Author: Central Desk
बकंवा गांव निवासी 28 वर्षीय बबलू राजभर एवं 21 वर्षीय शिवचंद राजभर गंभीर रूप से घायल हैं. बाइक सवार बेरुआरबारी की तरफ से बांसडीह की ओर जा रहे थे वहीं विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो से टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर एक 6 माह की बच्ची को लेकर महिला भी बैठी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम बच्ची बाइक के पीछे के चक्के में फंस गई, आस-पास के लोगों ने बाइक का टायर खोलकर बच्ची को गंभीर रूप से घायल स्थिति में बाहर निकाला, जिसकी बाद में मौत हो गई.
राइस मिल मालिक पूर्व में डिफाल्टर घोषित हो चुके है उन्हें धान न दिया जाए क्योंकि इनकी वजह से सरकार का नुकसान तो होता ही है साथ ही किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सीएमआर समय से उपलब्ध न होने से किसानों से धान क्रय करने में देरी हो जाती है जिससे उनका भारी नुकसान होता है.उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि जिन मिलो को धन नहीं मिल पा रहा है उन्हें समय से धान उपलब्ध कराया जाए. जिलाधिकारी ने कहा कि गलती की कोई माफी नहीं है. उ
इस वर्ष जिला कारागार में बंदियों की उपस्थिति ना होने पर उन्होंने कहा कि जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल कारागार के कर्मचारियों के बीच ही कराया जाए. दोपहर 1:30 बजे स्टेडियम में होने वाली खेल प्रतियोगिता के संबंध में उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर किया जाए. दोपहर 2:00 बजे मलिन बस्तियों में भी झंडारोहण किया जाए. इन जगहों पर साफ-सफाई कराने के लिए नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आदेश दिया.
गिरफ्तारी के बाद अपहृता बालिका के बयान के आधार पर धारा 366 ,376 (3 )पास्को एक्ट 3/4(2) बढ़ोतरी की गई. करीब डेढ़ महीना पूर्व अभियुक्त नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर नासिक लेकर चला गया था. उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. डेढ़ महीने बाद वह अपने गांव आया वहां से मुड़ियारी गया. मुड़ियारी से वह बांसडीह जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर मनियर पुलिस ने उसे घोघा चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया.
25 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से जिला निर्वाचन कार्यालय मॉडल तहसील में ईवीएम/वीवीपैट भंडार गृह जनपद में ईवीएम मशीनों को वेयरहाउस/स्ट्रांगरूम से निकालकर अलग-अलग विधान सभावार वेयरहाउस/स्ट्रांगरूम में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों को समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/ मंत्री की उपस्थिति में रखा जाएगा. यह जानकारी अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी है.
डॉ० सिन्हा ने बताया कि यदि मां कोविड पॉजिटिव है या रह चुकी है तब भी उसको स्तनपान कराना है. बस साफ-सफाई का ध्यान देते हुए मास्क लगाकर ही स्तनपान कराना है. यह भी ध्यान रखें कि बच्चे के ऊपर किसी प्रकार की छींक या खांसी की ड्रॉपलेट न जाए. उन्होंने बताया कि हर जनपद में कोविड अस्पताल संचालित हैं. साथ ही सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करें. कोविड पॉजिटिव महिलाओं को प्रसव के लिए कोविड अस्पताल ले जाने की व्यवस्था है.
स्वर्गीय बद्रीनाथ सिह जी का निधन 19 जनवरी 2002 को चेयरमैन पद पर रहते हुए हो गई थी. उसके बाद उनकी पत्नी स्वर्णप्रभा नगर पंचायत सहतवार का चेयरमैन चुनी गयी. तब से आज तक सहतवार नगर पंचायत का नगर अध्यक्ष उन्ही के परिवार के सदस्य चुने गये. श्री बद्रीनाथ सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे. उनका व्यक्तित्व के कारण ही आज तक नगर पंचायत सहतवार का अध्यक्ष का पद उन्हीं के परिवार के पास रहा. उनके परिवार के सदस्य भी नीरज सिंह ” गुड्डू” के नेतृत्व में स्व बद्रीनाथ सिंह के पग चिन्हों पर चलकर सहतवार की जनता को भरपूर सहयोग करता है.
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अपनी बड़ी मां के चालीसा श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद मृतका की दो विवाहित बेटिया मुन्नी खातून 40 वर्ष व उनका पति मुकद्दर अली 46 वर्ष, शायरा 30 वर्ष, मजहर मियां 20 वर्ष निवासी रेवती थाना रेवती अपने घर दो बाइको पर सवार होकर माधो मिश्र के टोला बैरिया से रेवती वापस लौट रहे थे कि रास्ते में चांद पुर गांव के निकट सड़क के किनारे चांदपुर निवासी नीम का पेड़ कटवा रहा था
बिहार पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में हर तरह का सहयोग किया जायेगा. बैठक में बलिया व आरा जनपद के सक्रिय अपराधियों को सूची एक दूसरे को सौपी गयी. बैठक में बैरिया एसएचओ शिव शंकर सिंह, हल्दी सुरेश चंद्र दुबे, दोकटी दिनेश पाठक सहित बिहार के सरहदी थानों के एसएचओ व काफी संख्या में यूपी व बिहार के पुलिस के जवान मौजूद रहे.
इस अवसर पर अर्जुन चौहान ने कहा कि नए जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में जनपद कोरोना टीकाकरण अभियान में निश्चित रूप से पूरे प्रदेश में अव्वल रहेगा. खण्ड विकास अधिकारी अतुल कुमार दूबे पूरे ब्लॉक के ग्राम सभाओं में लग रहे कैम्प पर निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने का कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग टीकाकरण को लेकर जोर शोर से लगे हुए हैं.
