Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिला अस्पताल में डिलिवरी के लिए आई महिला से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर जम कर हंगामा हुआ। महिला के साथ पहुंचे छात्र नेता रिपुंजय रमण पाठक रानू ने बताया कि महिला अस्पताल भ्रष्टाचार का हाल यह हो गया है कि यहां रुई से लेकर सुई तक और जांच से लेकर डिलीवरी तक अवैध वसूली होती है.
बताया गया कि जयप्रकाश नगर निवासी खुशबू बेबी (22 वर्ष) डिलीवरी के लिए अस्पताल के वार्ड में भर्ती थी. वह डिलीवरी के लिए सोनबरसा हॉस्पिटल से रेफर होकर जिला महिला अस्पताल पहुंची थी जहां प्रसव के दौरान उल्टा बच्चा होने के नाम पर 5000 रुपए की मांग की गई.
गरीब महिला के पास उतने पैसे न होने के बावजूद 1100 रुपए वसूले गए, सूचना पर छात्रनेता रिपुंजय रमण पाठक रानू पहुंचे और मौके पर सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा को ले गए, जहां मरीज के साथ अवैध वसूली की बात कही गई।
रानू पाठक ने कहा कि महिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है जिस अस्पताल में रुई से लेकर सुई तक और जांच से लेकर डिलीवरी तक का पैसा वसूला जाता है और ये सब यहां की भ्रष्ट सीएमएस की सह पर होता है, मामले की शिकायत सीएमओ से की है छात्र नेता सीएमओ कार्यालय का घेराव कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
इस दौरान आयुष ओझा, बबलू यादव, शिवम जायसवाल, गोल्डी शर्मा, विवेक पाण्डेय, कृष्ण जायसवाल, अमोद वर्मा, मेराज आलम, अभय सिंह आदि रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


