Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • लालू यादव बोले, मोदी झूठ का पुलिंदा हैं, मां गंगा किसी को कब बुलाती है….
  • जिला जवार

लालू यादव बोले, मोदी झूठ का पुलिंदा हैं, मां गंगा किसी को कब बुलाती है….

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं. मोदी ने बनारस में जाकर कहा कि हमें गंगा मां ने बुलाया है. आप लोग जानते हैं कि गंगा मां कब बुलाती है, जब अंतिम संस्कार होता है. अब इनका अंत आ गया है.
News Desk 2 March, 2017 1 minute read
BAL_LALU

बिल्थरारोड/बलिया। भाजपा कोई पार्टी नहीं है, यह अंग्रेजों का साथ देने वाली पार्टी है. गांधी जी का हत्यारे हैं सब. गांधी हम शर्मिंदा हैं, आपका हत्यारा अभी जिन्दा है. उक्त बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को भीमपुरा रामकरण इण्टर कॉलेज के प्रांगण में सपा प्रत्याशी गोरख पासवान के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा.

इसी क्रम में बलिया में सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के तीखे हमले जारी रहे. बुधवार को उन्होंने बलिया में भाजपा के विवादास्पद नेता साक्षी महाराज को ‘लंठ’ बता दिया. कहा कि इ भाजपा का मतलब जानते हो का है, हम बताते हैं, भाजपा का मतलब है- भारत जलाओ पार्टी. इ मोदी और अमित शाह आपको एक दिन ले बीतेंगे. उन्होंने साक्षी महाराज को आसाराम का चेला बताते हुए कहा कि वह कोई संत नहीं, बल्कि बहुत बड़ा ‘लंठ’ है.

बिल्थरारोड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं. मोदी ने बनारस में जाकर कहा कि हमें गंगा मां ने बुलाया है. आप लोग जानते हैं कि गंगा मां कब बुलाती है, जब अंतिम संस्कार होता है. अब इनका अंत आ गया है. उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने हमें गोद लिया है. यहां के लोग गोद क्यों लेंगे. गोद लावारिस को लिया जाता है. बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आड़े हाथों लिया. कहा कि हमने बिहार से बीजेपी को साफ कर दिया. आप लोग यहां से भी खदेड़ दो. उन्होंने गोरख पासवान को अधिक से अधिक मतों से से जिताने को कहा. सिर्फ अखिलेश को रिनुवल करना है.

वहीं विशिष्ट अतिथि मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव थे, मालूम हो कि तेज प्रताप सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई के पौत्र हैं तथा लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं. तेज प्रताप ने कहा कि मोदी केवल मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जन धन के खातो में 15-15 लाख रुपये आएगा. किन्तु किसी के खाते में नहीं आया. नोट बंदी करके देश की जनता को परेशान किया. कितने लोग मर गए. इस मौके पर पूर्व विधायक हरदेव राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, शशिकांत तिवारी, मतलूब अख्तर, आद्याशंकर यादव, जमील, देवेन्द्र यादव, शब्बीर अहमद बिद्रोही, शमसाद बासपारी, मृत्युंजय तिवारी, टियन यादव, अमरजीत यादव, संजय यादव, रामभरोसा, अंगद यादव आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता इरफान अहमद व संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया. लालू द्वारा भोजपुरिया अंदाज में अपने उम्र के लोगो को समधी कहने पर जनता ने खूब ठहाका लगाया. लालू के भाषण को सुनने के लिए जनता ने बल्ली तोडकर डी एरिया में आ जाने से पत्रकारो को भी धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा.

Tags: बिल्थरारोड लक्ष्मण गुप्ता लालू विधानसभा सपा

Post navigation

Previous: सड़कें केंद्र की हो या राज्य सरकार की, जानलेवा गड्ढे कलई खोल रहे – दूबे
Next: मुक्त विवि में आवेदन की तारीख फिर बढ़ी

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.