

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने पर विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों का धैर्य अब फूट पड़ा है. कर्मियों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा उप आयुक्त श्रम रोजगार को संबोधित पत्र सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी पर विकास खंड अधिकारी बेलहरी के माध्यम से देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द भुगतान की मांग की।
कर्मचारियों ने पत्रक के माध्यम से कहा है कि जुलाई 2025 से अब तक उनका मानदेय नहीं मिला है। इसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी वेतन न मिलने से उनके पारिवारिक दायित्वों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मनरेगा कर्मियों का कहना है कि वे विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी योजनाओं व कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रहे हैं, इसके बावजूद भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पत्रक देने वालों में अनुबिंद सिंह, अमित कुमार सिंह, निगमेंद्र नाथ पाण्डेय, जगत नारायण पाठक, राहुल कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार चौबे, वृज किशोर सिंह, स्वयं प्रभा सिंह, मंतोष कुमार तिवारी,विष्णु प्रकाश,किरण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जयशंकर प्रजापति, संजय कुमार सिंह, उदित यादव, संजय कुमार पाण्डेय, अंजनेय उपाध्याय व जितेन्द्र कुमार ठाकुर आदि शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

