Ballia-आग लगने की दो घटनाओं में चार दुकानें और चार रिहाइशी झोपड़ियां जल कर खाक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा,सिकंदरपुर, बलिया

सिकंदरपुर,बलिया. सिकंदरपुर नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित बाज़ार मार्ग पर कबीरन मस्जिद के सामने मंगलवार की देर रात करीब 12:45 बजे विद्युत शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 1:10 बजे सद्दाम की जूते की दुकान से आग की तेज लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने पास स्थित जमालुद्दीन की रजाई-गद्दा दुकान, सद्दाम की जूते की दुकान और सागर की पान की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

करीब डेढ़ घंटे की देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक चारों दुकानें और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित जमालुद्दीन ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने करीब 4 लाख रुपये का रजाई-गद्दा का सामान मंगाया था, जो पूरी तरह जल गया। वहीं राजधानी ट्रैवल्स के प्रोपराइटर शाहिद अंसारी के अनुसार, उनका एक लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी और चार पासपोर्ट भी आग की भेंट चढ़ गए। जूते की दुकान में रखा करीब 1 लाख रुपये का सामान और पान की दुकान भी पूरी तरह नष्ट हो गई।

चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि घटना में काफी नुकसान हुआ है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

बेल्थरा रोड में भी आग का कहर, चार मड़ई जल कर खाक

बेल्थरारोड. स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर अफ़ग़ान में बुधवार सुबह लगभग 9 बजे भीषण आग लगने से चार मड़ाई के रिहायशी घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग घर में खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और चारों घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी इंजीनियर शैलेंद्र यादव उर्फ ध्रूव ने तत्काल उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड शरद चौधरी को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने और पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। इस अग्निकांड में स्वर्गीय जवाहिर के पुत्र कवलदीप कश्यप तथा उनके चाचा के चार पुत्र सत्येंद्र कश्यप, सुनील कश्यप, छोटेलाल कश्यप और रिंस कश्यप का घर एवं पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है और वे तत्काल राहत, राशन, तिरपाल तथा मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे इस संकट की घड़ी से उबर सकें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.