
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी चौराहे से घर जा रही एक महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आशंका है कि उसके साथ ई-रिक्शा में साथ बैठी एक संदिग्ध महिला ने किसी तरह से बैग का चेन खोलकर सोने के जेवरात और 26 हजार रुपये की नकदी उड़ा लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शाहपुर निवासी लक्ष्मी सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह गुरुवार दोपहर अपने पुत्र सौरव के साथ बांसडीह कचहरी चौराहे से ई रिक्शा पर सवार होकर घर जा रही थीं। रिक्शे में पहले से ही एक अन्य महिला अपने दो बच्चों के साथ बैठी थी। जिसने खुद को हरी चौहान के घर का निवासी बताया था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पीड़िता जब अपने घर शाहपुर पहुंची, तो बैग देखकर उनके होश उड़ गए। बैग के अंदर रखा गुलाबी रंग का छोटा पर्स गायब था। पर्स में सोने का रानी हार, झुमका, छह अंगूठियां, सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र और दो जोड़ी अन्य झुमके रखे थे। साथ ही पर्स में 26 हजार रुपये नकद भी थे।
घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध महिला के बताए पते व ई रिक्शा चालक के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि ई रिक्शा और संदिग्ध महिला की पहचान की जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

