Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बिल्थरारोड, मनियर, रेवती, बैरिया में दर्जन भर से अधिक गांवों में पहुंचा घाघरा का पानी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

बिल्थरारोड, मनियर, रेवती, बैरिया में दर्जन भर से अधिक गांवों में पहुंचा घाघरा का पानी

घाघरा में बढ़ रहे जलस्तर के बीच जिला प्रशासन  की भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगतार नजर है. रविवार की सुबह जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बेल्थरा क्षेत्र में जाकर घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों की स्थिति देखी.
General Desk 20 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_BELTHARA

बलिया। घाघरा में बढ़ रहे जलस्तर के बीच जिला प्रशासन  की भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगतार नजर है. रविवार की सुबह जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बेल्थरा क्षेत्र में जाकर घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों की स्थिति देखी. उन्होंने हल्दीरामपुर में जाकर हो रहे कटान की स्थिति जायजा लिया. आसपास के ग्रामीणों से पूछकर कटान की कहां स्थिति भयावह है, इसके बारे में जानकारी ली. कटान हो रही देख मौके से ही अधिशासी अभियंता बाढ़ को वहां कटानरोधी कार्य कराने का निर्देश दिया, साथ ही तहसीलदार को स्थिति  पर हमेशा नजर रखने को कहा. ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति से निपटने व राहत पहुचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. बाढ़ विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर बंधे की निगरानी लगातार रखा जाए. हर हाल में सभी तटबन्ध सुरक्षित रहेंगे.

इसी क्रम में घाघरा का जलस्तर अब पाटे से निकलकर गांवों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. घाघरा का पानी किसानों की फसलों को डुबोते हुए रविवार को बिल्थरारोड, मनियर, रेवती, बैरिया आदि क्षेत्रों में दर्जन भर से अधिक गांवों में प्रवेश कर गया, जिससे बाढ़ पीड़ितों को राशन सहित मवेशियों को चारा आदि जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इन क्षेत्रों में सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है. बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में घोसी सांसद हरिनारायण राजभर का गांव छोटकी टंगुनिया की सड़क बाढ़ में डूब गई है, जिससे प्रभावित गांव के लोगों को पानी में डूबी सड़क से होकर जान जोखिम में डालकर ही आना जाना पड़ रहा है. हालांकि कुछ जगहों पर प्रशासन ने नाव की व्यवस्था की है, लेकिन ग्रामीण नावों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

बिल्थरारोड में घाघरा का जलस्तर तुर्तीपार हेड पर खतरा निशान 64.010 मीटर से 97 सेमी ऊपर पहुंच गया है. केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार नदी का जलस्तर रविवार को तीन बजे 65.980 मीटर दर्ज किया गया. नदी का जलस्तर तेजी से 1998 में आई बाढ़ के दौरान उच्चतम रिकार्ड की तरफ बढ़ रहा है, किंतु अभी से ही बाढ़ की तबाही जारी है. नदी के दूसरे छोर पर देवरिया जनपद के तटवर्ती इलाकों में बने विशाल स्पर ठोकर के कारण नदी का बहाव ही पूरी तरह से घुम गया है और नदी की मुख्य धारा सीधे बिल्थरारोड के कई तटवर्ती गांवों की आबादी से टकरा रही है, जिससे भयावह स्थिति बन गई है.

नदी का जलस्तर एक सप्ताह से निरंतर बढ़ाव पर है. रविवार को चांदपुर में नदी डेंजर लेबल 58 मीटर से 1.16 मीटर ऊपर पहुंच गई. 24 घंटे में नदी का जलस्तर 24 सेमी बढ़ने से डेंजर जोन तिलापुर में दबाव बढ़ता जा रहा है. नदी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए डेंजर जोन तिलापुर में दो मीटर चौड़ा व 100 मीटर लंबा जालीदार बोल्डर से प्लेटफार्म तैयार कर उसे सीमेंटेड बोरी से पाटने का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है. उधर फ्लड जोन में बंधा के उत्तर बसे नवकागांव, देवपुर मठिया, मठनाग, धूपनाथ व बैजनाथ के डेरा आदि गांव के लोग चारों तरफ बाढ़ के पानी का घेरा बना हुआ है. वशिषठनगर के पूर्व प्रधान धूपनाथ यादव ने बताया कि बंधे तक आने जाने के लिए कम से कम दो नाव लगाने से कुछ परेशानी कम हो सकती है, लेकिन अब तक प्रभावित गांवों के लिए सिर्फ एक नाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है.

जयप्रकाशनगर में रविवार से घाघरा का पानी गांवों की ओर बढ़ने लगा है. इससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति होने लगी है. इस क्षेत्र में घाघरा से प्रभावित होने वाले गांव इब्राहिमाबाद नौबरार व चांददियर पंचायत है, जबकि गंगा से प्रभावित होने वाले गांव जयप्रकाशनगर के भगवान टोला, भवन टोला, दलित बस्ती आदि हैं. चांददीयर पंचायत के लोगों को घाघरा की प्रलयकारी लहरें प्रतिदिन दीमक की तरह खोखला करती जा रही हैं. घाघरा की लहरें चांद दियर पंचायत के किसान पारस यादव ,रामचंद्र यादव, देवता सिंह, बृज सिंह, सीताराम सिंह, जौलेंद्र सिंह आदि के करीब पचास एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले चुकी हैं. कटान पीड़ित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सूचित यादव, रवींद्र साह का कहना है कि पंचायत में जब राजनीतिक लोगों को वोट की आवश्यकता पड़ती है तो आकर तमाम बड़े-बड़े लुभावने वादे करते हैं, लेकिन आज इस पंचायत में हो रहे कटान के संबंध में इस पंचायत का हाल जानना भी मुनासिब नहीं समझते.

Related

Tags: कटान जयप्रकाशनगर डीएम बलिया बाढ़ बिल्थरारोड बैरिया मनियर रेवती

Post navigation

Previous: अपने गांव में बड़ी शिद्दत से याद किए गए आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
Next: रास्ते व नाली के विवाद में चले लाठी डंडे व फायरिंग, दस घायल, पांच गम्भीर 

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.