Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • संजय यादव बांग्लादेश से नहीं आए हैं – शाहनवाज हुसैन
  • जिला जवार

संजय यादव बांग्लादेश से नहीं आए हैं – शाहनवाज हुसैन

बताया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. संजय यादव की पूरी डिवीजन में भारी मतों से जीत होने जा रही है. पीएम व सीएम जब तक एक पार्टी का नहीं होगा, तभी प्रदेश का चौमुखी विकास नहीं होगा.
News Desk 1 March, 2017
SIKANDARPUR_SHAHNAWAJ

सिकंदरपुर (बलिया)। राजनीति में अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए. आज जिस तरह से सिकंदरपुर की  सपा द्वारा आयोजित  रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. उसका जवाब जनता उत्तर प्रदेश के चुनाव में दे देगी. अब वह खुद मान चुके हैं कि हम बुड्ढे हो गए हैं. तेजस्वी प्रचार की कमान संभाल रहा है और वह यूपी में प्रचार कर रहे हैं. उक्त बातें बुधवार को भाजपा नेता रवि राय के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा.

बताया कि  प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. संजय यादव की पूरी डिवीजन में भारी मतों से जीत होने जा रही है. पीएम व सीएम जब तक एक पार्टी का नहीं होगा, तभी प्रदेश का चौमुखी विकास नहीं होगा. कांग्रेस पूरी तरह से एक हार मानी हुई टीम की तरह काम कर रही है. विरोधी जितना प्रधानमंत्री को गाली देंगे जनता और उतना ही उनको करारा जवाब देगी. उत्तर प्रदेश तरक्की करेगा तो देश तरक्की करेगा. विकास व सुशासन के नाम पर हम लोग वोट मांग रहे हैं. विकसित देश विकास करेगा. उत्तर प्रदेश इस पर वोट मांग रहे हैं. कांग्रेस को  डूबता जहाज बताया. कहा कि कांग्रेस तो डूबेगी ही, सपा को भी साथ ले डूबेगी. जीतेगा वही, जो सबका होगा.

लालू यादव द्वारा भाजपा प्रत्याशी संजय यादव को बाहरी बताएं जाने के सवाल पर कहा कि संजय यादव बांग्लादेश से नहीं आए हैं. हम केवल बांग्लादेशी को ही बाहरी मानते हैं. हम तो बहुत से लोगों को गले भी लगा लिया. संजय यादव न बाहरी है न बिहारी हैं. लालू यादव अपने दोनों बेटों तेजस्वी व तेज प्रताप को गोपालगंज से  चुनाव क्यों नही लड़ाए. एक को छपरा तो दूसरे को मधेपुरा से चुनाव लड़ाया. वहीं अपने पत्नी और बेटी को भी अलग जगह से चुनाव लड़ाते हैं. बीते लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह भी आजमगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं. क्या वह बाहरी नहीं थे.

लालू यादव अपने रिश्तेदारों की हार को देखते हुए घबराहट ने बोल रहे हैं. उनको मालूम है कि संजय यादव तेज हैं और वह चुनाव जीतेगा तो पूरे प्रदेश में यादव समाज को जोड़ने का काम करेगा. जिसके कारण  लालू के रिश्तेदार कमजोर होंगे और वह ऐसा नहीं देखना चाहते हैं. इसीलिए घबड़ाहट में बयान बाजी कर रहे हैं. इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अनिल बर्नवाल,  प्रमोद गुप्ता, ओंकार चंद सोनी, मिठाई लाल राजभर आदि मौजूद थे.

Tags: भाजपा विधानसभा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: फिर बसपा में शामिल कर लिए गए सुरेंद्र राम
Next: भोजपुरी की थाती, बलिया के गौरव वीरेंद्र सिंह धुरान नहीं रहे

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.