
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी क्षेत्र के गायघाट कुआं नंबर-1 स्थित श्री मनराखन बाबा ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-हवन, पूजा एवं महाआरती के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञाधीश श्री श्री 1008 त्यागी जी महाराज के नेतृत्व एवं यज्ञाचार्य श्री विवेक शुक्ल के निर्देशन में संपन्न हुए इस महायज्ञ में पिछले कई दिनों से धार्मिक अनुष्ठान, कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा। महायज्ञ में वृंदावन से पधारे शक्ति पुत्र जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया, वहीं बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ल (प्रसून जी) ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। महायज्ञ के सफल आयोजन में मनराखन ब्रह्म बाबा सेवा समिति एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

