
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
मनियर,बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में एक पुराने तालाब की खुदाई के दौरान संदिग्ध मोर्टार का गोला मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोर्टार के गोले पर बने निशान ने मामले को और गंभीर बना दिया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया है, जबकि फोरेंसिक टीम जांच के लिए रवाना हो चुकी है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ईंट भट्ठे के लिए तालाब का पानी निकालकर खुदाई की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लालच में तालाब में उतर गए। वहां उन्हें एक पुराना मोर्टार का गोला मिल गया। उत्साहित बच्चे इसे कबाड़ में बेचने की सोच रहे थे और ग्राइंडर से काटने की कोशिश कर रहे थे। तभी बड़े लड़कों ने देख लिया और बच्चों को रोक लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मोर्टार के गोले पर कुछ कोड लिखे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पर चांद-सितारे का चिन्ह भी था, जिससे कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि पुराना तालाब में पानी था, ऐसे में यह मोर्टार गोला कहां से आया, यह रहस्य बना हुआ है। कोई पुराना युद्ध का अवशेष है या कोई और साजिश, इस पर चर्चा जोरों पर है।
ग्रामीणों ने तुरंत मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानेदार ने मोर्टार का मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द ही पहुंचकर जांच करेगी। फिलहाल मोर्टार को सुरक्षित रखा गया है। आसपास के लोग दहशत में हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

