Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 10 January, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया: तहसील कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को लेखपालों ने लेखपाल संघ के तहसील बैरिया अध्यक्ष राजाराम सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी. लेखपालों ने उनी अंगवस्त्र, रामायण, फूल माला, छाता देकर विदा किया. कई लेखपाल भावुक भी दिखे.

बैरिया : क्षेत्र के मुरली छपरा और बैरिया शिक्षा क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शीतलहर झेलने के लिए मजबूर हैं. वजह जिलाधिकारी या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा छुट्टी की घोषणा शाम 6:00 बजे के बाद करना. बहुत लोगों को सूचना समय पर मिल भी नहीं पाती.

सिकंदरपुर : नगर के डोमनपुरा मोहल्ले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की ठंड लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया.मिली जानकारी के अनुसार डोमनपुरा मोहल्ला निवासी जुबेर शेख सुबह करीब आठ बजे बाजार जाने के लिए घर से निकले. इस दौरान मुख्य बाजार में अचानक गश खाकर गिर पड़े.

बैरिया : भीखाछपरा गांव में शुक्रवार को समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह ने गांव के 51 गरीब और असहाय लोगों को कंबल ओढ़ाया.ठंड और शीतलहर ने लोगों की हालत खराब कर दी है. खासकर गरीब-असहाय लोगों के लिए जीना ही मुश्किल हो गया है. इस हालत में कंबल ओढ़ कर गरीबों ने राहत महसूस की.

बैरिया : श्री खप्पड़िया एक ऐसे महान संत थे जिन्होंने विश्व कल्याण बहुत कठोर तपस्या की. उनका गाया भगवन्नाम संकीर्तन का मंत्र आज भी सबसे बड़ी साधना है.ये उद्गार श्री हरिहरानंद जी महाराज के है जो शुक्रवार को श्री खप्पड़िया के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रुद्रद्वय महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे.

बिल्थरारोड : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर योगेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह 11:30 बजे औचक निरीक्षण के लिए बिल्थरारोड के बांके बहादुर पीजी कॉलेज मुजौना तृर्तीपार पहुंचे.पीजी कॉलेज मुजौना तुर्तीपार में बीएड, बीपीएड, एमए और बीएससी कृषि के प्रथम सेमेस्टर और एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है. उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया.

लालगंज : बहुआरा में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह शतचंडी महायज्ञ जलयात्रा सह शोभायात्रा धूमधाम से निकली. शोभायात्रा में कई महात्माओं के अलावा हजारों श्रद्धालु शामिल हुए.

दुबहड़ : नगवा कन्या प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने ऊनी स्वेटर वितरित किया. इस कंपकंपाती ठंड में स्वेटर पाकर बच्चे बहुत खुश हुए.

• अब जिले के हर पीएचसी अर्थात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगेगा. दो फरवरी हर रविवार को यह मेला लगेगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने यह आदेश सभी सीएमओ को दिया है. कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केडी प्रसाद ने बताया कि हर रविवार स्वास्थ्य मेले के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है.

• बलिया के खाद्यान्न वितरण अनियमितता में 30 लाख रुपये के गबन के मामले की आंच अब बनारस तक पहुंच गई है. बलिया जिले में साल 2002 से 2005 के बीच केंद्र सरकार की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में यह गोलमाल किया गया था. एसपी ईओडब्ल्यू वाराणसी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने वाराणसी के मिर्जामुराद और कैंट क्षेत्र में गुरुवार को दबिश दी. उन्हें मिर्जामुराद निवासी गुलाब प्रसाद और कैंट निवासी मोहम्मद रफीक की तलाश थी. ये दोनों तब जिला पूर्ति अधिकारी रह चुके हैं. इनके खिलाफ बलिया जिले में कई धाराओं और एंटी करप्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है. इस मामले में कुछ आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं.

• 27 जनवरी से उत्तर प्रदेश सरकार गंगा यात्रा निकालेगी. यात्रा की शुरुआत बलिया में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. यह यात्रा गंगा किनारे के 26 जिलों से गुजरेगी. 1025 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन कानपुर में होगा.

• जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही नेशनल चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाने वाली बलिया की बालिकाओं का सम्मान किया. इसमें यूपी बालिका खो-खो टीम की कप्तान और बलिया बिटिया अंजली यादव भी शामिल है. इसके अलावा बलिया की ही मीनाक्षी शर्मा, प्रीति पांडेय और पूजा पांडेय भी इस टीम की हिस्सा रही. इन्होंने 65वीं स्कूल नेशनल खो-खो चैंपियनशिप जीत बलिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. यह चारों बच्चियां तहसीली स्कूल बलिया की छात्राएं हैं. इस मौके पर स्कूल नेशनल कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले युवराज सिंह यादव के पिता योगेंद्र सिंह यादव को भी डीएम ने सम्मानित किया.

