Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • विवेकानंद जयंती पर कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं जरूरतमंदों को कंबल
  • Featured Story
  • जिला जवार

विवेकानंद जयंती पर कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं जरूरतमंदों को कंबल

सांसद ने कहा कि हम भारतीय लोग सनातन काल से सहिष्णुता का पाठ पढ़ते आ रहे हैं तथा सभी धर्मों का सम्मान करना ही हमारे धर्म का मूल मंत्र रहा है.
Central Desk 13 January, 2020 1 minute read
SVivekanand_Bairiya1

बलिया : बलिया शहर सहित जिले की सभी तहसीलों में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कहीं संक्षिप्त समारोह आयोजित कर मनायी गयी तो कहीं विचार गोष्ठी आयोजित कर वृहत रूप में मनायी गयी. कहीं गरीब-जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े बांटकर भी मनायी गयी.

हमारे बैरिया संवाददाता के अनुसार रानीगंज में छात्रसंघ सेवा संस्थान के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के अवसर पर पंचायत भवन में एक गोष्ठी आयोजित की. उपस्थित छात्रों और छात्र नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया.

वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस मौके पर संतोष सिंह, मनीष गोस्वामी, विशाल गिरि, रवि सिंह, मनु कुमार, पीयूष सिंह, अमरनाथ फौदार, विजय सोनी, ददन भारती, विजय सोनी, स्वामी नाथ आदि ने विचार रखे.

वउधर, द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक/सेविकाओ ने युवा महोत्सव आयोजित किया.

कार्यक्रम का उद्धाटन कॉलेज के प्राचार्य डा अरविन्द कुमार ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.
उन्होने कहा कि युवा ही राष्ट्र के स्तम्भ होते है. वर्तमान परिवेश में युवाओं को शिक्षित, कर्तव्य निष्ठ होना चाहिए.

सभी स्वयं सेवक स्वच्छता के तहत अपने अपने गली मुहल्लो की सफाई करे. कार्यक्रम मे चन्दन कुमार राय, आशुतोष राय, मनीष कुमार, शिवेश पाण्डेय, राम बदन गोंड, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, श्री भगवान यादव, अजय सिंह, मृत्युजंय उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह ने अपने विचार रखे. अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक डा नरेन्द्र बहादुर राय और संचाल कार्यक्रम अधिकारी रूपा केशरी ने किया.

हमारे सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार हिन्दू समाज पार्टी बलिया द्वारा सिकंदरपुर नगरा मोड़ पर स्थित जिला कार्यालय में स्वामी विवेकनन्द की जयंती एवं युवा दिवस पर एक विचार गोष्ठी व हिन्दू युवा जनजागृति सभा आयोजित की. इसमें सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं वक्ताओं ने भाग लिया, विचार गोष्ठी और सभा का मूल उद्देश्य युवाओं को अपने देश के धर्म प्रति जागरूक करना था. साथ ही, स्वामी जी के जीवन मूल्यों व उनकी जीवनी से परिचित कराना था,

वक्ताओं ने सनातन धर्म में स्वामी विवेकानंद के योगदानों के बारे में बताया. सभा के मुख्य वक्ता डॉ विद्या सागर उपाध्याय, डॉ रामजी राय, प्रो० दुर्गेश राय व पुष्कर राय थे.

गोष्ठी में अशोक वर्मा, भोलू पाण्डेय, आकाश चौधरी, राजेश राय, अवनीश खरवार, राहुल गुप्ता, दीपक वर्मा, कृष्णा वर्मा, धनंजय पाण्डेय, अखिलेश मौर्या, उपेन्द्र शर्मा, पंकज साहनी, शुभम पटेल, जीतेन्द्र यादव और सैकड़ो कार्यकर्ता, पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.

कार्यक्रम का आयोजन हिसपा के राष्ट्रिय संगठन मंत्री पुष्कर राय मोनू ने किया, सभा की अध्यक्षता डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने की और संचालन हिसपा जिलाध्यक्ष रितेश वर्मा ने किया.

इसके अलावा सिकन्दरपुर क्षेत्र के डाक बंगले में भी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य मे विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. विषय था “वर्तमान भारतीय समाज व स्वामी विवेकानंद”

.विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अभिनव प्रयास से भारतवर्ष में राष्ट्रीय भावना का बीजारोपण कर विदेशों में हिंदू धर्म का संदेश दिया.

सांसद ने कहा कि हम भारतीय लोग सनातन काल से सहिष्णुता का पाठ पढ़ते आ रहे हैं तथा सभी धर्मों का सम्मान करना ही हमारे धर्म का मूल मंत्र रहा है.

गोष्ठी में पूर्व मंत्री राजधारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने शोषित, पीड़ित एवं दुखियों की सेवा को ही सबसे बड़ी पूजा बताया. जीवन पर्यंत भारत माता के उत्थान एवं समृद्धि का सपना सजाए हुए उन्होंने देशवासियों को पुरुषार्थी एवं सबल बनने का संदेश दिया.

जिला प्रचारक राजीव नयन ने बताया कि विवेकानंद ने दुनिया की धर्म पंचायत में भारतीय सनातन धर्म की व्याख्या कर हिंदू धर्म का सम्मान दुनिया के पटल पर दिलाया.

गोष्ठी को विद्यासागर उपाध्याय, संजय कुमार राय, सुरेश सिंह, अखिलेश कुमार राय, बैजनाथ पाण्डेय, मोहनकांत राय, रियाज अहमद, अरविंद कुमार राय, दयाशंकर भारती, मुन्ना राय, गिरिजेश मिश्र, भुवाल सिंह, पप्पू राय, राकेश गुप्ता, मार्कन्डेय शर्मा, डॉ नसीम चिश्ती, रामायण सिंह व दिनेश सिंह ने संबोधित किया, सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार राय एवं संचालन भोला सिंह ने किया.

हमारे सुखपुरा संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित बसन्त सिंह के कटरे मे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई. वहां मौजूद लोगो ने उनके चित्र पर मल्यार्पण किया.

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के धर्मानुराग के मूल में देशभक्ति ही थी. वे हमेशा लोगों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन देखना चाहते थे.

इस मौके पर प्रमोद सिंह, रमायण सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद सिंह, बसन्त सिंह आदि उपस्थित रहे.

उधर, सुखपुरा क्षेत्र के भलूही गांव में भाजपा नेता अनूप सिह के आवास पर नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के पक्ष मे एक बैठक की गयी.

बैठक में भाजपा प्रान्तीय परिषद के सदस्य राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि सीएए के बारे मे विपक्षी दल भ्रम फैला रहे है. देशहित के लिए इस अधिनियम की बहुत आवश्यकता थी.

इस दौरान 51 दिव्यांगों को कम्बल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य वृजनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, रामायण सिंह, मनिष सिंह, विनय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Tags: बैरिया रानीगंज विचार गोष्ठी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सिकंंदरपुर सुखपुरा स्वामी विवेकानंद जयंती हिन्दू समाज पार्टी

Post navigation

Previous: सीएए समर्थन के लिए अधिकाधिक संख्या में बलिया चलने का आह्वान
Next: कैंप लगाकर बच्चों को रोग प्रतिरोधी दवा सवर्ण प्राशन पिलाई

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.