Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर के बीबीडी मार्केट में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को सात दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धा और उल्लास के बीच विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर नगर भ्रमण कराया गया।
विसर्जन यात्रा बीबीडी मार्केट से शुरू होकर रेलवे चौराहा पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ त्रिमुहानी और चौकिया मोड़ की ओर बढ़ा। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। नगर भ्रमण के बाद गणपति प्रतिमा को सरयू नदी के तट पर ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुन आगमन की कामना करते हुए भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
