Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. पूर्व मंत्री और विधायक मो. जियाउद्दीन ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि “आज हमने अपना अभिभावक खो दिया।”
उन्होंने कहा कि मेरे गांव के बगल में जन्मे रामगोविंद चौधरी आगे चलकर हम जैसे लोगों के राजनीतिक आदर्श बने। उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने सदैव प्रेरणा दी। उन्होंने बड़े भाई की तरह सही रास्ते पर चलने की सीख दी और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत बड़ी क्षति है।
मो. जियाउद्दीन ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की छत्रछाया में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। छात्र राजनीति के दौर से ही उन पर समाजवाद का गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने नेता जी मुलायम सिंह यादव के साथ भी लंबे समय तक समाजवाद को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में रामगोविंद चौधरी ने बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला और उनमें सुधार कर आम लोगों के लिए व्यवस्थाओं को सरल एवं सुलभ बनाने का प्रयास किया। उनकी कर्मठता और ईमानदारी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि रामगोविंद चौधरी सदन में अपनी बात इतनी सरलता और प्रभावी ढंग से रखते थे कि जनहित की उनकी मांगों को सरकार भी स्वीकार करने के लिए मजबूर हो जाती थी। वे आजीवन समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाते रहे और सांप्रदायिक ताकतों के सामने कभी नहीं झुके।
उन्होंने कहा कि रामगोविंद चौधरी के निधन से समाजवाद की बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है। अंत में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
