Death

तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर एक महिला की मौत

स्टेशन रोड निवासी संध्या 40 वर्ष पति अमित कुमार सुबह तीन मंजिला मकान की छत पर कूड़ा फेंकने गई थी. बरसात में फिसलन के कारण संध्या छत से नीचे गिर गयी. जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी. परिजन अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया.

दलन छपरा में सड़क और बिजली के विकास कार्यों को शीघ्र कराया जायेगा- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दलन छपरा मे सड़क, बिजली, सोलर लाइट आदि विकास कार्यों को शीघ्र कराया जायेगा.

विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ ने रजनीश दुबे को बलिया जनपद का जिला प्रमुख मनोनीत किया

नगरा, बलिया. विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा क्षेत्र के बराईच निवासी रजनीश दुबे को बलिया जनपद का जिला प्रमुख मनोनीत किया गया है. संगठन के प्रादेशिक महामंत्री एवं काशी गोरखपुर क्षेत्र के …

बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक घायल

बाइक और बोलेरो की आमने-सामने सामने टक्कर में बाइक पर सवार 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया.

बेल्थरारोड के व्यापारियों ने कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या का किया विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटु ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि इस सरकार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो गया है. सत्ता के शीर्ष नेताओं को इनकी हरकतों पर अंकुश लगाना चाहिए. स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे अपने सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लाएं.

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुशहा भाड़ गांव में होगी आरो वाटर टैंक की स्थापना, पूरे गांव में की जाएगी शुद्ध पानी की सप्लाई

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 18.33 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है. इस योजना के अंतर्गत गांव में आरो वाटर टैंक की स्थापना की जाएगी और शुद्ध पानी का सप्लाई पूरे गांव में की जाएगी.

news update ballia live headlines

व्यापारियों के सुरक्षा संबंधित सुझावों पर थानाध्यक्ष ने दिया सहयोग करने का आश्वासन

व्यापारियों को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण के नाम दफा 34 के तहत चालान न काटने और नगर के एक युवा व्यावसायी का फेसबुक आई डी हाईजेक कर विगत छः माह से भेजे जा रहे अश्लील मैसेस पर रोक लगाते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई.

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. हमारी पार्टी शुरु से ही गरीबों व असहायों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है. तानाशाहों के विरुद्ध सीना तान कर खड़ी रही है.

रेवती क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले एण्ड्रायड मोबाइल

मुख्य अतिथि आशुतोष शंकर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा आपकी तथा लाभार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं. ऐसे में आप भी अपने कर्तव्य प्रति सजग रहें.

कांग्रेसियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए चला. वहां पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा.

गुरु की कृपा सबसे बड़े पुण्य का परिणाम-वासुदेवाचार्य, विद्या भास्कर जी महाराज

प्राचीन काल से ही सनातन धर्म में गुरु को ज्ञान दाता, मोक्ष दाता तथा ईश्वर के समतुल्य महत्वता प्रदान की गई है. वेदों और पुराणों के अनुसार गुरु को ब्रह्मा ,विष्णु, महेश के सामान्य पूज्य माना जाता है.

तपेश्चर राजेन्द्र इंटर कालेज के संस्थापक राजेन्द्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सादा समारोह

अपने संबोधन में भानु प्रताप सिंह ने कहा कि स्व राजेन्द्र सिंह हमेशा गरीबों एवं मजलूमों के उत्थान के बारे में सोचते थे. वे कहते थे कि जब गांव के बच्चे शिक्षित होंगे तभी गांव का विकास होगा और देश आगे बढ़ेगा.

news update ballia live headlines

30 सितंबर को होगा साक्षात्कार

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अभय सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ जो प्रमाण-पत्र संलग्न किया गया है, उसकी मूल प्रति के साथ लाना होगा.

जीवित्पुत्रिका व्रत 29 सितंबर को, इस व्रत का महत्व और कथा

लहसनी निवासी वैदिक विद्वान पं दुर्गेश पांडेय के मुताबिक इस बार जीवित्पुत्रिका का व्रत 28 सितंबर से शुरू होगा जो 30 सितंबर चक चलेगा. माताएं 29 सितम्बर को व्रत रखेंगी.

केसरवानी वैश्य समाज रेवती के सुनील केशरी अध्यक्ष, पप्पू केशरी उपाध्यक्ष व शंकर जी केशरी मंत्री निर्वाचित

नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील केशरी ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद केसरवानी धर्मशाला का निर्माण, समाज का उत्थान तथा एकजुटता मेरी प्राथमिकता रहेगी.

तीन महीने से फरार चल रहा नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

बीते 29 जून को झाड़-फूंक कराने मनियर गई नाबालिग को झाड़-फूंक करने वाले मनियर निवासी अभिजीत उपाध्याय उर्फ जोग बाबा द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाया गया था.

सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय राहुल देव पांडे ब्राह्मण समाज के लिए समर्पित है. अपने जीवन के अल्पायु वह संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई.

गायत्री परिवार का जनसंपर्क अभियान 30 सितंबर होगा शुरू

तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत युग ऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों और गायत्री परिवार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है. इस दौरान केन्द्रीय जनसंपर्क टोली के विद्वान आचार्यों द्वारा कार्यकर्ताओं को संकल्पित भी कराया जायेगा.

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर भारत बन्द का मिला जुला असर

रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मण पाण्डेय ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेते हुए अन्नदाता किसानों का सम्मान करें. ऐसा नहीं होने की स्थिति में आंदोलन व्यापक होता जायेगा.