

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया
हल्दी,बलिया. विकास खंड बेलहरी के अधिकांश गांवों में आजकल मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ जाता है कि लोगों का घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक मच्छर भगाने वाली दवा का छिड़काव कराने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांवों में न तो फॉगिंग कराई गई है और न ही मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया गया है। गांवों में जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। रात के समय लोगों की नींद हराम हो जा रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांवों में जल्द से जल्द मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए, साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए गावो में तत्काल दवा छिड़काव व सफाई कराने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

