शराब की भट्ठियों पर पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई

एसएचओ मनियर आर आर यादव का कहना है कि जब तक शराब का धंधा पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता है तब तक हमारी कार्यवाही चलती रहेगी.

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, 24 नवंबर को महिला चिकित्सक ने अपने घर पर कराया था प्रसव

स्वास्थ्य विभाग की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्व्यवस्था, दलाल राज और डॉक्टरों की मनमानी की बातें आये दिन सामने आती हैं।

प्रस्तावित पंचायत भवन की जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान ने बनवाया अपना घर

ग्राम प्रधान अर्चना यादव द्वारा जनसुनवाई में जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व ग्राम प्रधान स्व. शिवरत्न यादव द्वारा वर्ष 2006- 2007 में पंचायत भवन के धन को उतारकर मकान बनाकर पंचायत भवन को कब्जाकर इसका आकार बदलकर घर के रूप में प्रयोग किया जा रहा है.

उपजिलाधिकारी और कृषि अधिकारी ने खाद की दुकानों पर चल रही धांधली व डुप्लीकेसी को रोकने के लिए किया औचक निरीक्षण, विक्रेताओं में हड़कंप

उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कीटनाशक,खाद,बीज को लेकर किसी भी किसान को कोई असुविधा ना हो इसलिए यह निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है.

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की घटना स्थल पर हुई मौत

नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर 4 निवासी कलावती देवी पत्नी हीरालाल चौहान रोज की भांति अपने बकरियों को लेकर स्टेशन की तरफ चराया करती थी. आज लगभग दोपहर 1:10 बजे के करीब 15115 लोकनायक अप एक्सप्रेस सहतवार रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। अभी व सहतवार व बघाव के बीच में ही पहुंची थी कि ट्रेन की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

मनियर, बलिया. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। घटना मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर ,पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।   घटना के विषय में …

केंद्रीय सभागार सिविल कोर्ट में संविधान दिवस का आयोजन

माननीय मुख्य अतिथि ने संविधान की शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिवक्ता बंधुओं, कर्मचारियों, एवं जनमानस से कहा कि भारतीय संविधान हम सभी को मूल अधिकार के लिए अपने कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराता है और दोनों एक दूसरे के पूरक हैं हम सभी को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का अक्षरशः पालन करते हुए समाज को एक नया संदेश देना चाहिए तभी इस महत्वपूर्ण दिवस की सार्थकता होगी और अपना भारत देश संविधान की रक्षा करते हुए विश्व गुरु बनेगा.

अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

आस पास के लोगों का कहना है कि वृद्ध दो तीन दिनों से इधर दिखायी दे रहा था. गढ्ढे में कब आकर मर गया किसी को जानकारी नहीं हुयी. ये कहां का रहने वाला है किसी को पता नहीं है.

फेफना विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, प्रदेश के संयुक्त सचिव रहे मौजूद

शामिल हुए लोगों को प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान,जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान,जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम द्वारा सभी लोगों का माल्यार्पण कर पार्टी का झंडा उनके हाथों में दिया गया.

अवैध कच्ची शराब बेचने वाले कारोबारियों में छापामारी से क्षेत्र में मचा हड़कंप,10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

भीमपुरा पुलिस ने रामपुर छावनी के पास से पतरू कुमार ग्राम भुजैनी निवासी और सिकारिया नहर पुलिया के पास से अशोक कुमार ग्राम महरी निवासी को पकड़ा.

बिजली विभाग की टीम ने डोर टू डोर कस्बे के विभिन्न वार्डों में चलाया चेकिंग अभियान

एस डी ओ आर के यादव ने बताया कि लगभग 50 घरेलू कनेक्शन काटे गए हैं और सवा लाख रुपये की बकाया वसूली की गई है. करीब पंद्रह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है. कई उपभोक्ताओं के विद्युत भार को बढ़ाया गया. 14 लोगों के यहां बिजली के नये मीटर भी लगाये गये. आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा.

सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में महिलाओं की अहम् भूमिका- कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के सन्देश में कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि महिलाएँ सदियों से सांप्रदायिक सदभाव को कायम रखने में अहम् भूमिका निभाती आ रही है। बच्चों की पहला शिक्षिका उनकी माँ होती है। बचपन से ही सांप्रदायिक सदभाव का पाठ महिलाएं अपने बच्चों को देती रहती है। घरवालों, पड़ोसियों एवं समाज के बीच सांप्रदायिक सदभाव बनाने में महिलाओं हमेशा अग्रसर होती है। वहीं कामकाजी महिलाएं अपने कार्य स्थल पर सांप्रदायिक सदभाव का मिशाल देती रहती है।

सड़क निर्माण में मानक की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों में आक्रोश

मनियर, बलिया. श्रीनगर तुर्ती पार बंधे पर करीब 5 साल पूर्व चौड़ी की गई सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क की पटरियां छतिग्रस्त हैं।   सड़क की पटरियां छतिग्रस्त होने के कारण …

bansdih kotwali

बांसडीह पुलिस चौकी का बुरा हाल, तकरीबन एक महीने से यहां कोई इंचार्ज तैनात नहीं

पिछले 14 नवंबर को बिहार सीमा से सटे बांसडीह कोतवाली की सुल्तानपुर पुलिस चौकी के प्रभारी विकास यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया. पिछले ग्यारह दिनों से सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज के बिना काम कर रही है. यह इलाका विभिन्न तरह के अपराधों के साथ ही अवैध शराब तस्करी के लिए कुख्यात है.

ब्रेकिंग न्यूज: जवान की इलाज के दौरान मौत, जवान का शव रख ग्रामीणों ने रोकी एनएच की रफ्तार

हल्दी, बलिया. बरेली में ट्रेन में चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव जवान के पैतृक गांव भरसौता पहुंचने पर ग्रामीणों …

शिवानंद सिंह को घर के दरवाजे पर से ही मौत झपट ले गई

पत्नी के शोर मचाने पर अन्य लोग भी जग गए।
आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही जिला अस्पताल बलिया पहुंचे ।डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बराती और ग्रामीण आपस में भिड़े

मारपीट के बाद लड़के पक्ष शादी से इनकार करने लगा समाजसेवी पूर्व प्रधान वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव एवं पुलिस प्रशासन के मदद से वर पक्ष को शांत कराकर शांतिपूर्वक विवाह कराया गया.

राज्य मंत्री दानिश आजाद ने बहेरी ग्राम सभा में नाला व सड़क निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

मंत्री ने बताया कि ग्राम प्रधान बहेरी के जो ऐसे कार्य कर रहे हैं जिससे कि बहेरी गांव को एक नया दिशा देने में लगे हुए हैं. अच्छी नाली और अच्छी सड़क से गांव में अनेकों प्रकार की समस्या दूर हो सकती है. प्रधान जी ऐसे ही कार्य करते रहें हम उनका पूरा सहयोग करेंगे.

road accident Symbolic

जोरदार टक्कर से एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, लगभग 10 घंटे रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों की लगी लंबी कतार

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड से पशुहडी मार्ग पर एक अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वह गिरकर जख्मी हालत में पड़ा रहा.

भारतीय जीवन बीमा निगम में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभिकर्ताओं को किया सम्मानित

वरीयता के क्रम में प्रथम पुरस्कार सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार दीपक कुमार पाण्डेय, तृतीय पुरस्कार बबिता तिवारी, चतुर्थ बृज मोहन पाण्डेय, पंचम स्थान अविनाश कुमार, छठे स्थान अनुज कुमार सिंह रहे.