Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान को लेकर क्रिमिनल एण्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ओंकार सिंह ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पूर्व महासचिव ओंकार सिंह ने बुधवार को एडवोकेट राकेश पाण्डेय, राजीव रंजन पांडेय, अभिषेक सिंह, विजेंद्र, गणेशानंद, सभासद अमित दुबे के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिये। कहा कि एक जनसभा में मंत्री के द्वारा बलिया जनपद वासियों को अंग्रेजो का दलाल कहा गया है जबकि 1942 में ही बलिया जनपद वासियो ने अंग्रेजो से आंदोलन करते हुए बलिया को आजाद कराया था।
ओंकार सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा आपत्ति जनक ब्यान देते हुए बलिया जनपद के लोगो के मान सम्मान को गहरी ठेस पहुंचाते हुए घोर अपमानित किया गया है जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


