देर रात बलिया जिले में 38 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, जिले में 12 नए हॉटस्पॉट

अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 208 हो गई है. रविवार तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 170 थी. इनमें से 104 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या अब 104 हो गई है.

धरना, प्रदर्शन, जनसभा में भाग लेने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि इस प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लें.

कोरोना पर जिले के लेटेस्ट अपडेट, सोमवार को भी मिले तीन पॉजिटिव

सोमवार को मिले तीन पॉजिटिव केस में एक शिक्षक भी शामिल है. इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर व राजेन्द्र नगर में एक-एक तथा दुबहर के शिवपुर दियर का एक केस शामिल है.

बिना आम जन सहभागिता के पौधरोपण अभियान सफल नहीं हो सकता – डॉ. गणेश पाठक

प्रभावी पौधारोपण के लिए जन- जन की सहभागिता एवं स्वचेतना जागृति आवश्यक है. पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए लाख कोशिशों के बावजूद यह अपने उद्देश्य में प्रभावी ढंग से सफल नहीं हो पा रहा है.

बैरिया विधायक का नया अवतार, कन्यादान देते वक्त भाव विह्वल हो गए

आमतौर पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले तथा गर्जन तर्जन करने के मामले में बहुचर्चित विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह विदाई में वर वधू को परंपरा के अनुरूप ढेर सारा उपहार दिए.

बांसडीह के एसडीएम बोले, मानव और वृक्ष के बीच अटूट सम्बन्ध

आदर्श नगर पंचायत बांसडीह को 1140 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें कार्यालय नगर पंचायत बासडीह, सतपोखर तालाब, कांशीराम आवास सहित कुल 16 स्थान चिन्हित किए गए हैं.

बलिया में डॉक्टर के बाद अब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक रविवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए.

कोडर क्षेत्र के दह ताल के किनारे स्थित है बाबा सैदनाथ शिव मंदिर

जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बलिया-मनियर मार्ग के घोघा चट्टी के पूरब स्थित इस शिव मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं.

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाल कर ज्ञापन देना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने अठारह लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन, कोरोना संक्रमण फैलना सम्भाव्य और मास्क न लगाने के संबंध में 103/2020 धारा 188, 269, महामारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

कमिश्नर ने सोशल आडिट की रिपोर्ट देने का आदेश दिया

रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी गांव में रविवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने फीता काटकर फलदार पौधारोपण कर वृहद कार्यक्रम की शुरुआत की

मीट के मोल भाव में चाकूबाजी, एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफऱ

सिकन्दरपुर में बिल्थरारोड मार्ग पर कांशीराम आवास के पास चिकेन की दूकान पर मोल भाव के दौरान खरीदार व दूकानदार में विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि विक्रेता और क्रेता के बीच मारपीट होने लगी.

आज के कोरोना हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर समेत चार के पॉजिटिव होने की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक आज जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

गुरु पूर्णिमा : कलम के सृजनात्मक इस्तेमाल का ककहरा

आज गुरु पूर्णिमा है और मुझे याद आ रहे हैं अपने गांव के मिडिल स्कूल के रामजी पंडित. याद आ रही उनकी छड़ी बरसाने की कला और लात- घूंसों से ठुकम्मस का वह अंदाज कि आज भी पुरवा चलती है तो पोर पोर परपराने लगता है.

अब घर घर पहुंच कर होगी मेडिकल स्कैनिंग, जिले की अन्य खबरें

अब सीएचसी रसड़ा में वीडियो क्रांफ्रेसिग से भी उपचार की सहूलियत, जिले में अब 125 बेडों की मेडिकल सुविधा शुरू

महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने शनिवार को प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध, पेट्रोलियम पदार्थों के कीमतों में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.

विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि की जानकारी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

पूरे जिले में प्रतिबन्ध के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में विरोध, धरना प्रदर्शन, जनसभा, ज्ञापन आदि की जानकारी सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से होने के बाद जिलाधिकारी एसपी शाही ने कड़ी नाराजगी जताई है.

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढोत्तरी के विरोध में राष्ट्रपति से गुहार

पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढोत्तरी को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रसड़ा द्वारा खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से महामहिम माननीय राष्ट्र्पति को मोदी सरकार द्वारा जबरन पेट्रोलियम् पदार्थ पर मूल्यों के बढाये जाने बाबत रोक लगाने को पत्रक दिया है.

पेड़ से गिरे बालक की हालत गंभीर, हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय डाली के टूट जाने से नीचे गिरकर 9 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उधर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की मौत हो गई.