Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ददरी मेला का इतिहास और वह रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे
  • Front Page
  • बलिया शहर

ददरी मेला का इतिहास और वह रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

बलिया जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ददरी मेले का आयोजन पाँच हजार ईसा पूर्व प्रचेता - ब्रह्मा जी के छोटे पुत्र महर्षि...
General Desk 13 November, 2024 1 minute read
Dadri Mela snan File

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. 14/15 नवम्बर की रात में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर शिवरामपुर गंगा घाट पर गंगा आरती, लेजर शो और ददरी मेले के थीम सांग का लोकार्पण होगा. गंगा तट पर ददरी मेले का खूबसूरत तंबुओं का अस्थाई नगर बस गया है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान में लाखों श्रद्धालु गंगा जी में डुबकी लगाएंगे।

ददरी मेला के इतिहास और महत्व की बात करें तो इतिहासकार डा.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बातचीत के दौरान बलिया लाइव के स्थानीय संपादक के के पाठक को बताया कि बलिया जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ददरी मेले का आयोजन पाँच हजार ईसा पूर्व प्रचेता – ब्रह्मा जी के छोटे पुत्र महर्षि भृगु ने अपने प्रिय शिष्य दर्दर मुनि द्वारा गंगा नदी की विलुप्त हो रही धारा को बचाने के लिए सरयू नदी की जलधारा को अयोध्या से भृगुक्षेत्र में लाकर दोनो नंदियों का संगम कराने और अपने ग्रन्थ भृगु संहिता के लोकार्पण पर किया था.

गंगा – तमसा की जलधाराओं की टकराहट से निकल रही दर्र – दर्र , घर्र – घर्र की ध्वनि पर महर्षि ने अपने शिष्य का नाम दर्दर और सरयू नदी का नाम घाघरा रख दिया. महर्षि भृगु के इस आयोजन में 88 हजार लोगों ने भाग लिया था.

यह परम्परा इतने दिनों बाद आज भी अनवरत चल रही है. यह भोजपुरी क्षेत्र के गौरवपूर्ण अतीत की वह अनुपम परम्परा है , जिसमें अध्यात्म , कला , लोकजीवन , साहित्य विकास से लेकर जीवन हर विधा समाहित है.

इस अतीत में यहाँ के बहादुर निवासियों द्वारा पूरे एशिया महाद्वीप से लेकर अफ़्रीका , आस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका तक को आबाद करने की कहानी दबी है.

ददरी मेला के लिए भूमि पूजन

पूरे भारत में महर्षि भृगु के तीन स्थान है .पहला हिमालय का मंदराचल पर्वत , दूसरा विमुक्त क्षेत्र बलिया जिसे भृगु – दर्दर क्षेत्र कहा जाता है. तीसरा स्थान गुजरात प्रान्त का भरूच, जिसे भृगु कच्छ कहा जाता है. इसे भृगु पुत्र च्यवन ने अपने श्वसुर राजा शर्याति की मृत्यु के बाद आबाद किया था.

महर्षि भृगु ने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण भाग को बलिया के भू- भाग को विकसित करने में लगाया. पहले यहां जंगली जातियां रहती थी, जिसमे कुछ नरभक्षी भी थे. महर्षि ने इन्हें शिक्षित किया , जीवन जीने की कला सिखाया.

ऐसे कार्तिक पूर्णिमा पर अमृतसर सरोवर में गुरुनानकदेव  जयन्ती के नाते , वाराणसी में देव दीपावली के नाम से गंगा – वरुणा संगम पर, ऐसे ही हरिद्वार से लेकर गंगासागर तक श्रद्धालुजन स्नान करते है.इसके अलावे भी विभिन्न धार्मिक सरोवरो , नदियो में स्नान पूजन की परम्परा है.

पद्मपुराण के अनुसार सभी पवित्र नदी – सरोवर सारे देवता और तीर्थ कार्तिक पूर्णिमा के दिन जब भगवान सूर्य तुला राशि में होते है , तब विमुक्त क्षेत्र – भृगु दर्दर क्षेत्र बलिया में पापमोचन शक्ति प्राप्त करने आ जाते है. ये सभी तीर्थ अपने वर्षो से धोये पापों को इस विमुक्त क्षेत्र मे धोकर नये पापों का मोचन करने की शक्ति यहां से लेकर अपने -अपने क्षेत्रों में लौटते हैं.

बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर से लेकर बिहार छपरा के दिघवारा तक जो भी प्राणी गंगा नदी तट पर कार्तिक महीने में कल्पवास करता है उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है. मान्यता है कि बीमार मनुष्य निश्चित रुप से निरोग हो जाएगा. इसके लिए उसे अपने कल्पवास के स्थान के चारो ओर तुलसी का बिरवा लगाना चाहिए . बासी मुहँ तुलसी के पत्ते खाना चाहिए. यह रामबाण औषधि है.

डा.कौशिकेय ने बताया कि मुझे यह बात एक सिद्ध महात्मा ने हिमालय में बताया था. वैसे भी यह लोकमान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया संगम में स्नान करने से साल भर तक बीमारियां नही होती है.

इसे भी जानिए

एक और मजेदार जानकारी, मान्यता है कि जिस युवती को ससुराल जाकर उसी साल अपनी गोद भरनी हो, उसके लिए भी यहाँ गंगा – तमसा संगम पर नहाना फ़ायदे का रहेगा . इसीलिए आज भी मऊ, देवरिया , सीवान , छपरा , सासाराम तक से परिवार वाले ससुराल जाने वाली लड़कियो को ददरी नहाने ले आते है.

आयुर्वेद और खगोल विज्ञान के अनुसार डा.कौशिकेय बताते हैं कि बलिया में ग़ंगा – तमसा का जो भू- क्षेत्र है , वह पृथ्वी का ऐसा भूभाग है जहाँ पूरे कार्तिक माह में चन्द्रमा की किरणें यहाँ के नदी ,सरोवरो के जल को आरोग्यदायिनी शक्ति से भर देती है.

एक और महत्वपूर्ण बात गंगा का जल देश के अन्य शहरों में चाहे जितना प्रदूषित हो बलिया में आकर वह आज भी स्वच्छ हो जाता है. इसका कारण यहाँ की सफ़ेद रेत (बालू ) है. सूर्य की किरणे भी इस भू-भाग पर लम्बवत गिरती है ,

जिससे प्राण ऊर्जा यहाँ के नदी सरोवरों मे बढ जाती है. शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक इस भू – भाग को ब्रह्माण्ड से विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है. इसीलिए इसका इतना महत्व है.

पद्मपुराण के अनुसार –

जो पुण्य काशी में तपस्या करते हुए मृत्यु को प्राप्त करने , रणभूमि में वीरगति प्राप्त करने से प्राप्त होता है उतना पुण्य कलियुग में दर्दर क्षेत्र के गंगा – तमसा सगम में स्नान करने मात्र से मिलता है.

जितना पुण्य पुष्कर तीर्थ , नैमिषारण्य तीर्थ सेवन करने , साठ हजार वर्षो तक काशी में तपस्या करने से प्राप्त होता हैउतना पुण्य कलियुग में दर्दर क्षेत्र के गंगा – तमसा… संगम में स्नान करने मात्र से मिलता है.

सभी प्रकार के यज्ञों और दान से जो पुण्य प्राप्त होता है , वह सम्पूर्ण पुण्य कलियुग में दर्दर क्षेत्र के गंगा – तमसा संगम के स्पर्श – दर्शन करने मात्र से मिलता है.

जो मनुष्य दर्दर क्षेत्र मे जाने के लिए अपने घर से प्रस्थान करता है , उसी समय से उसके सारे पाप रोने लगते है ,और भूत – प्रेत ग्रस्त लोगों के प्रेतादि व्याकुल हो जाते है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: मऊ -उधना -मऊ साप्ताहिक ट्रेन का किया गया विस्तार
Next: ट्रेन की चपेट में आने से सहतवार निवासी व्यक्ति की मौत

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.