Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • अखिलेश बोले , 2022 में अकेले लड़ेंगे चुनाव
  • Featured Story
  • देश दुनिया

अखिलेश बोले , 2022 में अकेले लड़ेंगे चुनाव

चाचा शिवपाल यादव के पार्टी में शामिल होने या उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से समझौते के सवालों पर पहले तो टाला, बाद में कहा कि फिलहाल कुछ नहीं बोलना चाहते.
Central Desk 23 November, 2019 1 minute read
Akhilesh_Rahul

अखिलेश यादव और राहुल गांधी की फाइल फोटो

प्रयागराज से आलोक श्रीवास्तव

सन 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन था. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्यक्ष और उस वक्त मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव और कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने एक साथ, एक ही गाड़ी की छत पर सवार होकर इलाहाबाद में रैली निकाली थी. मैंने उस रैली को कवर किया था.

मोबाइल से फोटो खींची थी. रैली औऱ दोनों युवा नेता को देखने के लिए काफी भीड़ थी। दोनों नेता सबका अभिवादन कर रहे थे, उनके चेहरे पर खुशी थी. उनके हावभाव को देखकर ऐसा लग रहा था कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी. लेकिन परिणाम विपरीत निकला. सपा-कांग्रेस रेस से बाहर हो गए और भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई.

नेताओं की दोस्ती सफलता तक ही सीमित होती है. समय के साथ सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया. अब आया 2019 का लोकसभा चुनाव . लखनऊ में 02 जून 1995 को हुए गेस्टहाउस हाउस कांड के बाद एक दूसरे को फूटी आंख भी न देखने वाले सपा और बसपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा.

बसपा सुप्रीमो मायावती तो शून्य से 10 सीट पर पहुंच गईं लेकिन सपा 5 सीट पर ही रह गई. बसपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी और सपा को 5 सीटें मिलीं थीं. जब सपा और बसपा ने हाथ मिलाया था तो राजनीतिक हल्कों में चर्चा थी कि दोनों के वोट भाजपा को हराने के लिए पर्याप्त हैं.लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाना है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और 49 फीसदी वोट शेयर कर लिए . जब 50 फीसदी वोट एक ही दल को मिल जाए तो उसका जीतना तय है.

 

अखिलेश यादव और राहुल गांधी की फाइल फोटो

 

यही हुआ , अमित शाह की रणनीति काम आई और उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटों में से भाजपा को 62 ,उसके सहयोगी अपना दल को 2 , कांग्रेस को एक , बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिलीं. रायबरेली से कांग्रेस की सोनिया गांधी ही जीत हासिल कर सकीं , अमेठी से राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा. यहां से भाजपा की स्मृति ईरानी जीतीं. हार के बाद वही हुआ बुआ-बबुआ यानी मायावती और अखिलेश का गठबंधन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए टूट गया.

अब अखिलेश का अनुभव बोल रहा

इन दो घटनाओं से लगता है अखिलेश यादव ने बहुत कुछ सीखा है , तभी तो बृहस्पतिवार ( 21 नवंबर , 2019 ) को प्रयागराज आए सपा अध्यक्ष अखिलेश ने स्पष्टतौर पर कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले और खुद के दम पर लड़ेगी. वह किसी भी दल से समझौता नहीं करेंगे.

उनका कांग्रेस और बसपा से मिलकर चुनाव लड़ने का अनुभव अच्छा नहीं रहा. चाचा शिवपाल यादव के पार्टी में शामिल होने या उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से समझौते के बारे में पूछे गए सवालों पर पहले तो उन्होंने टालमटोल की लेकिन बाद में कहा कि इस बारे में वह फिलहाल कुछ नहीं बोलना चाहते और सही वक्त आने पर ही इस पर कोई जवाब देंगे.

हालांकि किसी भी पार्टी से समझौता नहीं करने का एलान कर उन्होंने चाचा शिवपाल के बयान का जवाब दे दिया.वह पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी की शादी में शिरकत करने यहां आए थे. यहां कुरुदने पर कहा कि समाजवादी पार्टी अभी से सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है. 2022 का परिणाम सपा के पक्ष में होगा.

Tags: समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: सुरेमनपुर स्टेशन से रानीगंज-बैरिया की सवारियां नहीं बिठाते टैंपो वाले
Next: जनेश्वर मिश्र सेतु पर बड़े वाहनों से एप्रोच को खतरा

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.