रसड़ा व सिकंदरपुर में उल्लास के साथ मना अटलजी का जन्मदिन

रसड़ा(बलिया)। नगर के प्यारे लाल चौराहा पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर मोदी विचार मंच और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिष्ठान्न वितरण कर उनके लंबी उम्र की कामना किया. इस मौके पर बलराम सिंह जी, राधेश्याम यादव, शिशिर श्रीवास्तव, आत्मा सिंह, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, सतवीर सिंह, संदीप सोनी, सभासद गोपाल जी शास्त्री, निशु सिंह, हर्ष नारायण सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

उधर रसूलपुर ग्राम में स्थित प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, महामंत्री सतीश मौर्य, दिनेश तिवारी, अच्छेलाल चौहान, पारसनाथ मौर्य, सुभाष चौहान, रामायण चौहान, पंकज मौर्य, धर्मेंद्र मोर्य, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सिकंदरपुर  में भाजपा के तत्वाधान में जल्पा मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर हवन पूजन के साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में चर्चा कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई. चेयरमैन डॉक्टर रविंद्र प्रसाद, मुन्ना जी वर्नवाल, प्रयाग चौहान, लाल बचन शर्मा, रविश श्रीवास्तव, गणेश सोनी, बजरंगी चौहान, गौरी वर्मा, भिखारी लाल पटवा आदि मौजूद थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE