पूर्वांचल बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज होने से उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा, ग्राहक बैंक से बैरंग लौटने को मजबूर

लोगों का आरोप था कि जब से पूर्वांचल बैंक को बैंक  ऑफ बड़ौदा में मर्ज किया गया है तब से उपभोक्ताओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. पिछले एक पखवारे से ग्राहक बैंक से बैरंग लौटने को मजबूर हो रहे हैं. रोज दर्जनों उपभोक्ता पास बुक लेकर इधर उधर भटक रहे हैं.

जिलाधिकारी ने नगरा में टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, लोगों से की अपील

जिलाधिकारी ने सीएचसी नगरा का निरीक्षण भी किया. वैक्सीनेशन उपलब्धता के संबंध में डॉक्टरों से जरूरी जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया.

मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व- अरुण

मुख्य वक्ता अरुण ने बताया कि मकर संक्रांति समाज से छुआछूत व रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है. संक्रमण का उत्सव हम बहुत महत्व का मानते हैं. प्राचीन काल से ही ज्ञान रुपी प्रकाश की उपासना करने वाले भारतीय जीवन में इस दिन का महत्व है. अपना कार्य भी आत्मविस्मृत्ति रुपी अंधकार को नष्ट कर आत्म जागरण करने के लिए ही निर्माण हुआ है. हमारी संस्कृति में सभी का सम्मान प्राचीनकाल से ही होता रहा है. हमारे सभी संस्कार समरस होता है.

news update ballia live headlines

बलिया के सात विधान सभाओं में मतदान पार्टियों का प्रस्थान, सील्ड ईवीएम की वापसी तथा मतगणना के लिए चयनित स्थल निर्धारित

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन सम्बन्धी सूचनाओं के आदान- प्रदान तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में सूचना हेतु मॉडल तहसील सदर के कक्ष संख्या-04 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या- 05498-220535 है. विधान सभा क्षेत्र-361 बलिया नगर तथा विधान सभा क्षेत्र-360 फेफना के अन्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में उक्त दूरभाष संख्या पर सूचित किया जा सकता है

ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव और चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश

ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाया जाएगा. उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रशांत नायक ने पत्र जारी करते हुए सभी कार्यालय प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जिलाधिकारी ने बेरुआरबारी के एमओआईसी व एचईओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बलिया: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी ने कोविड टीकाकरण के मामले में लक्ष्य के मुकाबले शत-प्रतिशत प्रगति सबसे पहले प्राप्त करके दिखाया है.  जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सिद्धि रंजन व …

फुटबाल मैच देखने गये युवक की अचानक से हुई मौत

कटराई गांव निवासी 25 वर्षीय धनु गुप्ता रविवार को गांव के समीप समाधीबारी में फुटबाल मैच देखने के लिए गया था. गांव के बच्चे फुटबाल खेल रहे थे.
वह मैदान के बाहर एक पोल पकड़ कर खड़ा था. अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया. सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक की इस तरह अचानक मौत से हर कोई अवाक रह गया. स्वजन में कोहराम मच गया.

news update ballia live headlines

उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान 23 तक बंद रहेंगे

समस्त शैक्षणिक संस्थान कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 23 जनवरी तक पूर्णरूपेण बंद रहेंगे. इन विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी.

गड्ढा मुक्त सड़क का वादा हुआ हवा हवाई, बेल्थरारोड में लगभग 2 दर्जन से अधिक मार्ग गड्ढे में हुए तब्दील

बेल्थरारोड के चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा मुख्य राज्य मार्ग तक लगभग एक वर्ष से निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह राज्य मार्ग बलिया वाया मऊ दोहरीघाट लखनऊ होते हुए दिल्ली राजधानी को जाने वाला मुख्य मार्ग कहा जाता है.  बीच-बीच में काम बंद हो जाने से लोगों को इस सड़क पर चलने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है.

चेकिंग के दौरान वाहन सहित दो चोर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लगन टोला ढाला से आगे बरतर चौराहे के पास थाना आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने के क्रम मे तथा मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग के दौरान 02 अन्तर्गतराज्यीय वाहन चोरों राहुल कुमार मांझी पुत्र कन्हैया मांझी निवासी मांझी दुर्गापुर थाना मांझी व बृजेश कुमार पुत्र नन्द कुमार मल्लाह निवासी मांझी दुर्गापुर थाना माझी जनपद छपरा बिहार को चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ मुखबीरी सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

news update ballia live headlines

बांसडीह: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवक की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दादर मिश्रौलिया गांव निवासी अवनीश मिश्रा बिट्टू उम्र 27पुत्र गिरिश चंद्र मिश्रा अपने दोस्त अंकुर सिंह के साथ शनिवार को स्कूटी से बलिया आ रहे ‌थे. जैसे ही वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. जिसमें स्कूटी चला रहे अवनीश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए.आस-पास के लोगों के सहयोग से उसके साथी अंकुर ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

