Ballia-एसआईआर को लेकर समाजवादी पार्टी नेता रामगोविंद चौधरी का सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जारी है. प्रशासनिक अमला इस कार्य में जोरशोर से लगा है. सत्तारूढ़ भाजपा समर्थक भी इस अभियान में पूरा सहयोग करने में जुटे हैं वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआईआर के नाम पर विपक्षी समर्थकों का वोट जानबूझकर काटा जा रहा है।

चौधरी ने प्रेस रिलीज में कहा कि सरकार वोटर लिस्ट संशोधन को “तकनीकी अभियान” बताकर पेश कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने कहा कि जिन समुदायों को दशकों से राजनीतिक रूप से पीछे रखा गया, अब उन्हीं समुदायों—पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीब तबकों—को चुनावी समीकरणों में कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों पर बिना जांच के, बिना सत्यापन के, लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और जागरूक मतदाताओं को इसका पता भी नहीं चल पा रहा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

चौधरी ने सरकार से मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा कराई जाए, गलत तरीके से काटे गए नामों को तत्काल बहाल किया जाए और बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE