Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया.इंसाफ की गुहार लगा रही एक युवती को थाने पर इंसाफ नहीं मिला तो उसने डीआईजी के पास गुहार लगाई और अब उभांव थाने के दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है.
दरअसल उभांव थाना क्षेत्र में एक युवती कुछ दिनों पहले क्षेत्र के एक वन दरोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उभांव थाने पहुंची थी, बताया कि पहले तो वन दरोगा ने मंदिर में शादी करने का भरोसा दिया, बाद में कोर्ट मैरिज का आश्वासन दिया। जब युवती ने कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इससे भी इंकार कर दिया और साथ रखने से भी मना कर दिया।
वन दरोगा के धोखे से हताश पीड़िता न्याय के लिए लगातार उभांव थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः वह आजमगढ़ स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंची, जहां पूरे मामले की शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब आरोप लगा कि उभांव थाने में तैनात पूर्व क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक द्वारा चार्जशीट पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर युवती को मिलने के लिए बुलाया जा रहा था। इस संबंध में कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और 14 अप्रैल को क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक को निलंबित कर दिया गया।
इसी ऑडियो में युवती ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी संजय शुक्ला द्वारा भी उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था। आरोपों से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल को थाना प्रभारी संजय शुक्ला को भी निलंबित कर दिया। दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद अब उभांव थाने की कमान नए थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाठक को सौंपी गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


