Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • जय ‘प्रोफेशनल’ अतुलित बल धामा…
  • बतकही

जय ‘प्रोफेशनल’ अतुलित बल धामा…

तमाम ट्रे्ंड्स की तरह खुद को बतौर प्रोफेशनल और प्रैक्टकल पेश करना भी उसमें शुमार है. सेल्फ-अटेस्टेड होता है किसी का अपना परिचय. बस सतर्क होने की जरूरत है.
Assignment Desk 4 September, 2019 1 minute read
  • उज्ज्वल घोष

फैशन, फिटनेस, प्यार-मुहब्बत, टेक्नोलॉजी और न जाने क्या-क्या ट्रेंड में हैं. या यों कहें कि कौन-सी बात किसको ज्यादा अट्रैक्ट करती है. उसी लय में हम लोगों के बीच एक और ट्रेंड चल रहा है.ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि दो-तीन दशक पहले यह ट्रेंड मे नहीं रहा होगा. और वह है किसी से मुलाकात के बाद खुद को ‘प्रोफेशनल’ और ‘प्रैक्टिकल’ बताने का ट्रेंड.
हालांकि यह स्वतःस्फूर्त और सेल्फ-अटेस्टेड ही होता है. जरूरी नहीं कि समाज-समुदाय की स्वीकृति प्राप्त हो. ऐसा अनुभव अगर सबने न किया हो तो, सैकड़े में सत्तर लोगों को इससे गुजरना ही पड़ा होगा
इसी बात पर हमें कुछ याद आने लगा। एक बार किसी सज्जन से किसी काम के सिलसिले में ही परिचय हुआ. अपनी तारीफ में जनाब ने कहा या कह लें कि गोला दागा-देखिए साब, मैं प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल आदमी हूं. तिकड़म से कोसों दूर. यह सुन पहले तो हम सिहर गए. अंग्रेजी के ये भारी भरकम शब्द सुनकर. फिर सोचे चलो देखा जाएगा. काम चल पड़ा.
एक बार हमारा मोबाइल फ़ोन खराब हो गया. लाज़िमी है परेशानी भी हो रही थी. एक दिन जनाब का फ़ोन आया. उन्होंने हाल पूछा और हमने बताया. उनका कहना था कि वह हमें एक मोबाइल फ़ोन देना चाहते हैं. तब अपनी आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहों थी. सो हमने अपनी बात कायदे से उनके सामने रख दी. ज़रा भी देर किये बिना उन्होंने ज्ञान देना शुरू कर दिया.जीवन दर्शन समझाने लगे. उसके साथ ही हम भी सोचने लगे कि आखिर क्या बात हो गयी. हमने तो मोबाइल के बदले कुछ पैसों की ही तो बात की थी. हमें लेखक हरिशंकर परसाई की ‘बेचारा भला आदमी’ की बरबस याद आ गयी.
बातचीत का निष्कर्ष यही निकला कि वह अभी शहर से बाहर जा रहे हैं. तीन-चार दिनों बाद लौटेंगे.और इंतज़ार की घड़ियां कुछ और आगे बढ़ गयीं.
आगे भी इस ब्रांड के कई लोग मिले, मगर हम लगातार बचने की कोशिश करते रहे, फिर भी कहीं न कहीं उलझ ही जाते.
जहां तक हमारी सोच की हद है, हमें तो यही लगा कि किसी से करीबी बढ़ाने से पहले लोगों को सौ बार सोच लेना चाहिए.
हम यही सोचते रहे कि ‘प्रोफेशनल’ और ‘प्रैक्टिकल’ आदमी ऐसे होते हैं क्या. बहरहाल, हम तो इसी नतीजे पर पहुंचे कि जब भी कोई सेल्फ अटेस्टेड प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल इंसान से सामना हो जाये तो किनारे ही हो लो. अपना काम भी निकाल ले और एवज़ में ज्ञान की घुट्टी पिला जाए. ऐसे लोगों को ढूंढने कही दूर-दराज जाने की ज़रूरत नहीं,आसपास ही मिल जाएंगे.

Follow Author on Twitter

DISCLAIMER : ये लेखक के निहायत ही निजी विचार हैं. लेख में व्यक्त विचार से ballialive.in की सहमति या असहमति कतई जरूरी नहीं है. लेख से जुड़े सभी दावों या आपत्तियों के लिए सिर्फ और सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

Tags: सावधान

Post navigation

Previous: बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
Next: खुशखबरी, जानिए बलिया समेत 12 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कब से होगी

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.