Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में कोरोना संक्रमण से 26वीं मौत, आज 138 नए पॉजिटिव केस मिले
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में कोरोना संक्रमण से 26वीं मौत, आज 138 नए पॉजिटिव केस मिले

बलिया सिटी में दुकानें खोलने का रोस्टर जारी, जिलाधिकारी ने बताया कि इन मुहल्लों की दुकानें शर्तो के अनुसार खोली जायेगी
News Desk 13 August, 2020 1 minute read
DM_BALLIA

बलिया। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई है, जबकि कुल 138 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं. इन्हें मिलाकर जिले कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2755 हो गई है.

इसमें एक्टिव केस की संख्या 1154 हैं. 1575 लोगों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है. अब तक जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत हो चुकी है.


नगर क्षेत्र में दुकानें खोले जाने का रोस्टर जारी, दुकानें सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक खोली जायेंगी



बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में कोरोना के फैलाव के कारण अत्याधिक कंटेन्मेंट जोन सक्रिय होने के कारण जन सामान्य को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए और सब्जी के साथ-साथ आवश्यकता की अन्य सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सभी प्रकार की दुकानें खोले जाने हेतु नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न सड़कों का निर्धारण बिंदु बनाते हुए दायी एवं बायी पटरी की दुकानें खोले जाने हेतु दिन का रोस्टर निर्धारित किया गया है.




जिलाधिकारी ने बताया कि इन मुहल्लों की दुकानें शर्तो के अनुसार खोली जायेगी. जिसमें चौक से गुदरी बाजार होते हुए बंधे तक, चौक से कासिम बाजार होते हुए ओवर के नीचे तक, माल गोदाम से एलआईसी कार्यालय होते हुए काली जी के मंदिर तक, चित्तू पांडेय चौराहा से माल गोदाम तक, रेलवे स्टेशन से पेप्सी होटल होते हुए ओकडेनगंज चौराहे तक, ओकडेनगंज चौराहे से आर्य समाज रोड तिराहे तक, कासिम बाजार चौराहा से मवेशी हॉस्पिटल तक, रेलवे स्टेशन से विशुनीपुर मस्जिद, विष्णु धर्मशाला होते हुए हॉस्पिटल रोड चौराहा तक, लक्ष्मी मार्केट, गणेश मार्केट, इंदिरा मार्केट, चित्तू पांडेय चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग, रोडवेज, टाउन डिग्री कॉलेज चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा होते हुए रामपुर तक, एनसीसी चौराहा भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा तक, ओकडेनगंज चौराहे से विशुनीपुर मस्जिद, आर्यन होटल होते हुए पेट्रोल पंप तक, मीना बाजार, इंदु मार्केट, शास्त्री नगर, विशुनीपुर दवा मंडी, चौक स्टेशन रोड़ व चौक सिनेमा रोड के दुकानें शर्तो के अनुसार खोली जायेगी.

उक्त क्षेत्रों में स्थित खुलने वाले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से मास्क धारण करना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा. विशुनीपुर स्थित थोक दवा मंडी की दुकानें सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक खोली जायेंगी. शनिवार व रविवार को प्रदेश स्तरीय लॉकडाउन की अवधि में बंद रहेगी. थोक दवा मंडी के अतिरिक्त कंटेन्मेंट जोन से बाहर के उपर्युक्त क्षेत्रों में फुटकर दवा की दुकानें प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक खोली जाएंगी एवं दवा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की दृष्टिगत से शनिवार व रविवार को प्रदेश व्यापी लॉक डाउन की अवधि में प्रात: 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक ही खोली जाएगी.

ठेला/पटरी व्यवसायियों हेतु पूर्व निर्धारित अनुमन्य मैदान/स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के साथ सोमवार से शुक्रवार तक व्यापार का संचालन अनुमन्य होगा. शनिवार एवं रविवार को अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में सेनिटाइजेशन की कार्यवाही प्रभावी रूप से सुनिश्चित करायी जाएगी.

कंटेन्मेंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाए जाने की स्थिति में कंटेंमेंट जोन के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और कंटेन्मेंट जोन में सभी प्रकार की व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी. सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क धारण न करने व उक्त शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित से प्रभावी जुर्माना वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए सुसंगत नियमों के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की जाएगी.


Tags: व्यवसायी सिटी

Post navigation

Previous: सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत
Next: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एकजुट हो जनसमस्याओं के लिए संघर्ष का आह्वान

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.