पूर्व की सरकारों में खुलेआम गुंडागर्दी और लूट को जनता अभी भूली नहीं- विकेकानंद

विवेकानंद जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में योगी व देश मे मोदी के कार्यो का गुणगान पूरा विश्व कर रहा है. आज विपक्ष इनके विकास कार्यो से खासा परेशान है. पूर्व की सरकारों में खुलेआम गुंडागर्दी,जमीन कब्जा, हत्या, लूट को जनता अभी भूली नहीं है. योगी जी बुल्डोजर ने ऐसे माफियाओं के कब्जाकर बनाये गये आलीशान बिल्डिंग को तोड़कर उस जमीन पर बिल्डिंग बनाकर गरीबों को आवास दिया जा रहा है. यह कार्य योगी व मोदी राज में ही संभव है.

पुरातन छात्र सम्मेलन में छात्र-छात्राएं अंगवस्त्र से सम्मानित

महाविद्याल के संस्थापक व प्रबन्धक श्री लल्लन सिंह ने व्यक्त किया. पुरातन छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार में शिक्षक एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय मानव निर्माण की अवधारणा पर काम करता है महाविद्यालय के विकास में पुरातन छात्रों की सहभागिता हमेशा बनी रहेगी राजेश मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके निकलने वाले अधिकार छात्र छात्राएं आज सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं विशिष्ट अतिथि डॉ० गरिमा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का आयोजन महाविद्यालय की विशिष्टता और उसकी अलग पहचान को स्पष्ट अभिव्यक्त करता है.
मुख्य अतिथि प्रो0 उपाध्याय ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाविद्यालय की यह पहल सराहनीय है और मैं इसके आयोजक को शत-शत नमन करता हूं.

शतचंडी महायज्ञ की गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर सिंगाही, कोलकला, चांदपुर , महाराजपुर होते हुए सरजू घाट पर पहुंचे. वहां से श्रद्धालु सरयू नदी का जल लेकर फिर वापिस पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पहुंचे. महायज्ञ में रामलीला का भी आयोजन किया गया है.

Bansdih police arrested 9 warrantees

गाजीपुर का अपराधी बलिया में गिरफ्तार

गिरफ्तार धर्मेंद्र पर मु0अ0सं0 38/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट 1986 थाना हल्दी जनपद बलिया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है. अभियुक्त के खिलाफ बलिया जनपद के साथ साथ गाजीपुर जनपद में भी लगभग दर्जनों मुकदमा पंजीकृत है. धर्मेन्द्र कुमार सिंह को दोकटी थाना ले जाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते मा0 न्यायालय चालान भेज दिया गया.

ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका हर जगह लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान-अरुणेश कुमार पाठक

रिटायर्ड फौजी ने कहा कि वर्तमान समय में देश तथा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है.  ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका हर जगह लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं. किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं. श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीणों को सिलेंडर तो मुहैया करा दिया गया लेकिन सिलेंडर का दाम इतना बढ़ा दिया गया कि उसका रिफिल करवाना आम आदमी के बस की बात नहीं है. इस डबल इंजन की सरकार ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया.

बसंत पंचमी पर ग्रामीणों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत पं०अश्वनी कुमार उपाध्याय ने ज्ञान एवं स्वर की देवी, मां सरस्वती के चित्र पर दीप जला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया. गायक हरेराम पाठक ब्यास एवं गायक राजेश पाठक ने अपनी पारंपरिक फाग गीत- “जेहि सुमिरत सब काम बनतु है, सुमिरीले श्रीभगवान… “प्रण यही मेरो, एक राम से खेलब होरी…एवं ” इतसे निकली नवल राधिका, उतसे कुंवर कन्हाई.. व “इत शिव भूत- प्रेत लिए संग में, वाहन बैल सवारी..आदि गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झूमाया.

बेल्थरारोड : करंट लगने से दुकानदार की मौत

बेल्थरारोड नगर में भारत बूट हाउस दुकान के स्वामी एकरार अहमद की दुकान का ताला खोलते समय मौत हो गई. इसको लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर प्रवाहित करंट की जांच की, लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया. लोगों का कहना था कि यदि बिजली के करंट से मौत होती तो दुकान का एक ताला मृतक इकरार खोल चुके थे फिर दूसरा ताला वे नहीं खोल पाते

नामांकन के पहले दिन 56 फार्म खरीदे गए, बलिया से उपेंद्र तिवारी व बेल्थरारोड से छट्ठूराम ने किया नामांकन

फेफना से उपेंद्र तिवारी और दिनेश ने नामांकन किया. उपेंद्र तिवारी भाजपा प्रत्याशी हैं जबकि दिनेश राष्ट्रीय युवा मोर्चा दल के उम्मीदवार हैं. वहीं बेल्थरारोड से छटटू राम ने नामांकन किया.

