षांत समारोह में नगरा के पीयूष द्विवेदी को डॉक्टरेट की डिग्री भेंट की गई. पीयूष ने हिंदी उपन्यासों में काशी का इतिहास समाज और संस्कृति विषय पर शोध कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया.

Related

Tags: उत्तर प्रदेश कांग्रेस काठमांडू कैबिनेट बैठक कोहरा क्रिसमस चोरी छपरा-बलिया ट्रेन ट्रैक्टर ठंड नगरा प्रभात फेरी फैसले बक्सर मुख्यमंत्री सिख

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों के बीच 1000 कंबल वितरण किये बैरिया के विधायक ने
Next: सुशासन और सेवा दिवस के रूप में मनायी गयी अटल जयंती

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.