Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने किया पार्क एवं खेल मैदान का उद्घाटन
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने किया पार्क एवं खेल मैदान का उद्घाटन

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने शनिवार को सीउरी प्रेमरजा ग्राम पंचायत में नव निर्मित ‘अटल मनरेगा पार्क एवं खेल मैदान’ का उद्घाटन किया।
General Desk 25 May, 2025 1 minute read
Mnrega Park belthra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने शनिवार को सीउरी प्रेमरजा ग्राम पंचायत में नव निर्मित ‘अटल मनरेगा पार्क एवं खेल मैदान’ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने दिवंगत अटल मिश्रा को नमन करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित होना उनके लिए गर्व की बात है।

एमएलसी पप्पू सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने अपने गांव में कोई विशेष विकास कार्य नहीं किया है, लेकिन ग्राम प्रधान नरसिंह यादव ने अपने अथक प्रयासों से गांव में उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं। शमशान स्थल के निर्माण से लेकर सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तक, उनका योगदान सराहनीय है। उन्हें पुनः ग्राम प्रधान चुने जाने की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूँ।

उन्होंने घोषणा की कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ही पार्क और खेल मैदान बनाने की आवश्यकता हो, तो वे अपनी विधायक निधि से 10 से 25 लाख रुपये तक की सहायता देने को तैयार हैं। “यह मेरा गृह ग्राम है, मैंने बचपन यहीं के आसपास के गांवों—उसुरी, सीउरी, भिंड लखन सिंहा, इब्राहिमपट्टी में खेला-कूदा और पढ़ाई की है। हर गांव में ऐसे पार्क बनने चाहिए और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं,” उन्होंने जोड़ा।

विशिष्ट अतिथि सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने भी ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “नरसिंह यादव ने अपने कार्यकाल में विकास और पारदर्शिता की मिसाल पेश की है। पार्क में सोलर नहीं, बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे लोग रात में भी इसका लाभ ले सकें।

ग्राम प्रधान नरसिंह यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, “यह पार्क और खेल मैदान मेरे सपनों का हिस्सा था, जिसे प्रशासनिक सहयोग और ग्रामीणों के समर्थन से साकार किया गया। मुझे खुशी है कि हमारे आमंत्रण पर एमएलसी पप्पू सिंह और ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर और शिलापट्ट अनावरण कर पार्क का उद्घाटन किया। दोनों अतिथियों को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, एपीओ कामेश्वर सिंह, अवर अभियंता हरेंद्र सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि तेजा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव चंद्रेश्वर कुमार, भाजपा युवा नेत्री रीना राव, महिला मंडल अध्यक्षा लालिमा मिश्रा, पूर्व प्रधान ओंकार सिंह चुन्नू, अनिल वर्मा, शक्ति सिंह, रघुवंश मणि मिश्र एडवोकेट, रामानंद यादव (प्रधान प्रतिनिधि), सज्जन पासवान समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने की तथा संचालन का दायित्व पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह ने किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: तीन भैंस चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी ग्रीनफ्लीड एक्सप्रेस वे पर पकड़े गए
Next: शतरंज की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले बलिया के लाल का गांव आगमन पर सम्मान

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.