नहर के पास मिले युवती के शव संबंधित घटना का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के अवाया पावर हाउस के पास छोटी माइनर सिचाई नहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुयी थी, जिसकी शिनाख्त आरती राजभर पुत्री शिवनारायन राजभर निवासी …

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भृगु आश्रम का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और चुनाव से पहले सारी तैयारियां करा लें. उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश जारी हो रहे हैं वह तत्काल पूरा किया जाए. उन्होंने आम जन लोगों से भी चुनाव के संदर्भ में बात चीत की और उनकी राय मांगी साथ ही कहा कि आप लोग स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर बिना किसी डर के अपने मत का प्रयोग करिए. किसी तरह की कोई बाधा हो तो जिला अधिकारी कार्यालय या पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल खबर दें.

कड़ाके की ठंड से बचाव के लिये बांटे कंबल

बेल्थरारोड.बलिया. कडाके की ठंड से बचाव के लिये वार्ड नम्बर 28 के जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान समाजसेवी जनार्दन सिहं यादव द्वारा शुक्रवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अपने आवास से …

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को टीकाकरण के संबंध में दिया निर्देश

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्राम प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा पहला डोज नहीं लगवाया है वह अपना पहला डोज अवश्य लगवाएं साथी जिसने दूसरा डोज लगवा लिया है वह अपना बूस्टर डोज जरूर लगवाएं. इस समय स्कूल और कॉलेज बंद है अतः गांव में घर जा जाकर जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराये. 60 वर्ष के ऊपर के लोगों में इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है उन लोगों का टीकाकारण जरूर करवाये. उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम प्रधान अपने प्रयास से अपने गांव को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करवा लेगा उसे मेरे द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा और साथ ही सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.

सहतवार, बैरिया और रेवती में फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने मतदाताओं से की बातचीत

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा, लक्ष्मण छपरा, रामपुर कोड़हरा सहित आधा दर्जन गांवों में क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दोकटी व एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया. क्षेत्राधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर सम्बंधित गांव के लोगो को जागरूक कर यह बताया जा रहा है कि आप सभी निर्भीक होकर मतदान करें.

इस हफ्ते से वेक्सिनेशन में आई तेजी, आगे भी रहें कायम: मण्डलायुक्त

मंडलायुक्त ने कहा कि विगत हफ्ते में वेक्सीनेशन में बहुत तेजी से प्रगति बढ़ी है. एक हफ्ते के अंदर ढाई गुना वैक्सीनेशन बढ़ा लिया गया है. यह ऐसे ही आगे भी बना रहे. उन्होंने कहा कि जिले के ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर अच्छे से काम कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में निगरानी समितियां बनाई गई हैं, जो इन सब पर नजर रखी हुई है.

सांकेतिक चित्र

शाहपुर में ट्यूबवेल के पास मिला युवक का शव

गांव के खेत मे लगे ट्यूबेल के पास स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. युवक की शिनाख्त गांव के ही जितेंद्र नट पुत्र फौजदार के रूप में की गयी. मृतक का घर घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर है. पति की मौत से पत्नी सरिता बेसुध हो गई. मृतक के चार छोटे- छोटे बच्चे है. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जिलाधिकारी ने मण्डी को तत्काल खाली कराकर साफ- सफाई व मरम्मत के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी समिति में सड़क, शेड, फर्श आदि जहां टूटी—फूटी है, उसकी मरम्मत तत्काल कराया जाना आवश्यक है. इसलिए मण्डी को जल्द खाली करवाकर मरम्मत के लिए जरूरी कार्यवाही की जाए. उन्होंने सभी सात विधानसभा की मतगणना के लिए अलग—अलग शेड में गए और उसमें की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में ​सीआरओ विवेक श्रीवास्तव व मण्डी सचिव को निर्देशित किया.

एकलव्य दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 1600 मीटर की दौड़ में अभय कश्यप ने मारी बाज़ी

प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दूरी और 800 मीटर की दौड़ की गई थी. 1600 मीटर में अभय कश्यप ने प्रथम स्थान तथा 800 मीटर में दीपक सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. क्रमशः चंचल यादव, प्रकाश कश्यप ने द्वितीय स्थान तथा सोनू कुमार राजभर, राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी जीते धावकों को शील्ड और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया.