Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 15 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलियाः जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा स्टेडियम बनेगा, जो पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन खेल मैदान होगा. यह शहर के सात किमी दूर दुमदुमा में बनेगा. वहां 12 एकड़ जमीन खाली है, जिसका निरीक्षण खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह के साथ किया. उन्होंने बताया कि फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी. अगले वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित होने के बाद वहां काम शुरू हो जाएगा.

रसड़ा : नगरा मार्ग स्थित राघोपुर के समीप रविवार की दोपहर मैजिक के धक्के से यात्रियों से भरी टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गयी. उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों को सीएचसी लाया गया. उनमें चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

बलिया : पूर्वोत्तर रेलवे बलिया के गेस्ट हाऊस में रेलवे सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई. बैठक में गाजीपुर से चलने वाली ट्रेन, विभूति एक्सप्रेस को बलिया की तरफ से चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया.

बलिया : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में जिला स्थाई समिति की बैठक डीएम कैम्प कार्यालय पर हुई. पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित होती है. हालांकि पत्रकार उत्पीड़न से जुड़ी कोई समस्या बैठक में नही रखी गई.

बैरिया : खाकी बाबा सर्वजन हिताय संस्थान द्वारा आश्रम संकीर्तन नगर पर रविवार को आयोजित द्वाबा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 123 छात्रों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में राहुल कुमार निवासी लच्छू टोला प्रथम स्थान पर रहा. वहीं, दलनछपरा के नीरज सिंह दूसरे और सूरज कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे.

रानीगंज : छुट्टी का दिन… संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम परिसर में लगने वाला धनुष यज्ञ मेला पूरे शबाब पर था. मेला प्रेमियों के जुनून के सामने शायद ठंड भी छोटी पड़ गयी.मेले में दूर दराज स्थानों से आई विभिन्न सामानों की दुकान वालों ने ग्राहकों को लुभाने में कसर नहीं छोड़ी हैं. आम दिनों से अधिक भीड़ होने के कारण दुकानदारों को मनमांगी मुराद मिल गयी.

बलिया : श्रीमद् वाल्मीकि रामायण प्रवचन एवं संत सम्मेलन के लिए द वैदिक प्रभात फाउण्डेशन की बाबा बालेश्वर मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली. शोभायात्रा के साथ ही प्रवचन शुरू हो गया. यह प्रवचन रामलीला मैदान में 21 दिसम्बर तक 2 बजे से 5 बजे तक चलेगा.

बलिया : आखिरकार ‘तारीख पे तारीख’ के जंजाल से निकलकर सात जोड़े एक-दूसरे के साथ विदा हुए. जी हां, यह नजारा बलिया में 14 दिसंबर को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत की परिवार न्यायालय इकाई में देखने को मिला.

सुखपुरा : उत्तर प्रदेश में गरीबों के लिए कोई काम नहीं हो रहा है. बाबा साहब अंबेडकर का गरीबों को समानता का हक दिलाने का सपना आज तक पूरा नहीं हो सका है. आरक्षण के नाम पर वंचितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है.ये बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने सुखपुरा चौराहे पर आयोजित वंचित समाज अधिकार चेतना रैली में शामिल हजारों लोगों के बीच कहीं.

• ट्रेन संख्या 15111-15112 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी और 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी. मौसम के बदले मिजाज और घने कोहरे के चलते एहतियातन यह फैसला किया गया है. इसके अलावा डाउन 14524 हरिहर नाथ एक्सप्रेस 28 जनवरी और डाउन 14523 हरिहर नाथ एक्सप्रेस 30 जनवरी तक अपने ओरिजनेटिग स्टेशनों से निरस्त रहेगी. अप 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को डाउन 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 30 जनवरी तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.

• बलिया के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने अपने मातहतों के कार्यक्षेत्र में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है. शनिवार को चार निरीक्षकों समेत 24 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया गया. रेवती थाने पर तैनात निरीक्षक शिवमिलन को भीमपुरा पर भेजा गया है. भीमपुरा के राजकुमार सिंह को बांसडीहरोड, चितबड़ागांव थाना प्रभारी रंजीत सिंह को दुबहड़ औऱ बांसडीह रोड शैलेश सिंह को रेवती थाने की कमान सौंपी गई है. दुबहड़ थाना एसएचओ समर बहादुर सिंह के निलंबन के बाद से रिक्त था. इसके अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा सिपाहियों का भी तबादला कर दिया गया है. इस खबर को आप विस्तार बलिया लाइव डॉट इन पर पढ सकते हैं.

• आज लोक कलाकारों का महाकुंभ बलिया जिले के खनवर में देखने को मिलेगा. खाकी बाबा की पवित्र तपोस्थली खनवर में रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की पुत्री यामिनी सिंह की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम होगा. इस मौके पर मशहूर हरियाणवीं नृत्यांगना सपना चौधरी धमाल मचाएगीं. साथ ही भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह अपने गीतो से समां बाधेंगी. इसके अलावा भोजपुरी गायिका मोनिका दूबे, फिल्म अभिनेता पवन सिंह, अभिनेता और सांसद रविकिशन विशेष आकर्षण होंगे. विधायक की पुत्री यामिनी सिंह का विवाह आजमगढ़ निवासी आईएएस विशाल सिंह संग हुआ है.

