Author: Central Desk
पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.
योजना के अन्तर्गत स्थानीय बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की प्रोजेक्ट सीमा तक के ऋण स्वीकृत कराये जायेंगे. प्रोजेक्ट काष्ट का मात्र 5 प्रतिशत उद्यमी अंशदान तथा बैंक से 95 प्रतिशत ऋण अनुमन्य होगा. जो नियमानुसार 5 वर्ष के लिये देय होगा. उद्यमी अंशदान की धनराशि पूँजीगत मद में व्यय होगा तथा पूंजीगत ऋण धनराशि का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी धनराशि अनुदान के रूप में ऋण स्वीकृत होने के पश्चात बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसे बैंक 3 वर्ष तक टीडीआर के रूप में रखेगा और 3 वर्ष बाद उद्यमी के ऋण खाते में समायोजित करेगा.
विचार मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि बलिया के विकास एवं सामाजिक समरसता तथा बेलगाम अधिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए आज जनपद के प्रत्येक लोगों में मंगल पांडे के चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत आ पड़ी है. कहा कि अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बागी बलिया की धरती जानी पहचानी जाती है. इस पर परंपरा को कायम रखने की जरूरत है.
महिला के पर्स में दो पासबुक दो आधार कार्ड 6000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था. घर जाकर रोती बिलखती महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो महिला का पति अर्जुन यादव लालगंज पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी और आज गुरुवार को तहरीर भी दे दी है. घटनास्थल के इर्द-गिर्द के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार-पांच माह से आए दिन बाजार से वापस लौट रहे लोगों जिसमें खासकर महिलाओं को बदमाश निशाना बनाते हैं और उनका मोबाइल रुपये, कान व गले में के सोने चांदी के आभूषण बाइक सवार बदमाश बेखौफ छिनैती कर ले रहे हैं.
आरोप है कि अखिलेश कुमार गुप्ता ने महराजी देवी स्मारक उमावि किड़िहरापुर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी के साथ डयूटी नहीं निभाई है. जब कि अखिलेश कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत अधिकारी की ड्यूटी उक्त कालेज पर न लगी है और न लगायी गयी थी. ड्यूटी सूची के अनुसार क्रमांक संख्या 2 पर महराजी देवी स्मारक उमावि किड़िहरापुर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की डीयूटी किसी अन्य की लगी हुयी है.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/ सिविल जज सीनियर डिवीजन सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की बलिया जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायतों में पोस्ट बॉक्स लगाया जाएगा जिसमें लोग अपनी समस्याओं को लिखकर डाल सकेंगे और पैरा लीगल वालंटियर का दायित्व होगा की इसे वह तहसीलदार साहब के माध्यम से प्राधिकरण तक पहुंचाएं.
