
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा,सिकंदरपुर,बलिया
सिकन्दरपुर, बलिया. सोमवार को एक दर्दनाक दुर्घटना में ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपने भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी, जो दो दिन बाद आयोजित होना था।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ महरो गांव निवासी पूजा सिंह (25), पुत्री शिवाजी सिंह, सोमवार दोपहर अपने भाई के साथ बाइक पर बैठ कर बेल्थरा से अपने गांव लौट रही थीं। नवानगर चांडी के समीप आगे चल रहे ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह असंतुलित होकर सीधे ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE

हादसे के बाद भाई अपनी बहन को पकड़ कर आवाजें दे रहा था लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह दृश्य बेहद हृदय विदारक था. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और शव को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ट्रैक्टर को बेहद तेज रफ्तार से चलाने वालों की भरमार हो गई है और इस पर कोई रोक-टोक करने वाला नहीं है। तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर अचानक सामने कुछ आ जाने से रुक नहीं पाते, इनको देख कर सड़क पर चलते बाइक-साइकिल सवार भी असहज हो जाते हैं. इसकी वजह से आए दिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसों की वजह बन रहीं हैं जिन पर लगाम कसना बेहद जरूरी हो गया है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

