Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 23 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित नहीं हो पाने वाले मान्यता प्राप्त संस्थान 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, डीएलएड (बीटीसी सत्र 2017-18) के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली से 20 नवंबर तक भरकर 27 नवंबर तक हार्ड कॉपी शिक्षण संस्था में जमा की जानी है. शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र को 2 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच सत्यापित या अग्रसारित कर देना है.

समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी ने सभी छात्र-छात्राओं सूचित किया है कि संशोधित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन भरकर अपने शिक्षण संस्थान में जमा कर दें.
रसड़ा: ग्राम्य स्वराज खादी ग्रामोद्योग संवरा द्वारा संस्थान पर खादी शोरूम का उदघाटन राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने किया.

वाराणसी: रणबांकुरे स्टेडियम में पहली नवंबर से सेना में भर्ती रैली शुरू होने जा रही है. पूर्वांचल के 12 जिलों के युवकों के लिए यह भर्ती रैली है. भर्ती निदेशक कर्नल आरएस ठाकुर ने बताया कि यह रैली 21 नवंबर तक चलेगी. इसके लिए पिछले साल से करीब डेढ़ गुना 1,18,492 युवकों ने पंजीकरण करवाया है. पिछले साल इनकी संख्या करीब 80 हजार थी.

बलिया : प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर जनपद में 24 अक्टूबर को आ रहे हैं. राजभर 24 अक्टूबर को 02 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ करेंगे.

बलिया : जनपद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का दो दिवसीय सभी बैंकों का शिविर ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम संपन्न हो गया. जिलाधिकारी भावनी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम टाउन हाल में संपन्न हुआ. उन्होंने प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रैक्टर ड्राइवर को चाभी देकर सम्मानित किया.

बांसडीह : बांसडीह क्षेत्र के रुकुनपुरा में अपने मायके आयी एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियो को जन्म दिया है. जन्म के बाद मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में संदवापुर निवासी प्रियंका पत्नी कमलेश खरवार को प्रसव पीड़ा होने पर मायके वाले मंगलवार की रात बांसडीह अस्पताल ले आये. एएनएम कंचन यादव ने जांच कर परिजनों से कहा कि सामान्य प्रसव हो जाएगा.

बांसडीह : स्थानांतरण तो नौकरी में होता रहता है, लेकिन प्रभारी एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग की कमी आम लोगों को खल रही है. लेखपाल संघ की ओर से बांसडीह तहसील के सभागार में अन्नपूर्णा गर्ग का विदाई समारोह आयोजित किया गया.

जालंधर : गश्त पर निकली पुलिस ने एक युवक को 14 हजार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है. जालंधर जिले के आदमपुर के जवाहर नगर में रहने वाला युवक मूल रूप से बलिया जिले के दोकटी का रहने वाला है.

सुखपुरा :भलूही निवासी भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता विमल सिंह ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन से मिलकर बलिया में केन्द्र संचालित अस्पताल के लिए मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र में बलिया जनपद मे जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में सिटी स्कैन,अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की एक ही अत्याधुनिक मशीन है. इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है.
सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में सभी बैंकों द्वारा दो दिवसीय ऋण वितरण कार्यक्रम में बापू भवन टाउन हाल के सभागार में ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम शुरू हुआ. इस दौरान बैंकों द्वारा 1306 लोगों को 31.88 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया गया.

• चितबड़ागांव के मानपुर में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत 44 संविदा विद्युत कर्मचारियों ने चार माह से बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मंगलवार को बेमियादी हड़ताल शुरू कर दिया. कर्मियों ने चितबड़ागांव, नरही व कारो फीडर की सप्लाई बंद कर दिया. हालांकि आश्वासन के बाद साढ़े छह घंटे बाद शाम को आपूर्ति शुरू हुई.

• पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की. व्यापारी नेता मंजय सिंह के जानमाल की हिफाजत के लिए पत्रक सौंपा.

• बकाया वेतन व घोषणा के बाद भी सामग्री न देने के विरोध में ग्रामीण चौकीदार संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा.

• रसड़ा ब्लाक के सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने बहुप्रतिक्षित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय गोदाम पर कार्य बहिष्कार किया. साथ ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

• अखिल भारतीय बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के कई बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. इसकी वजह से त्योहारी सीजन में जिले में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ.

• सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एवं अन्य बैंकों द्वारा 1306 लोगों को रुपये 31.88 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया. बापू भवन टाउन हाल के सभागार में मंगलवार को सभी बैंकों का शिविर ग्राहक पहुंच कार्यक्रम के आयोजन में यह खुलासा हुआ.

• बलिया रेलवे स्टेशन पर बीते 12 अक्तूबर को लगे 110 फीट ऊंचे तिरंगे के सम्मान में रेल विभाग की लापरवाही के विरोध में छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में युवाओं ने स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया.

• आतंकवाद विरोधी दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगाइयों से निपटने के पुलिस कर्मियों ने पूर्वाभ्यास किया. डीएम व एसपी ने भी आजमाए हाथ.

• सिकन्दरपुर कस्बा से उच्चकों ने डाकघर के एजेंट तेंदुआ निवासी अनिल सिंह के बैग में रखे 37 हजार रुपये उड़ा दिए.

• अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. पेशे से खेतीहर युवक की शिनाख्त देवरिया के मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर कस्बा के हनुमान चौराहा निवासी 40 वर्षीय राजदेव यादव के रूप में हुई. हादसे के वक्त वह बलिया जिले के तुर्तीपार से सामान खरीदकर लौट रहा था.

• सिकन्दरपुर के आरएसएस गुरुकुल एकेडमी कटघरा बंशीबाजार में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए अपने हुनर.

• दुबहड़ के विशुनपुरा बसरिकापुर गांव में 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की कलश यात्रा मंगलवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी.

• भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सिकंदरपुर में स्थित रामलीला मैदान मां जल्पा चौक में सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

• एक शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां पर सोमवार की रात में परमंदापुर में हमला किया गया. इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया. बताया जाता है सुलह समझौता करवाने के दौरान उन पर हमला हुआ.

• बैरिया के कोटवां में स्थित वीर बहादुर उर्वरक केंद्र रानीगंज पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने छापेमारी की. इस दौरान दुकान के गोदाम में मानक से अधिक खाद का भंडारण मिलने पर गोदाम को सील कर दिया.

• मनस्थली एजूकेशन सेंटर, रेवती की छात्राओं ने सीबीएसई की ओर से सनबीम गाजीपुर में आयोजित कलस्टर खो-खो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Tags: बिजली कर्मी बैंक मौत युवक सिकंदरपुर हड़ताल

Post navigation

Previous: सभी को जानने चाहिए अपने अधिकार : अनिल कुमार
Next: 1306 लोगों के लिए 31.88 करोड़ का ऋण मंजूर

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.