Author: Central Desk
इस मंदिर के विषय में बताया जाता है कि पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह के पूर्वजों ने इसका निर्माण कराया था और तब से इस मंदिर की देखरेख उनके परिवार के लोग ही करते हैं. अक्षय तृतीया के दिन यहां उनके परिवार के लोगों द्वारा लोगों को शरबत पिलाया जाता है लोग इस तिथि को शुभ मुहूर्त समझ कर समहुत करते हैं. अक्षय तृतीया के दिन किया गया समहुत अक्षय होता है यानी कि इसका नाश नहीं होता. ऐसा लोगों का मानना है. मंदिर परिसर में लोगों ने त्रिलोकीनाथ भगवान की कथा भी सुनी.
सुभाष मास्टर के घर से टीएस बन्धा को जाने वाला मात्र 60 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग पर बरसात के दिनों में दो से तीन फीट पानी ऊपर आ जाता हैं. जिसे को पार करके ग्रामीण टीएस बन्धे की तरफ आते जाते हैं. उक्त मार्ग के निर्माण में जो बाधा उत्पन्न करते हैं. वे खुद ही खलिहान तथा जीएस की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाये हुए हैं.परन्तु उससे हम लोगों का कोई प्रवेश नहीं है. ग्रामवासियों के हित में सुभाष मास्टर के घर से टीएस बन्धे तक 60 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग बनाया जाना अति आवश्यक है.
ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि बलिया का अपना इतिहास रहा है, लिहाजा इस विषय को ऊपर तक ले जाएंगे और इस क्षेत्र में बलिया के विकास का हमारा विशेष ध्यान होगा. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी हद तक यहां की व्यवस्था ठीक मिली, पर सुधार की सम्भावनाएं जरूर है. इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
एक एक कर पांच परिवारों की लगभग एक दर्जन झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया. रिहायशी झोपड़ियों में रखे घर गृहस्थी का सामान व नगदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. वहीं आग की जद में आने से एक ही परिवार की दो महिलाएं भी झुलस गईं. जिनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी देर बाद काबू पाया जा सका.
आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने तथा सामान्य जन को जटिल एवं गंभीर बीमारियों की सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से संचालित अस्पतालों के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार कक्ष में दिनांक 30 अप्रैल 2022 से ओपीडी संचालित हो रही है. होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा प्रातः 10 बजे से अपराह्न बजे तक नियमित रूप से मरीजों का उपचार किया जाएगा.
बांसडीह तहसीलदार के साथ बात करते हुए बीजेपी और निषाद पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने तहसील जलाने को कहा तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता ने तहसील जलाने की बात कहते हुए लेखपालों को गाली दे दी थी. जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया. और विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार व लेखपाल को भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया.
बकुल्हा स्टेशन मास्टर पी0आर0 पटेल ने बताया कि अप सद्भावना एक्सप्रेस लगभग डेढ़ बजे माझी की तरफ से आई है. संभवत उसी ट्रेन से दोनों युवक, युवती कट गए हैं. जबकि एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों के पास तलाशी लेने पर पहचान का कोई प्रमाण पत्र उनके जेब से नहीं मिला है. इससे लगता है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है.
पकड़ी थाना क्षेत्र के मोहितपुरा गांव निवासी भोला चौहान शुक्रवार को फुटलहवा के स्थान पर गए हुए थे. कुछ देर बाद वह वहां से वापस घर जा रहे थे. वह जैसे ही कुछ दूर गए कि सामने से आ रहे पिकअप से उन्हें धक्का लग गया. जिससे सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूपसे घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप ले कर भाग गया जबकि मौक़े पर इकट्ठा लोगों ने घायल भोला को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. जहां जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया.
यह हस्ताक्षर कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने लखनऊ स्थित ई डी आई के क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया. आने वाले समय में इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण, प्रबंधकीय कौशल एवं उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षको को भी कई शैक्षिक लाभ मिल सकेंगे.
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक हैं. जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर चलें तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अब समिति की बैठक तहसील स्तर पर भी होगी. इसका फायदा होगा कि वहां की धरातलीय समस्याओं पर बात होगी. जितना संवाद होगा, उतना बेहतर समाधान होगा.
