Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 16 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

रसड़ा :क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को प्रधान मिना सिंह ने 95 बच्चों को स्वेटर वितरण किया. स्वेटर प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे.प्रधान मीना सिंह ने बच्चों को स्वेटर वितरण कर अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए कहा.

रसड़ा : तहसील मुख्य गेट के सामने एसडीएम और तहसीलदार के दुर्व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारियों को हटाये जाने तक धरना प्रदर्शन और आन्दोलन जारी रहेगा.

बैरिया: ओडिसा स्थित मायके से पिछले 10 दिसम्बर को चली विवाहिता अब तक न घर पहुंची न मायके. उसकी तलाश में पति परेशान है. घर में कोहराम मचा हुआ है. अनिता अकेले ओडिसा से आ रही थी. स्टेशन पर पिता पहुंचाने आये थे. काफी खोजबीन के बाद जलेस्वर ने बैरिया थाने मे तहरीर दी है.

बलिया : फेफना थाने की पुलिस ने रविवार की रात रेलवे स्टेशन फेफना के पास से 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय और एसआई योगेन्द्र सिंह यादव को खबर मिली कि इनामिया अपराधी रेलवे स्टेशन फेफना पर मौजूद है. वह कहीं जाने के फिराक में है.

बलिया: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि धर्मनिरपेक्षता केवल शब्द नहीं है, भारतीय संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है. धर्म नागरिकता का आधार बन गया तो भारतीय संविधान और लोकतंत्र की आत्मा मर जाएगी. उन्होंने कहा है कि समाजवादी लोग संविधान और लोकतंत्र की यह हत्या किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे.

सुखपुरा: राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान विवाद पर भारतीय जनता पार्टी बेरुआरबारी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चू ने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य को भारतीय महिलाओं के शौर्य का एहसास नहीं है.भाजपा नेताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांध सुखपुरा चौराहे से बेरुआरबारी तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला.

सिकन्दरपुर : नगरा मार्ग के अस्पताल मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया.

• कोलकाता के ठाकुरबाड़ी स्थित रथींद्र मंच पर रविवार को गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान देश-विदेश के मेहमानों ने एक-दूसरे से मिल कर अपने विचार साझा किये. गिरमिटिया फाउंडेशन ने इस महोत्सव का आयोजन किया था. आपको यह जान कर हैरत होगी कि गिरमिटिया फाउंडेशन की मुख्य कर्ता धर्ता सिकंदरपुर की ही बिटिया स्वास्ति है. अब यह स्वास्ति कौन है. तो यह आपको यह जानने के लिए हमारे बलिया लाइव स्पेशल बलिया की गिरमिटिया बिटिया स्वास्ति का तो इंतजार करना ही पड़ेगा. बस थोड़ी देर में हम इसे पेश करने वाले हैं.

• आखिरकार गंभीर रूप से झुलसी 25 वर्षीय शकुंतला देवी ने रविवार की सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. शुकंतला के पिता शिवराम ने उसके पति और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फेफना थाना क्षेत्र के बैजहा निवासी शिवराम की बेटी शकुंतला का विवाह गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी मनोज राम के साथ साल 2016 में हुई थी.

• रविवार की शाम निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया. मामला दो समुदायों के बीच का था. इसलिए पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए. विवाद गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती धुरा में हुआ था. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे. तीन थानों की फोर्स वज्र वाहन समेत सीओ सिटी एके सिंह और एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गये और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया. मौके पर पहुंचे एसडीएम ने सभी पक्षों को अपने हद में रहने की सख्त हिदायत दी और चेताया कि किसी तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह मामला वह स्वयं देखेंगे.