• फेफना बाजार में जूनियर हाईस्कूल के प्रागंण में स्वास्थ्य शिविर का आज आयोजन किया गया है…. प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि शिविर में लखनऊ और वाराणसी के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे.

• राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में सात दंपतियों ने एक बार फिर साथ जीने मरने की कसम खाई. जी हां. परिवार न्यायालय में लंबे समय से अलग-अलग मामलों में पति पत्नी के बीच चल रही अनबन पर फिलहाल विराम लग गया. आपसी सुलह समझौते के बाद सभी को एक साथ जनपद न्यायाधीश गजेन्द्र कुमार की उपस्थिति में विदा किया गया. उर्मिला-मनजी, आराधना-शैलेन्द्र, सालेहा-नियाज अहमद, बेबी सिंह-पवन सिंह, मोनू गुप्त-मधु, मनजीत-शीशम, सद्दाम हुसैन-शकीला खातून आदि जोड़े अपने परिवार के साथ मिलजुलकर रहने का भरोसा जताते हुए साथ-साथ घर के लिए रवाना हुए.

• 50 हजार का इनामिया मुख्य आरोपित राजू यादव को गाजीपुर की पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है. पत्रकार व आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्र हत्याकांड का राजू यादव मुख्य आरोपी है. बलिया जिला जेल से शनिवार को करंडा थाने पर ले आकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी. साथ ही उसकी निशानदेही पर मटखन्ना गांव के बाहर स्थित मिट्टी के टीले से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है. 21 अक्टूबर 2017 को करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव की चट्टी पर तीन बदमाशों ने राजेश मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके छोटे भाई अमितेश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

• एक कंटेनर 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया. जिससे उसमें आग लग गई. इस अगलगी में ट्रक ड्राइवर और खलासी बुरी तरह झुलस गए. रिविलगंज थाना क्षेत्र के एनएच 19 छपरा-बलिया मार्ग पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात यह हादसा हुआ. इस हादसे में मुरादाबाद निवासी 30 साल के शाहरुख मियां की मौत हो गई. मुरादाबाद के ही घायल ड्राइवर 25 वर्षीय शकील अहमद ने बताया कि वह पटना से बलिया माल लोड करने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

• झारखंड के कोयलांचल की सबसे हॉट सीटों में झरिया विधानसभा सीट पर है. इस बार यहां सूर्यदेव सिंह की दो बहुएं चुनावी मैदान में हैं. रागिनी सिंह सूर्यदेव सिंह के मंझले बेटे संजीव की पत्नी हैं. दूसरी बहू पूर्णिमा सिंह सूर्यदेव सिंह के भाई राजन सिंह के बेटे नीरज सिंह की पत्नी हैं. 2014 में इस सीट से भाजपा के टिकट पर संजीव सिंह और कांग्रेस के टिकट पर नीरज सिंह ने चुनाव लड़ा था. जिसमें नीरज सिंह को हार का सामना करना पड़ा था. 21 मार्च 2017 को नीरज सिंह की हत्या हो गई. संजीव सिंह फिलहाल नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में हैं. इस बार के चुनाव में दोनों की पत्नियां मैदान में हैं.

• आज कोलकाता के जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी स्थित रथींद्र में गिरमिटिया फाउंडेशन का भोजपुरी महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है. इसमें नीदरलैंड के भोजपुरी गायक राजमोहन के अलावा विदेशों में भोजपुरी को लेकर काम करने वाले कई विशिष्ट लोग हिस्सा लेंगे. गिरमिटिया फाउंडेशन की मुख्य कर्ताधर्ता हैं बलिया के सिकंदरपुर की बिटिया स्वास्ति. स्वास्ति फिलहाल स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रहती हैं. हालांकि उनका जन्म मॉरीशस में हुआ था. बड़ी मशक्कत के बाद अपने मूल जड़ को तलाशते तलाशते कभी वह बलिया के सिंकदरपुर ब्लॉक स्थित अपने गांव देवहा पहुंची. अपनी मिट्टी को देखकर जो खुशी उन्हें तब हुई वह पहले कभी नहीं हुई थी. अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी के प्रचार प्रसार के लिए काम कर रही हैं.

• बारिश के थमते और बादलों की गोद से भगवान भास्कर के आजाद होते ही सुदिष्टपुरी के धनुष यज्ञ मेला में भीड़ उमड़ पड़ी. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले बरसात के चलते उदासी भरे माहौल में सिमटे मेले के दुकानदारों के चेहरे शनिवार को खिल उठे. मेले में बच्चों ने चरखी, झूला, खेल, तमाशा का दिनभर आनंद लिया. वहीं इस मेले का परंपरागत खाद्य सब्जी संग जलेबी खाने वालों की भीड़ खूब उमड़ी. मेले में चाट, पकौड़ी औऱ चाऊमीन, छोला, चाट आदि की दुकानों पर भी बेतहाशा भीड़ रही.

• भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में विद्यार्थी परिषद सच्चे मन से काम कर रहा है. ऐसा कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि डिप्टी सीएम आज नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 59 वां प्रांतीय अधिवेशन को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे. इस अधिवेशन में आजमगढ़, मऊ, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित 12 जनपदों से पदाधिकारी शामिल हुए. इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश विरोधी मानसिकता वाले ही कर रहे ही नागरिकता कानून का विरोध.

• फेफना के पिपरा कला गांव में शनिवार को संपर्क मार्ग का शिलान्यास खेलकूद, युवा कल्याण व पंचायती राज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया. सिकंदरपुर मार्ग स्थित आराजी पटपर से पिपरा में दीनानाथ सिंह के घर तक लेपन कार्य के लिए डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 89.54 लाख रुपये स्वीकृत है. इस सड़क के बन जाने से गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा. इस मौके पर मंत्री ने घोषणा किया कि गांव में देई माई के स्थान के पास 10 लाख की लागत से विधायक निधि से सामुदायिक केंद्र का निर्माण शीघ्र होगा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू भी मौजूद रहे.

• प्रदेश में गरीबों के हक में कोई काम नहीं हो रहा है. बाबा साहेब ने जो सपना देखा था. वह सपना पूरा नहीं हुआ. ऐसा कहना है जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का. बाबू सिंह कुशवाहा शनिवार को सुखपुरा में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली को संबोधित कर रहे थे. भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित इस रैली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, जनता क्रांति पार्टी और राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी की भी भागीदारी रही. इस मौके सुभासपा सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा देने के नाम पर राजनीति हो रही है. सुखपुरा की ऐतिहासिक रैली की गूंज दिल्ली तक जाएगी.

• राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2435 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर हुआ. दीवानी न्यायालय प्रांगण में जिला जज गजेंद्र प्रसाद को अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन हुआ. इस मौके पर राजस्व विभाग की ओर से 1116 वाद और बैंक प्री-लिटिगेशन के कुल 269 मामलों का निस्तारण कराया गया.

• शुक्रवार और शनिवार को दरम्यानी रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकवासु नगर दरगाह के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में नगरा बलिया के दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 24 साल का रंजीत पुत्र हरेंद्र पटेल नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव और 22 साल का विजय पुत्र लाल बहादुर पटेल नगरा थाना क्षेत्र के पलिया खंदवा गांव का निवासी था.

• विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम आज ग्राम पंचायत चाँददीयर के ठेकहां गाँव में पहुँची. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि WHO संग पाथ की टीम ने गांव के काला ज्वर पीड़ितों और उनके परिजनों से आवश्यक जानकारी ली. और कालाज्वर से जुड़े एक एक बिंदुओं पर काफी गहनता से समीक्षा की. इससे पहले इन टीमों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरली छपरा का निरीक्षण किया और कालाज्वर से हुई मौतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. देवनिति सिंह से ली.

• पुलिस ने फेफना स्टेशन मोड़ से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रविशंकर पाण्डेय उर्फ कल्लू पण्डित पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार बलिया और देवानन्द कुमार पाण्डेय उर्फ सिन्टू पाण्डेय पुत्र शिवा शंकर पाण्डेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि गोरखपुर के बड़हलगंज में सुपारी लदे ट्रकों को लूटा था. पुलिस ने इनके कब्जे से असलहे भी बरामद किया है.

• इसी क्रम में सुखपुरा पुलिस ने भी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली, थाना सुखपुरा और दीपक तिवारी पुत्र राजमोहन तिवारी निवासी बहादुरपुर देवकली थाना सुखपुरा शामिल है. पुलिस ने इनके भी कब्जे के असलहे बरामद करने का दावा किया है.

• बाढ़ और कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा. एनएच 31 पर दुबेछपरा हनुमान मंदिर के प्रांगण में छठे दिन दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रमीणों अनशन पर बैठे. बाढ़ और कटान से संबंधित अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलित हैं. इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि इन लोगों को बैठे छह दिन बीत गए हैं. कायदे से सांसद और विधायक मौके पर आकर इनकी बातों को सुनना चाहिए और इनकी समस्याओं का निदान करना चाहिए.

• जम्मू कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है. पुरवा और पछुआ दोनों हवाएं चल रही हैं. जानकारों की माने तो बारिश के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आएगा, लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी. ऐसे वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ेंगे. बारिश ने गलन को तो बढ़ा ही दिया है. कोहरा भी कहर ढा सकता है. दो दिन और मौसम बेइमान रहने के आसार हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद बरसात से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में हार्ट पेसेंट को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

Post navigation

Previous: मांगें पूरी करें नहीं तो हम उतरेंगे सड़कों पर
Next: बलिया जिले में 4 पुलिस इंस्पेक्टर और 24 कांस्टेबल इधर से उधर

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.