Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • वैसे भी यह देश आज भी जुगाड़ से ही चलता है… बाकी तो जो है हईए है…
  • बतकही

वैसे भी यह देश आज भी जुगाड़ से ही चलता है… बाकी तो जो है हईए है…

क्या आपने कभी सुना है कि फलां मेट्रो पैसेंजर को फांसी हुई इसके बाद लोग कांशस हो गए…. नहीं न...
News Desk 9 September, 2019 1 minute read

विजय शंकर पांडेय

आपको मेट्रो और आम ट्रेनों के पैसेंजर के बर्ताव में कोई फर्क नजर आता है… जब भारत में पहली बार कलकत्ता में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू की गई थी तो साऊथ और नॉर्थ कलकत्ता में साफ तुलनात्मक फर्क नजर आता था…. उसकी वजह काफी हद तक उन इलाकों की बसावट भी थी…. क्या आपने कभी सुना है कि फलां मेट्रो पैसेंजर को फांसी हुई इसके बाद लोग कांशस हो गए…. नहीं न… जाहिर सी बात है आम ट्रेनों की ही भांति मेट्रो के यात्री भी इसी देश के नागरिक हैं…. कुछेक अपवादों को नजर अंदाज कर दें तो मोटे तौर पर मेट्रो प्रबंधन की कम्युनिकेशन स्किल सामान्य ट्रेन प्रबंधन के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर और पैसेंजर फ्रेंडली नजर आता है… मेट्रो की एक खासियत और है… इसमें प्रधानमंत्री या कैबिनेट मंत्री या फिर कोई खोमचा वाला सभी एक ही क्लास में समान रूप से सफर करते नजर आते है… जबकि आम ट्रेनों में कई क्लास होते हैं…. या प्रकारांतर में आप कह सकते हैं कि भारतीय ट्रेनों में हमारी सामाजिक व्यवस्था या वर्ग विभाजन का भी अक्स साफ दिखता है….

मैंने स्कूटर-बाइक चलाना हावड़ा में ही सीखा… लाइसेंस भी वहीं बना… आज से तीन दशक पहले भी कलकत्ता महानगर में दाखिल होने से पहले लोग हैलमेट स्वतः पहन लेते थे, भले हावड़ा में कोताही कर जाएं… कृपया आज के हावड़ा से इसकी तुलना न करें…. बहुत कुछ बदल चुका है…. उस वक्त भी दिल्ली में कमोबेश कलकत्ता सरीखे ही हालात थे… लगभग ढाई दशक पहले दिल्ली के जनसत्ता अखबार की कुछ ज्यादा ही हनक थी…. इस अखबार से जुड़े एक अग्रज पत्रकार देर रात अपना एडिशन छोड़ने के बाद मुझे अपनी बाइक पर बैठा कर दफ्तर से अपने घर के लिए चले… पिलियन राइडर अर्थात मैं बगैर हैलमेट के था… कारण, मैं उनसे अचानक मिलने पहुंच गया था… और उनके पास दूसरा हैलमेट नहीं था… लाचारी भी थी…. खैर इतने बड़े अखबार से जुड़े होने के बावजूद वे मानसिक तौर पर इस बात के लिए तैयार थे कि नौबत आएगी तो जुर्माना अदा किया जाएगा… कोई हुज्जत नहीं करेंगे… हालांकि ऐसी नौबत आई नहीं…. शायद यूपी या बिहार होता तो परिदृश्य अलग होता….

कानून के राज में विशेष तौर पर लोकतंत्र में दंडाधिकार उसी के पास होना चाहिए…. जो पहले व्यक्ति को शिक्षित करे…. सिर्फ साक्षर नहीं…. ऐसा इसलिए भी लिख रहा हूं कि हाल ही में एक महिला सांसद ने कुछ उटपटांग आपत्तिजनक बयान दिया… संसद में उनके बचाव करने वाले सांसदों-मंत्रियों ने उनके बैक ग्राउंड और शिक्षा दीक्षा को ढाल बना कहा कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए… कम से कम उनके लिए यह सब क्षम्य है….. फिर आम नागरिकों के लिए शिक्षा या बैकग्राउंड मायने क्यों नहीं रखता….. जेल की भी परिकल्पना सुधार गृह के तौर पर की गई थी…. न कि क्राइम यूनिवर्सिटी या यातना गृह के तौर पर…

पॉकेटमारी की सजा फांसी तो नहीं हो सकती…. सारा दोष गाड़ी चलाने वाले के मत्थे ही नहीं मढ़ सकते….. सड़कों की खस्ताहालत भी कुछ कहती है… सख्त सजा अगर किसी मर्ज की दवा है तो इस देश में कत्ल और रेप तो कत्तई नहीं होने चाहिए थे…. दरोगई अगर कोई सॉल्यूशन है तो आईपीएस की नियुक्ति और उस पर पैसा जाया करने का औचित्य क्या है….. इस देश में पॉलिटिकल कल्चर बहुत मायने रखता है…. विशेष तौर पर यूपी-बिहार में…. क्या बात-बात पर कानून तोड़ना…. सामने वाले की वर्दी उतरवाने की धमकी देना…. स्टेट्स सिंबल नहीं है…. सांसद या विधायक जूता चला दे या थप्पड़ जड़ दे तो उसका ब्रांड वैल्यू बढ़ जाता है… बाहुबलियों के लिए पलक पावड़े बिछाना क्या है….. कौन सी ऐसी पार्टी है जो इससे परहेज करती है…. फिर आप कानून का सम्मान करने का कौन सा नजीर पेश कर रहे हैं…. हमारे मुल्क में राजनेता और आईएएस कर्णधार हैं…. वे बताएंगे कि उन्होंने इस देश की जनता को सुशिक्षित करने के लिए कौन कौन से कारगर कदम उठाएं हैं…. अगर दिल्ली और कलकत्ता सरीखे बड़े शहरों में ट्रैफिक रूल मानने वालों की तादाद ठीक ठाक है तो इसका विस्तार पूरे देश में क्यों नहीं हो पा रहा है….

शिक्षा और स्वास्थ्य मनुष्य की बुनियादी जरूरतें हैं…. सभी को समान रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य की सहूलियतें मिलती हैं क्या… ऐसे में असमान व्यवस्था वैसे ही नागरिकों का निर्माण भी तो करेगी… ट्रैफिक रूल की तरह क्यों न शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में भी समान रूप से सख्ती बरती जाए…. राष्ट्रपति हो या डीएम…. या फिर कोई भी आम आदमी…. सभी के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे…. सभी का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही होगा…. जिस दिन यह व्यवस्था लागू हो जाएगी… वीवीआईपी एलिमेंट की वहां मौजूदगी ही क्वालिटी इंप्रूवमेंट का कारक ग्रह साबित होगी… जब अपने बच्चों का भविष्य दाव पर होगा तब शासन से लेकर प्रशासन तक को शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सही मायने में चिंता सताएगी…. मगर ऐसा संभव नहीं है…. कारण, इस मुल्क के अधिकतर निजी शिक्षण संस्थान और अस्पताल प्रभावशाली धनाढ्य लोगों के हैं…. और वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी दुकान बंद हो….. शायद यही कारण है कि सरकारी व्यवस्था की मिट्टी पलीत हो रही है….

मैकाले अलग अलग अवतार में कब तक गुल खिलाएगा…. पाषाण काल में ही मनुष्य जाति इस नतीजे पर पहुंच चुकी थी कि डर के आगे ही जीत है….. चंद्रयान-2 की 95 फीसदी कामयाबी हमें और अधिक तैयारी के साथ चांद को जीतने के लिए कुछ कर गुजरने को उकसाती है…. इसलिए किसी को इतना भी मत डराइए कि….. आपके नमक रोटी के भी एहसान से वह उऋण होने को बेताब हो जाए…. वैसे भी यह देश आज भी जुगाड़ से चलता है… बाकी तो जो है हईए है…..

Tags: यूपी

Post navigation

Previous: पूस में कउड़ा मने आगि में अमरित
Next: ‘ समाज के लिए उपयोगी हो शिक्षा’

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.