• सरकार की ओर धन उपलब्ध करवाए छह महीने बीते चुके हैं. मगर राजकीय बालिका इंटर कालेज सोनबरसा, बैरिया के भवन निर्माण का काम अब भी अधूरा है. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि इसके लिए कुल दो करोड़ 24 लाख रुपये का बजट स्वीकृत था, जिसमें एक करोड़ 63 लाख रुपये पहले ही अवमुक्त किए जा चुके हैं, जिससे विद्यालय भवन और चहारदीवारी का निर्माण कराया गया. शेष 63 लाख रुपये मई 2019 में अवशेष कार्य पूरा कराने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को दे दिया. मगर उत्तर प्रदेश निर्माण निगम अपने खाते में पैसा रखकर ब्याज का लाभ उठा रहा है. उसे छात्राओं और अध्यापिकाओं की असुविधा से लेना देना नहीं है.

• पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय संदवापुर से एक रैली निकाली गई. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,दादर आश्रम, सिकन्दरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ. रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और उन्हें पौधरोपण के महत्व को समझाया.

• मैजिक की धक्के से यात्रियों से भरी टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि रसड़ा के नगरा मार्ग स्थित राघोपुर के समीप रविवार की दोपहर यह हादसा हुआ. इस हादसे में टेंपो सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया. जहां चार की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

• छपरा वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन को निरस्त किए जाने से लोगों में आक्रोश है. विशेष तौर पर व्यापारियों, मरीजों और छात्रों की परेशानी बढ़ गई है. बलिया पढ़ाई और कोचिंग करने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह सुविधाजनक ट्रेन है. जिसे निरस्त कर दिया गया. व्यापारियों के लिए भी यह उपयुक्त ट्रेन है. जले पर नमक छिड़कने के लिए छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को भी हफ्ते में तीन दिन निरस्त कर दिया गया है.

• रेल फाटकों को हटाकर उसके स्थान पर अंडरपास बनाए गए. रसड़ा में ये अंडरपास परेशानी का सबब बने हुए हैं. जरा भी बारिश होती है तो आवागमन ठप हो जाता है. अमहर, पंडितपुरा संवरा, संवरूपुर अन्दौर आदि स्थानों पर बनाये गए अंडरपास मार्ग की हालत शुक्रवार को हुई बारिश के चलते बदतर हो गई. समाज सेवी बब्लू अंसारी ने उच्चाधिकारियों का पत्रक भेजकर आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है.

• पूर्णतया विकसित माडल के रूप में परिवर्तित होगा सोबईबांध करनई का डीएसईटी पब्लिक स्कूल. यह फैसला अमेरिकी शिक्षाविदों के प्रतिनिधिमंडल का है. शिक्षाविदों का समूह विश्व के विकासशील देशों में प्राथमिक स्तर की शिक्षा को सुधारने का कार्य करती है. प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी संस्था पार्टनर्श इन ससटेनबल लर्निंग के डान स्कैव, डाईन ग्रीन और एलिजाबेथ फर्नर मुख्य रूप से शामिल हैं. स्कूल के प्रधानाचार्य अनुभव दूबे ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया. स्कूल के प्रबंधक विनय तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

• पुलिस आरक्षी भर्ती-2018 के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है. नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अभ्यर्थी साल्वर के अंगूठे के निशान का कवर लगाकर पहुंचा था. इस मामले में आजमगढ़ के तरवां निवासी विवेक यादव, बलिया के राकेश और टीसीएसकर्मी प्रदीप भारद्वाज के खिलाफ वाराणसी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

• बलिया जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा स्टेडियम बनेगा, जो पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन खेल मैदान होगा. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि यह शहर से सात किमी दूर दुमदुमा में बनेगा. वहां 12 एकड़ जमीन खाली है. जिसका निरीक्षण खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह के साथ किया. मंत्री ने बताया कि फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी. अगले वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित होने के बाद वहां काम शुरू हो जाएगा.

• प्रयागराज से हावड़ा के बीच चलने वाली विभूति एक्सप्रेस को बलिया की तरफ से चलाया जाए. साथ ही बिल्थरारोड से सिकन्दरपुर – मनियर- बांसडीह होते हुए सुरेमनपुर तक नई रेल लाईन बिछाई जाए. यह मुद्दा उठा रेलवे सलाहकार समिति बलिया की बैठक में. पूर्वोत्तर रेलवे, बलिया के गेस्ट हाऊस में समिति की बैठक स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई. बैठक में गाजीपुर से चलने वाली ट्रेनों को बलिया से चलाने का प्रस्ताव भी पास कर रेलवे बोर्ड को भेजा गया.

