खड़सरा के अंचल पहलवान को तीसरी बार ‘बलिया केशरी’ का खिताब

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में खड़सरा के अंचल सिंह ने तीसरी बार बलिया केशरी के खिताब पर कब्जा जमाया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

हिंदी एलबम ‘कुछ ना कहती है’ का मुहूर्त बलिया में

हम त बबली बोलतानी’ जैसे भोजपुरी के चर्चित गीत लिखने वाले सच्चिदानंद पांडेय कवच ने “कुछ ना कहती है” का मुहूर्त बलिया में किया.

कोटवारी मार्ग में अधेड़ को घायल कर 60 रुपये छीने

कोटवारी मार्ग में डेहरी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल सवार अधेड़ को कट्टे के हत्थे से घायल कर 60 रुपये और आधार कार्ड छीन ले गये.

बैरिया में शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग, भारी नुकसान

: बैरिया-सोनबरसा मार्ग पर मुकुल जी के कटरा में रविवार की रात शार्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से पूरा गोदाम जलकर राख हो गया.

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पराली और अन्य कृषि अपशिष्ट को नहीं जलाने का निर्देश दिया है.

पराली वाले खेत के मालिकों को किया नोटिस जारी

पराली जलाने को गंभीर भूल मान इसके लिए प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराने का आदेश दिया है. इससे प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गयी है.

राम मंदिर पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ज्यादातर सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने और 5 एकड़ भूमि न लेने पर सहमति जताई है.

निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरि ने गोली मार खुदकुशी की

प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में महंत आशीष गिरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार थे.

मनोचिकित्सकों ने बताए तनाव दूर करने के उपाय

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और कालेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने मिलकर ‘तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक कार्यशाला आयोजित की.

डीएम ने निर्माणाधीन गौशालाओं का किया निरीक्षण

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने जिगिरसड़ और मनियर में बन रहे गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया. मनियर में निर्माण पर उन्होंने ईओ को पूरे कागजात के साथ तलब किया.

घरेलू विवाद मे पंखे से लटक कर विवाहिता ने जान दी

दुबहर : विशुनपुरा निवासी बजरंगी वर्मा की पत्नी पिंकी वर्मा ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी.बताते हैं कि पिछले दिन घर वालों से हल्का विवाद हो गया था.

ददरी मेला में कानूनी सेवा जागरूकता शिविर शुरू

ददरी मेला के नन्दी ग्राम में विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का उदघाटन जिला जज गजेन्द्र कुमार ने किया.विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शिविर लगाया गया.

पेड़ से टकराई मारूति कार, महिला समेत चार गंभीर रूप से घायल

रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग स्थित कटहुरा चट्टी के पास ब्रेकर से उछलकर एक मारुति कार पेड़ से टकरा गई. उसमें सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

2.5 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छात्रवृत्ति के 2.5 करोड़ रुपये के घोटाले के एक आरोपी पालचंद्रहा ताड़ी बड़ागांव निवासी हंसानाथ यादव को बलिया में गिरफ्तार किया है.

समान शिक्षा के लिए खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

सबके लिए समान शिक्षा की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है.

अच्छे बैंकिंग बिजनेस के लिए SBI के ब्रांच मैनेजर सम्मानित

रसड़ा के SBI की मुख्य शाखा के सीनियर ब्रांच मैनेजर और फील्ड अफसर को बेहतर बिजनेस करने के लिए लखनऊ में बैंक के सीजीएम और जीएम ने सम्मानित किया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

रसड़ा में पैथोलॉजी सेंटरों पर छापे, चार सेंटरों को सील किया

नगर में संचालित पैथोलॉजी सेन्टरों पर प्रशासन की अचानक छाप मार कर चार अवैध पैथोलॉजी सेन्टर सील कर दिये. इससे पैथोलॉजी संचालकों में हड़कम्प की स्थिति रही.

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बेरुआरबारी मंडल अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य स्वागत किया.