Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल
  • Uncategorised

चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल

सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को खूब नौटंकी हुई. आखिर में सपा के हैदर अली टाइगर तथा कांग्रेस के अरविंद किशोर राय ने भी नामांकन किया.
News Desk 16 February, 2017 1 minute read
GZP_NOMINATION_TIGER_1

कांग्रेसी अरविंद किशोर राय का ई-मेल पर आया सिंबल

गाजीपुर से विकास राय 

सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को खूब नौटंकी हुई. आखिर में सपा के हैदर अली टाइगर तथा कांग्रेस के अरविंद किशोर राय ने भी नामांकन किया. टाइगर का सिंबल विशेष विमान से पार्टी के मुख्यालय सचिव अरविंद सिंह शाम ढाई बजे लेकर पहुंचे, जबकि अरविंद का सिंबल ई-मेल से प्रशासन को भेजा गया. उनकी ओर से बताया गया कि हार्ड कॉपी सड़क मार्ग से भेजी गई है.

एडीएम आनंद शुक्ल ने बताया कि आयोग के निर्देश पर कांग्रेस उम्मीदवार के सिंबल पर विचार होगा. हालांकि माना जा रहा है कि अरविंद किशोर राय का पर्चा खारिज होगा. वजह वह दल की हैसियत से नामांकन में अपने साथ मात्र चार प्रस्तावक ही पेश किए. इस दशा में वह निर्दल उम्मीदवार भी नहीं हो सकते. उसके लिए दस प्रस्तावक जरूरी है.

मालूम हो कि गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट कांग्रेस के खाते में गई थी. कांग्रेस से अपनी घोषणा के बाद जनक कुशवाहा ने नामांकन भी कर दिया, लेकिन फिर नामांकन के आखिरी दिन सुबह से घटनाक्रम शुरू हुआ. पहले सपा नेता राजेश राय पप्पू को कांग्रेस से लड़ने को कहा गया. वह पिछला चुनाव मुहम्मदाबाद से सपा के टिकट पर लड़े थे, लेकिन पप्पू ने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि वह सपा के सच्चे सिपाही हैं. उन्हें किसी दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना है. उसके बाद कांग्रेस की ओर से अन्य भूमिहार नेताओं को पेशकश हुई, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ. तब पिछले चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रह चुके अरविंद किशोर राय को इसके लिए तैयार किया गया.

चर्चा है कि इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने राय से फोन पर बात की. वह वाराणसी से नामांकन के लिए गाजीपुर आए. उस बीच उनके नामांकन की कागजी तैयारी पूरी कर ली गई थी. उधर सपा नेतृत्व ने हैदर अली टाइगर को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया. टाइगर भी लखनऊ से सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिए चल दिए. दोपहर तक वह भी गाजीपुर पहुंच गए. उसके पहले सपा के लोग उनका भी कागजी कोरम पूरा कर लिए थे.

मुहम्मदाबाद सीट को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के इस घटनाक्रम पर राजनीतिक हलके में चर्चा का विषय बन गया है. चर्चा हो रही है कि इस घटनाक्रम में गठबंधन के दोनों दलों की जो मंशा हो, लेकिन इसके पीछे कहीं न कहीं अंसारी बंधु केंद्र में हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सपा नेता आजम खां ने पार्टी मुखिया को यह विश्वास दिलाने में सफल रहे कि मुहम्मदाबाद में कांग्रेस के जनक कुशवाहा की उम्मीदवारी से संदेश यही जा रहा है कि सपा अंसारी बंधुओं को खत्म करना चाहती है. इससे मुस्लिमों में पार्टी के प्रति अविश्वनीयता की स्थिति बनेगी. उसके बाद ही कांग्रेस को कोई और दमदार उम्मीदवार उतारने को कहा गया, लेकिन जब बात बनती नहीं दिखी, तब सपा ने खुद मुस्लिम नेता हैदर अली टाइगर पर ही दाव लगाने का फैसला लिया.

टाइगर के नामांकन के वक्त उनके साथ पार्टी एमएलसी विजय यादव, जिलाध्यक्ष डॉ.नन्हकू यादव, सुधीर यादव बब्बू, धर्मदेव यादव आदि भी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. मजे की बात कि गठबंधन के इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा के नेताओं की भी शुरू से अंत तक नजर लगी रही. नामांकन के बाद हैदर अली टाइगर मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि सपा ने उन्हें जिस भरोसे से टिकट दिया है, उस पर वह खरे उतरेंगे. एक सवाल पर उनका कहना था कि उनके सामने अंसारी बंधुओं की कोई हैसियत नहीं है. कई ऐसे मौके आए जब उनसे अंसारी बंधुओं की टक्टर हुई और उसमें वह परास्त हुए. इस बार मुहम्मदाबाद से उनका बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा. हकीकत यही है कि मुख्तार अंसारी कोई राजनेता नहीं हैं. बस वह राजसत्ता के साथ रहना चाहते हैं. उनका कोई दल नहीं है.

इसी क्रम में जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से करीमुद्दीन पुर निवासी आनन्द बिहारी राय चुलबुल ने भी अपना नामांकन किया. समर्थकों ने आनन्द बिहारी राय को माल्यार्पण करने के पश्चात नामांकन के लिए रवाना किया. मीडिया से बात करते हुए आनन्द बिहारी राय ने कहा कि जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र में केवल आयात किये हुए लोग ही प्रत्याशी हैं. क्या जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र में चुनाव लडने लायक कोई भी किसी पार्टी को नहीं मिला. किसी भी प्रत्याशी का घर जहूराबाद में जब नहीं है, तो वह क्या जहूराबाद के लोगों का दुख दर्द समझेगा. इस बार जहूराबाद के नौजवान ही दिशा और दशा तय करेंगे. इनके साथ मिथिलेश राय, डब्लू राय, शक्ति राय, पिकू राय ,बब्बू राय,समेत सैकडो की संख्या में उत्साहित लोग जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहे.

Read These:

  • गर्मी में रांची-छपरा समर स्पेशल ट्रेन की सौगात गर्मी में रांची-छपरा समर स्पेशल ट्रेन की सौगात
  • सपा ने बदला पैंतरा, अब मुहम्मदाबाद से टाइगर मैदान में सपा ने बदला पैंतरा, अब मुहम्मदाबाद से टाइगर मैदान में
  • बलिया जिले में 22 नामांकन अवैध, 99 वैध मिले बलिया जिले में 22 नामांकन अवैध, 99 वैध मिले
  • चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल
  • कहीं हाथ ऊपर है, कहीं गजराज भारी है, कहीं फूल उग रहे हैं, कहीं साइकिल सवारी है कहीं हाथ ऊपर है,
  • सुरहिया से डुमरिया तक रामगोविंद के लिए बच्चा पाठक ने जगाई अलख सुरहिया से डुमरिया तक रामगोविंद के लिए बच्चा पाठक ने जगाई अलख

Follow Us On :

  • https://www.facebook.com/BalliaLIVE/
  • https://twitter.com/ballialive_
Tags: मुहम्मदाबाद विधानसभा सपा

Post navigation

Previous: खूनी रफ्तार- बोलेरो ने तीन बाइक सवारों की जान ली
Next: धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र बसपा में शामिल, सतीशचंद्र मिश्र ने दिलाई सदस्यता

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.