17 नहीं, इतवार को कुल 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले बलिया में, देखें संशोधित बुलेटिन

बलिया। रविवार को जिले में संशोधित कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी हुई. इसके मुताबिक जिले में 17 नहीं, कुल 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

रैपिड किट की जांच में भी 16 पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके मुताबिक बलिया सदर के एसपी आफिस में दो, बहादुरपुर में दो, भृगु आश्रम, जापलिनगंज, मिड्ढ़ी और रोडवेज में एक-एक, जगदीशपुर में तीन, हनुमानगंज के बनरही में तीन, बेलहरी के सोनवानी में एक, पंदह के तपनी में एक केस मिला है.

इससे पहले की सूची के मुताबिक चार रोडवेजकर्मी, हनुमानगंज के शंकरपुर और आवास विकास कालोनी में एक-एक, पंदह ब्लाक के पुर में एक, बांसडीह के मैरीटार में एक, नगरा ब्लाक के कसौडर और नगरा में एक-एक, मनियर में दो, बैरिया ब्लाक के रानीगंज में दो तथा मधुबनी में एक केस की पुष्टि हुई थी.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE