शिव मंदिरों सजावट और बारात को तैयार करने में जुटे हैं भक्त

बांसडीह : महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात की तैयारी जोरों पर है. वहीं क्षेत्रों के शिव मंदिरों की सजावट भी जोरो पर है.

क्षेत्र के सैदपुरा स्थित बाबा सैदनाथ, बेरुआरबारी स्थित बाबा शोखहरण नाथ (असेगा), राजपुर बड़सरी स्थित बाबा अवनिनाथ, बांसडीह कस्बा स्थित बाबा भूटेश्वर नाथ, बाबा रघुबेश्वर नाथ, पांडेय के पोखरा स्थित बाबा गरीबा नाथ, केवरा स्थित बाबा केव्रेश्वर नाथ, पुरेश्वर नाथ सहित विभिन्न मंदिरों की साफ सफाई में लगे हैं.

साथ ही बाबा के भक्त बारात की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं. वही बांसडीह कस्बे के भूटेश्वर नाथ शिव मंदिर के भक्तों द्वारा विभिन्न रूपों में बाबा की बारात निकाली जा रही है.

इसकी शुरुआत बाबा भूटेश्वर नाथ मंदिर बड़ीबाजर से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः बाबा के मंदिर पर ही समाप्त होगी.

इस बार नगर से निकलने वाली बारात पांच रथों में एक पर भगवान भोलेनाथ बसहा बैल पर सवार होकर दूल्हा बनेंगे, एक रथ पर ब्रह्मा जी, एक रथ पर भगवान विष्णु, एक पर महर्षि नारद तथा एक पर बाबा के बाराती रहेंगे.

साथ ही विभिन्न रूपों में आकर्षक झाकियां भी बनाई गई हैं. बारात के भ्रमण के दौरान बाबा की आरती घर-घर से महिलाएं बाहर निकल कर उतारती हैं.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE