लोगों से छह दिसंबर को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर ओकडेनगंज चौकी में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में लोगों से आपसी सौहार्द्र बनाये रखने का अनुरोध किया गया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी नजर रखी जाय : एसपी

छह दिसंबर के मद्देनजर एसपी देवेन्द्र नाथ ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ओकडेनगंज पुलिस चौकी पर बुधवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.

अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम से किया सम्मानित

नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर भोजापुर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबन्धन ने अभिभावकों से सुझाव मांगा और अभिभावको ने अपने सुझाव भी रखे.

भाजपा जिलाध्यक्ष का बांसडीह में गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के प्रथम आगमन पर बांसडीह मंडलकार्यकर्ताओ ने उन्हें अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया.

रानीगंज बाजार में जेवरात की दुकान में सेंध मार कर गहने उड़ाये

रानीगंज बाजार मे मंगलवार की रात यश ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेबरात चुरा ले गए.

घरेलु विवाद में फंदे से लटक कर मंगलपुरा के युवक ने जान दी

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में घरेलु विवाद में एक युवक ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी.पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दुर्जनपुर गांव से दो बच्चे संदिग्ध रूप से लापता

अपने ननिहाल रेवती थाने के दुर्जनपुर गांव आए एक 14 वर्षीय किशोर और 10 वर्षीय बालक मंगलवार को दुर्जनपुर चट्टी से संदिग्ध रूप से गायब हो गए.

चोरी की 8 बाइक और तीन तमंचे सहित 3 गिरफ्तार

सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात खरीद-दरौली पीपा पुल के पास चोरी की 8 मोटरसाइकिलों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

टीडी कालेज के छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर सौंपा ज्ञापन

छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को टीडी कालेज के प्राचार्य से मिला. छात्रों ने कॉलेज के अशांत माहौल को दूर करने के संबंध मे प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.

पशु आश्रय स्थल पर चारा नहीं मिला तो जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

डीएम ने जिले के पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था के लिए संबंथित अथिकारियों को निर्देश दिये. गांवों में सार्वजनिक जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देश दिये.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने पुतला जलाया

तहसील प्रांगण में एसडीएम एवं तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि अधिकारियों के दुर्व्यवहार से सभी त्रस्त हैं.

डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई विधिक सेवा प्राधिकरण ने

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं विकलांगता दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बांसडीह में मनाया गया.

पूर्व प्रबंधक नागेंद्र पाठक की पुण्यतिथि पर गरीबों को बांटे कंबल

गांव नगवा के पूर्व प्रधान नागेंद्र कुमार पाठक की 16वीं पुण्यतिथि मंगलवार को डॉ बृकेश कुमार पाठक के आवास पर मनाई गई. गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बसरिकापुर गांव के पशु आरोग्य शिविर में पशुओं का मुफ्त इलाज

कछुआ बसरिकापुर गांव में पशुपालन विभाग के सौजन्य से आयोजित पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर में सैकड़ों पशुओं का मुफ्त टीकाकरण और दवा बांटी गयी.

तीसरे दिन रौनक नहीं दिखी धनुष यज्ञ मेले में

प्रसिद्ध संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर लगा धनुष यज्ञ मेला तीसरे दिन मंगलवार को बेरौनक रहा.एक-दो मिठाई की दुकानों पर ही कुछ लोग बैठे मिठाई खाते दिखे.

अवैध शराब उत्पादन-बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

विधायक सुरेंद्र सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से रेवती और भाखर में अवैध शराब बनाने और बिक्री की शिकायत की. सीएम ने बलिया के एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया.

जांच के दौरान 27 में से 18 बछड़े ही मिले हड़सर आश्रय केंद्र में

हड़सर गो-आश्रय केंद्र में चार बछड़ों की मौत खबर के बाद एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीवीओ अशोक मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया.

बलिया-बांसडीहरोड रेलवे सेक्शन और ट्रैफिक BLOCK

पूर्वोत्तर रेलवे का बलिया-बांसडीहरोड रेलवे सेक्शन अभियंताओं के लिए लगातार चुनौती बना रहा….. बल्कि यूं कह लीजिए हमारे इंजीनियरों को मुंह चिढ़ाता रहा…..