Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी देने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार

बलिया में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी देने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार

बलिया में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी देने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार बलिया. साइबर सेल व थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने सरकारी नौकरी का लालच देकर कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र/एप्वाइन्टमेन्ट लेटर व फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के 6 लोगो को गिरफ्तार किया है
सेंट्रल डेस्क 29 August, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ballialive_ crimenews
बलिया में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी देने वाले गिरोह के 6 गिरफ्तार

बलिया. साइबर सेल व थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने सरकारी नौकरी का लालच देकर कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र/एप्वाइन्टमेन्ट लेटर व फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह जिला न्यायाधीश बलिया का कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर व हाईकोर्ट इलाहाबाद की मोहर अंकित कर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करते थेंऔर सीधे साधे लोगो को नौकरी का लालच देकर उनको नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेते थे.
इनके पास से पुलिस ने फर्जी एप्वाइंटमेन्ट लेटर, रजिस्टर व फर्जी नियुक्ति पत्र सहित लैपटाप व मोबाइल फोन बरामद की है.
मुखबिर की सूचना पर सोमवार को थाना कोतवाली के निरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराही व प्रभारी साइबर सेल संजय शुक्ल मय हमराही की संयुक्त पुलिस टीम जलाल अहमद पुत्र स्व0 मोबीन अहमद, जुनैद अहमद पुत्र समसेर साह, हिमांशु बरनवाल पुत्र दिलीप बरनवाल समस्त निवासीगण ग्राम रतसड थाना गडवार को बस स्टैण्ड बलिया के पास से गिरफ्तार किया. तलाशी लेने पर जलाल अहमद के पास से प्लास्टिक के थैले से 01 अदद उपस्थिति रजिस्टर, 04 अदद एप्वाइंटमेन्ट लेटर , 03 अदद कन्डीडेट की लिस्ट, 10 अदद कन्डीडेट को सूचित की प्रति लिस्ट की छाया प्रति बरामद हुई . दूसरे अभियुक्त हिमांशु बरनवाल के पास से प्लास्टिक के कवर में 02 अदद ज्वाइनिंग लेटर बरामद हुआ जो अजीत कुमार रजेशन बार एसोसियन इलाहाबाद सिकन्दरपुर (न्यायालय ),सभ्या गुप्ता रजेशन बार एसोसियन इलाहाबाद सिकन्दरपुर (न्यायालय ) को जारी किया गया है जिस पर अशोक कुमार सप्तम जिला न्यायाधीश बलिया का हस्ताक्षर, व हाइकोर्ट की मोहर अंकित है .

पकडे गये तीनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है जो कि जो कि कूटरचना करके फर्जी नियुक्ति पत्र/एप्वाइन्टमेन्ट लेटर और कई फर्जी दस्तावेज को तैयार करते है. हम लोगो का यही पेशा है मेरे इसी से हम लोगो ने काफी धन अर्जन किया है.

हम लोगो के गिरोह में 03 अन्य लोग निहाल सिंह पुत्र कदम राम निवासी रामपुर थाना कोतवाली बलिया, हातिम उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र मो0 आरिफ खान निवासी विशुनीपुर सब्जी मार्केट थाना कोतवाली बलिया, सिराजुद्दीन उर्फ बंटी पुत्र समसुद्दीन अंसारी निवासी विशुनीपुर थाना कोतवाली बलिया भी शामिल हैं.

बताया कि हम लोग सीधे साधे लोगो को सरकारी नौकरी का लालच देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति कन्डीडेट से 1 लाख रुपया लेते हैं जिसमें से प्रति कन्डीडेट 40 हजार रुपया हातिम उर्फ अब्दुल रहमान व निहाल को देते है. बाकी 60 हजार रुपया हम तीनो लोग आपस में बाट लेते है.

हातिम व निहाल हम लोगो को फर्जी नियुक्ती पत्र/एप्वाइन्टमेन्ट लेटर बनाकर देते है और हम लोग कन्डीडेट को नियुक्ति पत्र, एप्वाइन्टमेन्ट लेटर दे देते है जिसमे से अजीत व सभ्या का जारी लेटर आप लोगो ने बरामद किया है जो कि फर्जी है . इसी तरह का लेटर प्रियंका गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता निवासी मेवली थाना पकडी जनपद बलिया को भी दिया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की सहायता से गिरोह में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों हातिम व सिराजुद्दीन उर्फ बन्टी को भी पास में ही सड़क के किनारे से पकड़ लिया गया तथा अभियुक्त निहाल सिहं को काजीपुरा रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया .
तीनो की तलाशी लेने पर हातिम उर्फ अब्दुल रहमान के पास से एक मोबाईल में जिला न्यायाधीश बलिया का पत्र व एप्वाइंटमेन्ट लेटर एवं काफी संख्या में कन्डीडेट लिस्ट पाया गया जिनका स्क्रीनशाट लिया गया तथा प्लास्टिक के कवर में 53 अदद ज्वाइनिग लेटर अलग अलग कन्डीडेट के नाम से बरामद हुआ जिस पर अशोक कुमार सप्तम जिला न्यायाधीश बलिया का हस्ताक्षर व हाईकोर्ट इलाहाबाद की मोहर अंकित थी.

सिरादुद्दीन उर्फ बंटी के पास से एक अदद लैपटाप लिनेवा कम्पनी का पाया गया जिसमें 3 फोल्डर में अलग-अलग कन्डीडेट के नियुक्ति पत्र पीडीएफ फाईल में मौजूद है तथा नियुक्ति पत्र की मूल कापी कोरल ड्रा साफ्टवेयर में मौजूद पाया गया . तीसरे अभियुक्त निहाल सिंह के पास से 01 अदद डेल कंपनी का लैपटाप भी बरामद हुआ.

पूछताछ में बताया कि मैं और निहाल कचहरी में एडहाक पर नौकरी करते है. इसी का फायदा उठाकर हम लोगों ने यहां से जिला जज बलिया का हस्ताक्षर प्राप्त कर उसे अपने मोबाईल मे लेकर सिराजुद्दीन को देकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाते हैं . पुलिस ने मु0अ0सं0 454/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 व 66 सी आई0टी एक्ट के तहत जेल भेज दिया.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: पुलिस बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार साइबर सेल

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन को लेकर अधिकारियों की टीम निकली बाजारों में, आठ नमूने लिये
Next: कथरिया बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.