Author: Central Desk
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने सद्भाव दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का उद्देश्य एक ही है। सभी धर्मों का मूल तत्व इंसानियत है। लोगों को एक दूसरे के धर्मों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। छात्रों को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरिजाघर आदि में भी जाना चाहिए।
ओमप्रकाश तुरैहा के घर के लोग बाजार में सब्जी बेचने में लगे हुए थे कि उनके घर पर अज्ञात कारणों से आग लग गई. वे अपना दुकान छोड़कर के घर पर जाकर देखा कि उनके घर में आग लगा हुआ है दो झोपड़ी सहित एक खोप उसमें रखा गया गेहूं 20 कुंटल जलकर राख हो गया. गांव वालों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद से आग को बुझाया गया.
प्रगतिशील साहित्यिक मंच ओझा कछुआ के तत्वधान में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया. जिसमें छपरा, बिहार व उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने अपने-अपने हास्य, व्यंग काव्यों की प्रस्तुति से लोगों को देर रात तक आनंदित किया। श्रोताओं ने हास्य व व्यंग काव्यों का भरपूर लुफ्त उठाया तथा हंसते हंसते लोटपोट हो गए.
सपा भाजपा एवं सुभासपा के संभावित उम्मीदवार किसी न किसी बहाने कोई न कोई कार्यक्रम कर रहे हैं. हाल ही में अपने पक्ष के संभावित उम्मीदवार रविंद्र कुमार हट्ठी एवं दिनेश वर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मनियर में आए थे. सपा के संभावित प्रत्याशी संकल्प सिंह के पक्ष में पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह भी जगह-जगह चुनावी बैठक कर रहे हैं.
प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे प्राप्त है वह सब संगठन के बूते ही मिला हैं. इस संगठन की नीव 1973 में पड़ी जब इतना संसाधन नही था. उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं. संघर्ष कभी हारता नही है, देर सबेर सफलता अवश्य मिलती हैं. उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर अवश्य मिलेगी. संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं.
भाजपा बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा तथा नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नगर पचायत में वर्तमान समय मे मच्छरों के प्रकोप से तथा इसको रोकने के लिये अब तक फॉगिंग न कराये जाने के कारण आम जनता परेशान है तथा डेंगू के बढ़ते खतरे से आम जनता भयभीत है इसके अलावा काशीराम आवास पर महीनो से हैंडपम्प तथा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है लेकिन अब तक इसको बनवाया नहीं गया.
छात्र संघ चुनाव के लिए तिथि की घोषणा की मांग को लेकर छात्र नेता बीते शुक्रवार से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं. जिस क्रम में आज रविवार को छात्रों ने यह घोषणा की कि अगर इस बीच में छात्र संघ चुनाव के तारीख की घोषणा नहीं की जाती तो बाध्य होकर हम छात्रगण द्वारा मंगलवार से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा.
गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के झंगही निवासी 30 वर्षीय पिंटू की खेत की जुताई कराते हुए ट्रैक्टर के रोटर में फंसकर बुरी तरीके से घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. लेकिन वाराणसी पहुंचने से पहले ही पिंटू की मौत हो गई।.
शिव जी राजभर 28 वर्ष पुत्र शंभू राजभर जो कि उभांव थाना क्षेत्र के आठवां (तृतीपार) गांव निवासी है. वह रविवार की सुबह अपने बाइक से पत्नी और दो बच्चों को लेकर अपने ससुराल रतसर थाना क्षेत्र के डोभवा सराय बाइक से छोड़ने गया हुआ था. वापस शाम देर को लौटते समय हल्दी रामपुर के समीप किसी अज्ञात चार पहिया वाहन पीछे से धक्का मार दिया जिससे वह बाइक से उछल कर कुछ दूर सड़क पर ही जागीरा काफी देर तक सड़क पर जख्मी हालत में पढ़ा रहा.