• हरपुर बिहार ने पखनपुरा गाजीपुर को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. मौका था नरही में जय बाबू राय बाबा फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का. पुरस्कार वितरण राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया. जबकि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने करवाया.

• गौरी भैया ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन नेपाल की टीम ने मऊ को हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली. सागरपाली के मिनी स्टेडियम में खराब मौसम के कारण मैच तय समय से देर से शुरू हुआ. लेकिन दर्शक दीर्घा में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही. शुरुआती बढ़त बनाने के बाद मैच में पूरी तरह से हावी रही नेपाल की टीम आखिरकार चार गोल से विजेता बनी. प्रतियोगिता का उद्घाटन फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय व अंजनी ओझा ने संयुक्त रूप से किया.

• बलिया के यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी को प्रदेश के परिवहन मंत्री सम्मानित करेंगे. इस मौके पर 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे. पूरे प्रदेश से कुल 18 अधिकारी, कर्मचारी और 18 गुड सेमरिटन इस सम्मान के लिए चुने गए हैं.

• पूरे देश को झकझोर देने वाले निर्भया मामले में एक और दोषी मुकेश ने सर्वोच्च न्यायालय में क्योरेटिव पिटिशन दाखिल किया है. फांसी से बचने के लिए अब क्योरेटिव पिटिशन ही आखिरी कानूनी विकल्प बचा है दोषियों के पास. इससे पहले, दोपहर में एक अन्य दोषी विनय कुमार शर्मा ने फांसी से बचने के आखिरी प्रयास में क्यूरेटिव पिटिशन डाली थी. 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ 6 दरिंदों ने चलती बस में हैवानियत की थी. मुख्य आरोपी ने जेल में ही खुदकुशी कर ली थी. एक नाबालिग दोषी रिहा हो चुका है. बाकी 4 दोषियों को फांसी की सजा हुई है.

• रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव में गुरुवार की शाम औचक छापामारी के दौरान पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारियों में हडकंप मच गया. 1000 लीटर लहन नष्ट किया गया. भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए.

• पिछले साल बाढ़ और कटान के चलते द्वाबा जब संकट के दौर से गुजर रहा था तो पीड़ितों का हाल चाल लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दयाछपरा आए थे. उनके साथ बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह और सांसद नीरज शेखर भी मौजूद थे. मंच से पक्का कटानरोधी कार्य कराकर गंगा की धारा को मोड़ने का ऐलान किया गया था. लेकिन पक्का कटानरोधी काम की बात तो दूर कच्चा कटानरोधी काम के मसौदे को भी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ने खारिज कर दिया है. बाढ़ विभाग के सूत्रों की माने तो केहरपुर और रामगढ़ (गंगापुर) में कटानरोधी कार्य कराने की योजनाओं की मंजूरी नहीं मिल पाई है. लगातार तीसरे साल ऐसा झटका लगा है. आपको बता दें कि जबकि रामगढ़ में एनएच 31 से गंगा की दूरी महज 15 मीटर है. हां, नौरंगा और दुबेछपरा में पार्कोपाइन, इब्राहिमाबाद नौबरार में एक स्पर और 25 मीटर पीचिग के अलावा गंगा से बालू निकालने के लिए 30 करोड़ रुपये जरूर स्वीकृत किए गए हैं.

• बेरुआरबारी ब्लाक के कैथवली गांव की दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से धन उगाही की जा रही है. इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि आवास के नाम पर पात्रों ने रकम वसूली गई. आवास तो नहीं ही दिए गए. पैसे भी नहीं लौटाए जा रहे. उल्टे पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है.

• वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के साथ हुई महारुद्रद्वय यज्ञ की पूर्णाहूति. संकीर्तननगर श्रीपालपुर में स्थित खपड़िया बाबा समाधि आश्रम में बीते 27 दिसम्बर को जलयात्रा से शुरू हुआ था यह अनुष्ठान. खपड़िया बाबा की 35वीं पुण्य तिथि पर हर साल की भांति इस साल भी महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया. भंडारे के साथ होगा इसका समापन.

• जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति अर्थात दिशा की बैठक में सीएमओ का नहीं रहना ब्रेकिंग न्यूज बन गया. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि मंत्री ही नहीं, सांसदों और विधायकों ने भी इस पर घोर आपत्ति जताई. अब स्वास्थ्य विभाग की एक अलग समीक्षा बैठक 20 जनवरी को होगी. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में धान खरीद की प्रगति का भी मुद्दा उठा. मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने इस मसले पर डिप्टी आरएमओ की जमकर क्लास ली. कहा, पिछले वर्ष जहां क्रय केंद्र खोले गए, वहां इस बार नहीं खोलने से किसानों को दिक्कत हुई. इस बैठक में बिजली विभाग की स्थिति सबसे खराब मिली. 20 जनवरी को इस महकमे के लिए भी अलग से बैठक करने की राय बनी.

• जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति अर्थात दिशा की बैठक में भी जयप्रभा सेतु का मुद्दा छाया रहा. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि नेशनल हाई-वे पर माझी पुल खतरनाक स्थिति में है. पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि उस पर तत्काल बड़े वाहन बन्द कर दिए जाएं. स्पष्ट किया कि अगर कोई खतरा हुआ तो दिक्कत बढ़ जाएगी. पुल के पास लोहे का बैरियर लगा दिए जाएं. उधर बलिया सांसद इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख चुके हैं. उधर, बैरिया एसडीएम अशोक चौधरी ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकने का आग्रह किया था. हालांकि अब भी बड़े वाहनों की पुल पर आवाजाही धड़ल्ले से जारी है.

• नगर पंचायत सहतवार में सभासद पद के लिए उपचुनाव 14 जनवरी को होगी. तहसीलदार बांसडीह के सभाकक्ष में मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी. नगर पंचायत सहतवार में जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य होंगे. तहसीलदार बैरिया श्रवण कुमार राठौर कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे. मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय सहतवार न0- 2 दक्षिणी पश्चिमी और पश्चिम उत्तर को सम्बंधित अधिकारी सौंपे गये दायित्व का निर्वहन करेंगे.

• क्या आप इस साल पहली जनवरी को 18 साल के हो गए. तो आपके लिए वोटर बनने का मौका है. इस रविवार अर्थात 12 जनवरी को जिले के मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगने जा रहा है. जिसका लाभ अन्य जरूरतमंद वोटर विशेष तौर पर छूटे छटके लोग भी ले सकते हैं. इस मौके पर दावे और आपत्तियों से संबंधित हर फॉर्म भी उपलब्ध होंगे. प जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामआसरे ने बताया कि विशेष अभियान के दिन सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे. अगर कोई अनुपस्थित मिला तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई होगी.

• युवाओं को तकनीकी ज्ञान देने के लिए 24 दिवसीय निःशुल्क ट्रेनिग का कार्यक्रम निर्धारित है. विज्ञान वर्ग में स्नातक/इण्टर पास बेरोजगार युवाओं को यह ट्रेनिंग 16 जनवरी से 12 फरवरी तक अल-हिन्द टेक्निकल ट्रेनिंग सेन्टर उमरगंज (गड़वार रोड़) बलिया पर दी जाएगी. 10 जनवरी तक इच्छुक बेरोजगार इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं. 11 जनवरी को चयन के लिए साक्षात्कार होगा. सीडीओ बद्रीनाथ सिंह की पहल पर युवाओं को यह सहूलियत मिल रही है.

• पकड़ी थाना क्षेत्र के सतरसर गांव में बुधवार की शाम को पागल सियार के काटने से आधा दर्जन मवेशी जख्मी हो गए. सबसे पहले रामनारायन यादव के भैंस को उसने काटा. भैंस की थोड़ी देर बाद मौत हो गई. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

• उधर, गड़वार के जनऊपुर गांव में खुले घुम रहे एक सांड को गांव के ही लोगों ने भाला मारकर घायल कर दिया. इसके विरोध में गुरुवार को युवाओं ने मंगला चट्टी पर जमकर प्रदर्शन किया. उनकी डिमांड थी कि घायल सांड़ का तत्काल इलाज करवाया जाए. साथ ही हमलावर पर कड़ी कार्रवाई की जाए. वैसे इलाके के किसान इन छुट्टा जानवरों से तबाह हो रहे हैं. वैसे भी घायल सांड़ अब और खतरनाक हो गया है.

• शीतलहर, गलन और ठंड. संग बेमौसम बारिश. एक त गिरनी फेड़ा पर से दोसरे मरलस बिच्छी सरीखी कहावत चरितार्थ कर रहा है. अब इसका खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ सकता है. विशेष तौर पर कई जगह आलू की पत्तियां झुलसा की चपेट में है. नीचे गलका का भी प्रकोप साफ नजर आ रहा है. सिकंदरपुर के भांटी निवासी 40 वर्षीय अरविंद चौहान की ठंड के चलते बुधवार की शाम मौत हो गई. मौसम के कोप से सबसे ज्यादा पीड़ित वह तबका है. जिसके पास रहने के लिए कायदे का घर तक नहीं है. तो बादलों की हुड़दंगई से आजिज सूर्यदेव की घिग्घी बंध गई है. जाहिर है ठंड और गलन के निजात मिलने के तत्काल आसार नजर नहीं आ रहे. मौके की नजाकत को भांपते हुए जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने ठंड को देखते हुए 10 व 11 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. 12 को रविवार है.

Tags: बालिकायें बेरुआरबारी बेरोजगार बैठक बैरियर मवेशी महिलायें मांझी पुल मुख्यमंत्री योजना राज्यपाल रेवती लोहा वोटर शीतलहर सम्मानित सागरपाली सांड़ सांसद सियार सीएमओ स्कूल हरपुर बिहार

Post navigation

Previous: शीतलहर के कारण बलिया जनपद के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टी
Next: बलिया की बालिका खो-खो खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.