• रविवार को बलिया शहर की अधिकांश दुकानें बंद रही. एफडीआई अर्थात विदेशी ई-कॉमर्स के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बंद का आह्वान किया था. व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर के इंदू मार्केट, मालगोदाम रोड, स्टेशन चौक रोड, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, विजय सिनेमा रोड, कासिम बाजार, आर्यसमाज रोड बाइक से भ्रमण किया. शहीद पार्क चौक पहुंचकर केन्द्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका. सभा के माध्यम से सरकार के कार्यों के विरोध में आवाज उठायी. इस बंद के समर्थन में बिल्थारोरड, रेवती, चितबड़ागांव और सिकंदरपुर में भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को प्रतीकात्मक तौर बंद रखा.

• कुंवर सिंह कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में आक्रोशित युवाओं ने पदयात्रा निकाली. रोहुआ चट्टी पर स्थापित ठाकुर जगन्नाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का शुभारम्भ हुआ. इस मौके पर मानवेन्द्र विक्रम ने जनसवालों को लेकर जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि समस्याओं के निस्तारण में उपेक्षा बरती जा रही है.

• नागरिकता कानून के विरोध में भगत सिंह तिराहे से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया. क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन इकाई बलिया के सदस्यों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रसड़ा नगर का भ्रमण किया. प्यारे लाल चौराहे पर संगठन के सचिव डा. सत्यनारायण ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन इस बिल का अंतिम क्षणों तक विरोध करेगी.

• बलिया की बहादुर बिटिया ‘निर्भया’ की 7वीं बरसी पर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. देश की राजधानी दिल्ली में दरिंदगी की शिकार हुई थी निर्भया. छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में युवाओं ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों में फल-ब्रेड वितरित किया. साथ ही नारी सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू किए जाने की मांग की.

• रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् बाल्मीकि रामायण प्रवचन व संत सम्मेलन को लेकर एक विशाल शोभायात्रा रविवार को निकाली गई. बाबा बालेश्वर मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया. श्रीमद बाल्मीकि रामायण प्रवचन 21 दिसम्बर तक चलेगा. इस दौरान रोजाना दोपहर दो बजे से पांच बजे तक कथा होगी.

• 14 बेटियों की विदाई के बाद सातवें दिन कलेवा लेकर पहुंचे गड़हा विकास मंच के सदस्य. बेटियों के लिए पारंपरिक मिठाइयों के साथ ही भेंट स्वरूप साड़ियां भी दी गईं. गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणि राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ शादी औऱ विदाई तक ही सीमित नहीं है, वे उन बेटियों के हर सुख दु:ख में साथ निभाने का प्रयास करते हैं.

• रविवार को द्वाबा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 123 छात्रों ने भाग लिया. खाकी बाबा सर्वजन हिताय संस्थान की ओर से आश्रम संकीर्तन नगर में यह आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में लच्छू टोला निवासी राहुल कुमार प्रथम, दलनछपरा निवासी नीरज सिंह द्वितीय तथा सूरज कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे.

• धनुष यज्ञ मेला रविवार को अपने पूरे शबाब पहुंचा. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि ठंड औऱ बादलों की घेराबंदी के बावजूद मेला प्रेमियों का जुनून देखते बन रहा था. यूं तो रोज ही हजारों की संख्या में मेला प्रेमी मेले में पहुंचकर संत सुदिष्ट बाबा के दर्शन कर रहे हैं और मेले का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन रविवार की भीड़ की बात ही कुछ अलग है. मेले में लकड़ी के सामान, बक्सा, लोहा के सामान और घर गृहस्थी के सामानों की दुकानों पर खूब भीड़ लग रही है. ब्रेक डांस, चरखी झूला आदि बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

Tags: रामलीला मैदान विभूति एक्सप्रेस शोभायात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम हावड़ा

Post navigation

Previous: दुमदुमा में बनेगा अत्याधुनिक खेल मैदान
Next: रैली निकाल लोगों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया जागरूक

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.