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

दुर्घटना के बाद सूचना के उपरांत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ट्रक एवं मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले कर चली गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस भेज दिया गया. दुर्घटना में शव क्षत-विक्षत हो गया था.

धूमधाम से मनाया गया चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का समापन कार्यक्रम

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बलिया द्वारा चौरा चौरी शताब्दी महोत्सव के समापन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विकास खंड सोहांव के ग्राम सभा भरौली में आत्मनिर्भर युवा भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

news update ballia live headlines

बैरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ किसी ने नहीं की प्रत्याशी की घोषणा

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि किसी भी पार्टी के संभावित उम्मीदवार को पहले अपने दल के टिकट के दौर में समानांतर चल रहे टिकट मांगने की फौज के साथ ही संघर्ष जारी है बाद में फिर आमने सामने की पार्टी उम्मीदवार के साथ मुकाबला होगा. नामांकन की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जारही है वैसे वैसे संभावित उम्मीदवार व उनके समर्थकों की धड़कन तेज होती जारही है.

लाल बालू लदी सात ट्रक सीज, सहतवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार की सुबह सहतवार थाने के एस आई हरेन्द्र सिह अपने हमराही सिपाहियों के साथ सहतवार थाने के सामने खड़े होकर गाड़ियों की जांच कर रहे थे. तभी कई ट्रक आते हुए दिखायी दिये.  जिस पर आवश्यकता से अधिक लाल बालू लदा हुआ था. उन्होंने इसके कागजात दिखाने के लिए कहा, ड्राईवर कागजात नहीं दिखा पाये. सहतवार पुलिस 9 ट्रकों को सीज कर आवश्यक कार्रवायी में जुट गयी है.

news update ballia live headlines

वाराणसी में करोड़ों की नकली कोरोना वैक्‍सीन और कोरोना किट बरामद, एसटीएफ ने की कार्रवाई

एसटीएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपितों से पूछताछ भी की गई है. पूछताछ में पूरा मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है. इस बाबत लंका थाना क्षेत्र में एसटीएफ की ओर से विधिक कार्रवाई की गई है.

मतदाता जागरूकता के लिए लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार, संगीत के क्षेत्र से डॉ0 अरविंद उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर के युवा मंडल के सदस्यों और महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभाग कर गायन, नाटक, नृत्य, कविता पाठ आदि विधाओं के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया

बेल्थरारोड के दो होनहार युवाओं ने किया नाम रोशन, नीट यूजी परीक्षा में पाई सफलता

रचित बरनवाल सामान्य वर्ग से नीट यूजी वर्ष 2021 की परीक्षा पास कर मेडिकल कालेज देवरिया में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है

प्रत्याशी सहित अब 20 व्यक्तियों से ज्यादा व्यक्ति डोर टू डोर चुनाव प्रचार नहीं करेगें

आगामी दो माह तक की अवधि के लिए धारा-144 लागू किया गया है. जिसमें प्रत्याशी सहित 10 व्यक्तियों के स्थान पर अब 20 व्यक्तियों से ज्यादा (सुरक्षा गार्ड को छोड़कर) व्यक्ति डोर टू डोर चुनाव प्रचार नहीं करेगें. उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा.

रेल विभाग को दिया 16 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को जरिये सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौप कर उक्त ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की है. राधेश्याम ने अपने दिये गये पत्र में रेल विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 फरवरी तक उक्त ट्रेनों का परिचालन शुरू नही किया जाता तो 16 फरवरी से सुरेमनपुर स्टेशन परिसर में आमरण अनशन पर बैठूंगा.

तेज चल रही सर्द हवाओं से तापमान गिरा, बढ़ी ठंड

ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा चुनिंदा लोगों के अलावा अन्य गरीबों तथा असहायों को ठंड से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जाने, कंबल वितरण कराने के लिए फरमान के बाद भी कम्बल वितरण नहीं किया गया है.

news update ballia live headlines

वर्ष 2022 में पांच स्थानीय अतिरिक्त अवकाश घोषित

अतिरिक्त अवकाश ईदुलजुहा का दूसरा दिन 11 जुलाई को, रक्षाबंधन 11 अगस्त को, नवमी 04 अक्टूबर को एवं भैया दूज 26 अक्टूबर को घोषित किया गया है.

बोलेरो पर लदी 47 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

मुखबिर की सूचना पर सहतवार थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। तथा अज्ञात वाहन के साथ 47 पेटी में कुल 406 लीटर (फ्रूटी 8PM-180 ML) अवैध अंग्रेजी शराब एक बोलेरो गाड़ी ( UP52Q2139) बरामद कर लिया.  आबकारी अधिनियम धारा 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया.