क्या आप बलिया के रहने वाले हैं, अन्य राज्य में फंसे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज

अन्य राज्यों में फंसे यूपी के मूलनिवासियों श्रमिकों और मजदूरों की चरणबद्ध वापसी की संभावना तलाशी जा रही है. लॉकडाउन के दौरान विशेष तौर पर महानगरों में फंसे लोग परेशान है. फिलहाल जिला प्रशासन ऐसे पीड़ितों की सूचीबद्ध कर रहा है

दो साधुओं की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी हत्थे चढ़ा

अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर में सोमवार देर रात दो साधुओं की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्यारोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया.

सफाई कर्मचारियों का सम्मान और उत्साहवर्द्धन

नगर पंचायत कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डॉ रविंदर वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय राव, वरिष्ठ लिपिक अताउल्ला खान के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

गरीबों को बांटने के लिए राशन और सहायता राशि सौंपा

सरोज रॉयल एकडेमी स्कूल के चेयरमैन और पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव और कोतवाली परिसर में कोतवाल सौरभ कुमार को गरीबों एवं असहायों को बांटने के लिये 300 राशन का पैकेट सौंपा.

news update ballia live headlines

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के नव नियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार राम ने शासन के निर्देशानुसार सोमवार को ऑनलाइन शिक्षण कार्य का शुभारंभ किया.

लॉकडाउन: प्रयागराज में फंसे 9000+ छात्रों को घर भेजेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उप्र के अन्य जिलों के छात्रों को भी उनके गृह जनपदों में भेजने का फैसला किया है.

आकाशीय बिजली ने ली दस की जान

छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गयी. करीब आधा दर्जन लोग झुलस गये हैं. उधर, भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में एक युवती की वज्रपात से मौत की सूचना है.

पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी बाइक, युवक की मौत, दो अन्य घायल

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में गुरुवार को देर शाम बाइक के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट जाने से उस पर सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

COURT_1

लॉकडाउन – यूपी के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट तीन मई तक बंद

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने कोरोना महामारी एवं देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश के जिला न्यायालयों, कॉमर्शियल कोर्टों एवं अपने क्षेत्राधिकार वाले अधिकरणों को बंद करने का आदेश तीन मई तक बढ़ा दिया है.

लॉकडाउन में पांच दिन से 150 गांवों के लोग अंधेरे में

बिजली आज इंसान की अनिवार्य आवश्यकताओं में शुमार हो चुकी है. इसके बिना लॉक डाउन जैसे हालात में कुछ देर रहना भी मुश्किल है. लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों को कौन समझाए कि तुम तो उजाले में हो और 150 गांवों की जनता विगत पांच दिनों से अंधेरे में गुजर बसर करने को अभिशप्त है

बलिया-गाजीपुर बॉर्डर पर किया भ्रमण, थानाध्यक्ष को दिए जरूरी निर्देश

लॉकडाउन के बीच, बॉर्डर क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है. स्वयं डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेन्द्र नाथ लगातार जिले के हर बॉर्डर पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

दो साल के बेटे को मन करता देखने का तब जाते घर, लौट आते हैं बाहर से ही

कोविड-19 के संक्रमण से जूझ रही दुनिया, घरों में कैद है. आवाम और वे दिन-रात जनमानस की हिफाजत में लगे हैं, जी-जान से. इनके लिए फर्ज पहले और बाद में आता है परिवार. एक महीने से घर के अंदर नहीं हुए दाखिल और दो साल के बेटे की याद आयी तो दायित्वों के निर्वहन के पश्चात ही रुख करते घर की ओर.

बिटिया डीएसपी और पापा एसआई, लॉकडाउन साबित हुआ वरदान

एक सब-इंस्पेक्टर पिता छुट्टी के दौरान अपनी ट्रेनी डीएसपी बेटी से मिलने गए थे. लेकिन लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए और फिलहाल वह अपनी बेटी के अधीनस्थ ही पुलिस सेवा दे रहे हैं.

प्रकृति बचेगी तभी पृथ्वी बचेगी- डॉ. गणेश पाठक

पृथ्वी दिवस के अवसर पर समग्र विकास एवं शोध संस्थान बलिया के सचिव पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक का कहना है कि पृथ्वी हमारी गतिविधियों के कारण आज विनाश के कगार पर खड़ी है. पृथ्वी को बचाने में कहीं देर न हो जाए, अन्यथा पृथ्वी के सम्पूर्ण विनाश को रोकना किसी के बस की बात नहीं रह जायेगी.

गंगा से साल भर बाद सुरक्षित बाहर निकल आई प्रतिमा

बाढ़ की विभीषिका के बीच गंगा की लहरों ने अपनी गोद में जिन-जिन चीजों को समेट लिया, क्या बाद में किसी ने उन्हें देखा या दोबारा उन चीजों को हासिल किया? इसका जवाब तो हां में कत्तई नहीं होगा.

ghazipur jail inmate suicide

कार बाइक की भिड़ंत में गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर

कार संग भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह हुआ.

गंगा में डूबे किशोर समेत दो, मशक्कत के बाद शव बरामद

किशोर समेत दो लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

breaking news road accident

विशेनी डेरा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, कई घायल

दुबहर थाना क्षेत्र के विशेनी डेरा मोड़ पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात लगभग दो बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

छह महीने से सैलरी नहीं मिली, बलिया के स्पोर्ट्स टीचर ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में पदस्थ अतिथि विद्वान संजय कुमार ने आर्थिक तंगी के चलते किराए के घर में फांसी लगाकर बीते सोमवार की रात आत्महत्या कर ली.